लखनऊ, अहमदाबाद, बैंगलोर, कोलकाता, पंजाब. ये बात जग-जाहिर है कि ये पांचों टीमेंअगले सीज़न में नए कप्तान के साथ नज़र आ सकती हैं. ऐसे में टीम इंडिया की पूर्वकप्तान अंजुम चोपड़ा को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के पूर्व कप्तान श्रेयसअय्यर इन पांचों में से किसी एक टीम के साथ जाएंगे. दरअसल ऐसी खबरें हैं कि दिल्लीकैपिटल्स की टीम श्रेयस अय्यर को रिलीज़ कर सकती है. IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों कोरिटेन करने की आखिरी तारीख़ नज़दीक आ रही है. ऐसे में सभी अपने-अपने कयास लगा रहेहैं. अंजुम चोपड़ा का मानना है कि श्रेयस अय्यर जिस भी टीम के साथ जुड़ेंगे. एककप्तान के तौर पर ही जुड़ेंगे. ऐसे में उनपर IPL की पांच टीमें दांव लगा सकती हैं.हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें लेगीवह ज़ाहिर तौर पर उन्हें कप्तान बनाएगी. इसलिए जब आप अपने आस-पास देखते हैं, तो ऐसीज्यादा फ्रेंचाइज़ नहीं हैं जो कप्तानों की तलाश में हों. ज़ाहिर है कि दो नईफ्रेंचाइज़ आएंगी तो वो कप्तान की तलाश में होंगी. उनके अलावा कप्तान की तलाश मेंकोलकाता है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है और शायद पंजाब भी.’ बाकी टीमों पर बात करतेअंजुम ने कहा, ‘मुंबई, दिल्ली और राजस्थान में कोई भी कप्तान की तलाश नहीं है.फिलहाल, चेन्नई भी कप्तान की तलाश नहीं कर रही है. इसलिए अय्यर जिस भी फ्रेंचाइज़में जाते हैं, वहां उनके कप्तान बनने की बहुत अच्छी संभावना है. इस समय पांचसंभावित फ्रैंचाइज हैं जिसमें वो जा सकते है.' अय्यर के अलावा अंजुम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान का भी ज़िक्र किया. उन्होंने इस पर कहा, ‘चेन्नई को जल्द हीकप्तान की जरूरत होगी. लेकिन मुझे लगता है कि वे पहले से ही एक को तैयार कर रहेहैं. मैं पिछले IPL में ही कह चुकी हूं रुतुराज गायकवाड़. शायद इस सीज़न नहींक्योंकि एम.एस धोनी हैं. लेकिन चेन्नई में जो कुछ भी होता है, वह चेन्नई में हीरहता है.’ #दिल्ली के सबसे सफल कप्तान? इस खबर को खत्म करने से पहले आपको ये बतातेचलें कि श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल कप्तानों में से एक रह चुके हैं.उनकी कप्तानी में ही टीम ने सात साल के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. 2012के बाद अय्यर की कप्तानी में ही टीम पहली बार 2019 में प्लेऑफ में पहुंची थी. साथही उन्होंने टीम को IPL 2020 में फाइनल में भी पहुंचाया था. हालांकि टीम वहांमुम्बई इंडियंस से हार गई थी. आपको याद दिला दें कि श्रेयस अय्यर ने अपने IPL करियरकी शुरूआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही की थी. दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 2015 में अपनेसाथ जोड़ा था. 2015 से 2021 के बीच उन्होंने टीम के लिए 86 मैच खेले. जिसमें 31.7की एवरेज से 16 हाफ सेंचुरी के साथ 1916 रन बनाए हैं. #दिल्ली किन्हें करेगा रिटेन?हिंदुस्तान टाइम्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने बीत सीज़न केकप्तान ऋषभ पंत के साथ जाने का फैसला किया है. उनके अलावा ओपनर पृथ्वी शॉ, साउथअफ्रीकी तेज़ गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और स्पिनर अक्षर पटेल को रिटेन किया जा सकताहै.