पहले बाबर आजम, अब विराट कोहली...कमेंटेटर ने बहुत चुभने वाली बात बोली है!
कार्तिक ना हर्षल, RCB की हार के पीछे क्या कोहली की पारी?
.webp?width=210)
IPL 2023 में सोमवार, 10 अप्रैल को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच. मुकाबले में बैंगलोर को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा. RCB के लिए फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी लगाई. बावजूद इसके कोहली न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर साइमन डुल के निशाने पर आ गए.
विराट ने लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में 44 गेंद पर 61 रन बनाए. जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कोहली ने बेहतरीन अंदाज में अपनी इनिंग की शुरुआत की थी. वो 25 गेंदों में 42 रन बना चुके थे. लेकिन हाफ सेंचुरी के नजदीक पहुंचने के साथ ही वो धीमे हो गए.
ऐसे में कमेंट्री बॉक्स में मौजूद साइमन डुल ने विराट के अप्रोच को लेकर सवाल उठाया. डुल ने कहा,
‘कोहली ने अपनी इनिंग की तेज़ शुरुआत की थी. वो लगातार अच्छे शॉट्स लगा रहे थे. हालांकि इसके बाद 42 से 50 रनों तक पहुंचने के लिए उन्होंने 10 गेंद खेल लीं. वो अपने पर्सनल माइलस्टोन को लेकर चिंतित थे. मुझे नहीं लगता किसी मैच में इस तरह का एप्रोच होना चाहिए. जब आपके पास विकेट बचे हों तो फिर आपको लगातार अटैकिंग बैटिंग करनी चाहिए.’
साफ तौर पर डुल ने विराट को धीमी इनिंग खेलने के लिए कोसा. जैसा वो कह रहे हैं, उसके मुताबिक कोहली अगर तेज खेलते तो टीम का स्कोर और बड़ा हो सकता था, जिससे LSG के सामने और बड़ी चुनौती होती.
बाबर पर भी साधा था निशानाइससे पहले बाबर आज़म भी एक PSL मैच के बाद साइमन डुल के निशाने पर आ गए. डुल ने बाबर पर पर्सनल ग्लोरी के लिए खेलने का आरोप लगाया. उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा,
‘बाबर ने शतक लगाया, ये अच्छी बात है. लेकिन पहले उन्हें टीम के बारे में सोचना चाहिए. जिस तरह से बाबर ने अपने शतक का इंतजार किया, उसे देखकर ऐसा लगा कि वो टीम की जगह अपने शतक के लिए खेल रहे थे.’
दरअसल, 8 मार्च 2023 को पेशावर ज़ाल्मी और क़्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच PSL मैच खेला गया था. जहां पेशावर ज़ाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर ने सेंचुरी मारी. बाबर ने 65 गेंद पर 115 रन की पारी खेली. इस शतकीय पारी के दौरान बाबर आजम ने शुरुआती 80 रन महज़ 44 गेंदों पर ही बना लिए थे.
लेकिन इसके बाद शतक पूरा करने के चक्कर में वो स्लो बैटिंग करने लगे और अगले 20 रन बनाने के लिए उन्होंने 16 गेंदें खेलीं. जिसका खामियाजा बाद में टीम को भुगतना पड़ा. 241 रन के बड़े लक्ष्य को क्वेटा की टीम ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. जेसन रॉय ने 63 गेंद पर नाबाद 145 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी.
वीडियो: विराट कोहली, शाहरुख खान का वायरल डांस वीडियो देख ट्रोल करने वाले शर्मिंदा होंगे!

