The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022 RR vs LSG: RR Captain Sanju Samson and LSG Captain KL Rahul reaction after Rajasthan win against Lucknow

संजू सैमसन ने मैच के बाद जिमी नीशम को किस चीज़ का क्रेडिट दे दिया?

IPL सीज़न 2022 में एक तगड़ी शुरुआत करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी पटरी से उतरती दिखी थी. रविवार को लखनऊ के खिलाफ खेले मुकाबले से पहले राजस्थान की टीम ने आखिरी चार में तीन मुकाबले गंवाए थे. लेकिन लखनऊ के खिलाफ़ टीम ने ऑल-राउंड खेल दिखाया और शानदार वापसी करते हुए ज़रूरी दो पॉइंट्स कमा लिए हैं.

Advertisement
pic
15 मई 2022 (अपडेटेड: 15 मई 2022, 01:58 AM IST)
संजू सैमसन. फोटो: PTI
संजू सैमसन. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL सीज़न 2022 में एक तगड़ी शुरुआत करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी पटरी से उतरती दिखी थी. रविवार को लखनऊ के खिलाफ खेले मुकाबले से पहले राजस्थान की टीम ने आखिरी चार में तीन मुकाबले गंवाए थे. लेकिन लखनऊ के खिलाफ़ टीम ने ऑल-राउंड खेल दिखाया और शानदार वापसी करते हुए ज़रूरी दो पॉइंट्स कमा लिए हैं.

ब्रेबॉर्न में खेले गए मैच नंबर 63 में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. ये फैसला सही भी साबित हुआ जब यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को कमाल की शुरुआत की. इन बल्लेबाज़ों की पारियों की मदद से राजस्थान ने बोर्ड पर 178 रन लगाए.

इस स्कोर के जवाब में लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद खऱाब रही. पावरप्ले के अंदर ही टीम ने क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल और आयुष बदोनी के अहम विकेट्स गंवा दिए. इसके बाद दीपक हूडा, कृणल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस ने अच्छी पारियां खेलीं लेकिन ये राजस्थान के टार्गेट के सामने नाकाफी रहा. और टीम आखिर में 24 रन से हार गई.

मुकाबले के बाद दोनों टीम्स के कप्तानों ने अपनी बात रखी. मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने कहा,

‘ये जीत सुकून देने वाली है. हमारी टीम का माहौल बेहद कूल और शानदार है. मैच में हम अच्छा खेले. टीम की जीत में सबने अपना योगदान दिया जो कि हमारे लिए अच्छी बात है.’

संजू सैमसन ने इसके बाद टीम की पहले बैटिंग करने वाली रणनीति पर कहा,

‘यह हम पर सही बैठता है कि हम लोग फ्री होकर खेलें और बड़ा स्कोर बनाकर जाएं.’

संजू ने तीन नंबर पर आकर बल्लेबाज़ी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,

‘नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करना अच्छा लगता है, कभी तो यह चलता है और कभी नहीं. लेकिन पिछले मैच में आर अश्विन ने यहां आकर हमारे लिए बेहद ज़रूरी रन्स बनाए थे.’

संजू सैमसन ने टीम के ऑल-राउंडर जिमी नीशम पर कहा,

‘जिमी नीशम मैदान पर तेज़ी लेकर आए हैं. उन्हें टीम में एनर्जी भरने का पूरा श्रेय जाता है.’

संजू मैदान पर अकसर सामने वाले बल्लेबाज़ को फंसाने के लिए अश्विन से तमिल में बातें करते हैं. इस पर संजू ने कहा,

‘हां मैं उनसे तमिल में बात कर लेता हूं, मेरे कई तमिल दोस्त हैं और मैं कई तमिल मूवी भी देखता हूं.’

टीम के बल्लेबाज़ों के अच्छे प्रदर्शन पर संजू ने कहा,

‘हमारा हर बल्लेबाज़ बिना चीज़ों को उलझाए और बिना ज़्यादा चीज़ों को एनलाइज़ किए खेलता है. हम बस कहते हैं कि मैदान में जाइए और खुद को साबित करिए.’

संजू सैमसन के अलावा लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस हार के लिए अपने बल्लेबाज़ों को ज़िम्मेदार माना. राहुल ने कहा,

‘यह एक हासिल किया जाने वाला लक्ष्‍य था. पिच भी अच्‍छी थी. हमने शुरुआत में अच्‍छी गेंदबाज़ी की और उन्‍हें इस स्‍कोर तक रोकने में कामयाब रहे. लेकिन पिछले कुछ मैच में बल्‍लेबाजी में हम एक यूनिट की तरह काम नहीं कर सके हैं, और रणनीति पर काम नहीं कर पाए.’

हालांकि लखनऊ की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बेहद बेहतर स्थिति में है. राहुल ने कहा,

‘आने वाले मैच में हम बेहतर तरीके से वापसी करेंगे. पुणे में लगता है कि ज्यादा गर्मी है, लेकिन यहां शुरुआत से ही गेंदबाज़ों को अच्छी स्विंग मिल रही थी. उन्होंने अच्छी शुरुआत की और हम पावरप्ले में भी अच्छा नहीं कर सके. ऐसे में वहां से वापसी करना मुश्किल हो जाता है.’

राहुल ने KKR के खिलाफ अपने अगले मैच पर कहा,

‘कोलकाता के खिलाफ़ हमें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम करना कुछ चाह रहे हैं और हो कुछ जा रहा है. मैच में दबाव होता है. लेकिन अगर आप अच्छा स्पेल डालने वाले गेंदबाज़ पर प्रहार करते हैं तो आप बाकी सभी गेंदबाज़ों पर भी दबाव बना सकते हैं.’

रविवार को खेली इन दोनों ही टीम्स की स्थिति पॉइंट्स टेबल में काफी बेहतर है. राजस्थान की टीम 13 मैच में 16 पॉइंट्स के साथ नंबर दो पर है. जबकि लखनऊ भी इतने ही मुकाबलों में 16 पॉइंट्स लेकर नंबर तीन पर है.

IPL 2022: डैनियल सैम्स की गेंदबाजी ने चेन्नई की बैटिंग को तार-तार कर दिया

Advertisement

Advertisement

()