IPL 2022 के ज्यादातर मुकाबले क़रीबी रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थानरॉयल्स की कहानी थोड़ी अलग रही. टॉस जीतकर सनराइजर्स ने बोलिंग का फैसला लिया.रॉयल्स ने शानदार बैटिंग करते हुए 210 रन बना दिए. टीम को यशस्वी जायसवाल और जॉसबटलर ने अच्छी शुरुआत दी. मिडल ऑर्डर में कैप्टन संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल नेमिलकर खूब कुटाई की. शिमरॉन हेटमायर ने टीम को 200 के पार पहुंचाया. जवाब मेंसनराइजर्स की पारी कभी शुरू ही नहीं हो पाई. केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुलत्रिपाठी और निकोलस पूरन आते ही निकल लिए. ऐडन मार्करम, रोमारियो शेफर्ड औरवॉशिंगटन सुंदर ने बहुत कोशिश की, पर स्कोर 149 से आगे नहीं बढ़ा सके. इस मैच मेंसैमसन ने बहुत मैच्यॉरिटी से बैटिंग की. एक अच्छी शुरुआत को मेन्टेन करते हुए पहलेउन्होंने इनिंग्स को संभाला और फिर रनरेट को 10 के पार पहुंचाया. ये संजू की हीपारी थी, जिसने हैदराबाद को चारो खाने चित किया. #Sanju Samson 29 मार्च 2019. IPL2019 का आठवां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा था. पिछले मैचमें KXIP से हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स अपनी पहली जीत की तलाश में पिच पर उतरीथी. सनराइजर्स के प्लांस कुछ अलग थे. राशिद खान की फिरकी ने पांच रन पर ही जॉस बटलरको वापस भेज दिया. फिर क्रीज़ पर आए संजू सैमसन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथमिलकर 119 रन की साझेदारी की. जल्दी क्रीज़ पर आ गए सैमसन ने मैच का रुख ही पलटकररख दिया. सिर्फ 55 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे सैमसन ने 10 चौके और चार छक्केजड़े थे. लेकिन उस रोज़ उनका शतक अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया. SRH के लिए डेविडवार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.Sanju vs #SRH™️ pic.twitter.com/AyITvCLx5w— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2022 फास्ट फॉरवर्ड IPL2022 कापांचवां मैच. सनराइजर्स के लिए संजू की मोहब्बत एक बार फिर देखने को मिली. IPL 2022का पांचवां मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा था. यशस्वी जायसवाल और जॉसबटलर ने रॉयल्स को तगड़ी शुरुआत दी. दोनों ने पहले छह ओवर्स में 58 रन जोड़ दिए.इसके बाद पहला विकेट गिरा तो सैमसन पिच पर आए. फिर वही हुआ, जो 2019 में हुआ था.चौके-छक्कों की जैसे बारिश ही हो गई. पांच छक्के और तीन चौके मारकर कैप्टन ने 55 रनकी आतिशी पारी खेली. ये भी जान लिजिए कि ये 55 रन सिर्फ 27 बॉल पर बने. इस पारी मेंसैमसन का स्ट्राइक रेट 203 का था, और इससे शिमरॉन हेटमायर को भी खुलकर खेलने कामौका मिला. हेटमायर ने भी खूब बैट भांजा, और 32 रन जोड़ दिए. और इस बार सैमसन कीटीम हारी भी नहीं. उन्होंने बेहद रॉयल अंदाज में 2019 का बदला लिया.