IPL 2022 के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबादआमने-सामने होंगे. वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के मायने दोनोंटीम्स के लिए अलग-अलग हैं. एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स अपनी कंसिस्टेंसी कोबरक़रार रखना चाहेंगे, वहीं RCB के नए कप्तान पिछला मैच जीतने के बाद टीम को औरमोमेंटम देना चाहेंगे. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स अलग ही लय में नजर आई है. अभी तक काउनका खेल देखें तो RR इस लीग की सबसे सेटल्ड टीम लग रही है. ये दोनों टीम्स अब तक25 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें से RCB ने 12 मुकाबले जीते हैं और राजस्थान को 10जीत मिली है. जबकि तीन मैच बेनतीज़ा रहे हैं. #RRvsRCB राजस्थान रॉयल्स के टीममैनेजमेंट ने ऑक्शन में बहुत अच्छी शॉपिंग की. इसका रिजल्ट टीम को पिच पर भी देखनेको मिल रहा है. रॉयल्स ने अब तक अपने दोनों मैच एकतरफा जीते हैं. अपने पहले मैच मेंटीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के आगे 210 रन का टार्गेट खड़ा कर दिया था. इसके बादयुज़ी चहल और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार बोलिंग करते हुए हैदराबाद को 149 पर ही रोकदिया. अगले मैच में उनका मुकाबला पांच बार के विजेता मुंबई इंडियंस से था. MI केखिलाफ राजस्थान के ओपनिंग बैट्समैन जॉस बटलर ने शानदार शतक जड़ा. शिमरॉन हेटमायर औरकप्तान संजू सैमसन की पारियों की मदद से टीम ने 193 का स्कोर टांग दिया. जवाब मेंमुंबई की टीम 170 ही बना पाई. तिलक वर्मा और ईशान किशन की पारियां काफी नहीं पड़ी.RCB के खिलाफ युज़ी चहल एक्सट्रा मोटिवेटेड नजर आ सकते हैं. चहल 2014 से 2021 तकRCB के लीडिंग बोलर रहे हैं. 2022 के ऑक्शन से पहले RCB ने उन्हें जाने दिया. वहींदूसरी तरफ अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स के खिलाफशानदार बैटिंग की और 205 रन बनाए. बोलिंग ने टीम को निराश किया, और 156 पर पांचविकेट लेने के बावजूद RCB मैच हार गई. अगले मैच में टीम की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से हुई. इस मैच में RCB के बोलर्स का बोलबाला रहा. RCB के बोलर्स ने KKR को128 पर ऑल-आउट कर दिया. टीम के लिए वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट निकाले. आकाश दीपने रन जरूर गंवाए, मगर तीन विकेट भी निकाले. बैटिंग भी लड़खड़ाई, और RCB ने 111 रनपर 7 विकेट गंवा दिए. इसके बाद दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल ने सावधानी से खेलकरटीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस चाहेंगे कि स्टार बैट्समैनविराट कोहली का बल्ला जल्दी आग बरसाए. टीम का मिडल आर्डर भी अब तक काफी शांत रहाहै. RCB को डेविड विली और शरफेन रदरफोर्ड से काफी उम्मीदें रहेंगी. #RRvsRCB– TeamNews राजस्थान के मैच को देखते हुए ये कह पाना मुश्किल है कि इस टीम की कमजोरी क्याहै. लेकिन ये कहा जा सकता है कि शिमरॉन हेटमायर के बाद आने वाले बल्लेबाज ने टीम कीबैटिंग में ज्यादा योगदान नहीं दिया है. पिछले मैच में रॉयल्स ने सिर्फ तीनफॉरेनर्स खिलाए थे. ये देखते हुए टीम में रियान पराग की जगह रसी वान डर दुसें खेलसकते हैं. टीम के सभी प्लेयर्स अवेलबल हैं और नेथन कूल्टर-नाइल को छोड़कर कोई इंजरीअपडेट भी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने दो प्राइम फॉरेनर्सको मिस कर रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल, जिन्हें RCB ने रिटेन किया था, टीम से जुड़ गएहैं. पर वह 6 अप्रैल के बाद ही अवेलेबल रहेंगे. बोलर जॉश हेजलवुड अबतक टीम के कैंपनही पहुंचे हैं. #RRvsRCB – Gamezy XI संजू सैमसन, जोस बटलर, फाफ डु प्लेसी, विराटकोहली, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, शिमरन हेटमायर, युज़ी चहल, हर्षल पटेल, ट्रेंटबोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा #इस प्लेयर से घबराए होंगे डु प्लेसी! अब बारी अगले पड़ावकी. जहां हम आपको सुनाते हैं एक क़िस्सा. और ये वाला क़िस्सा है पिछले सीजन का. IPL2021 का पहला चरण इंडिया में हो रहा था. 22 अप्रैल 2021 को वानखेडे स्टेडियम मेंरॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला राजस्थान से था. ड्यू फैक्टर पर नज़र रखते हुए RCBकैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया. निर्णय सही निकला. मो.सिराज और काइल जेमिसन ने राजस्थान के 3 विकेट 18 रन पर ही चटका दिए. इसके बाद रियानपराग और शिवम दुबे ने मिलकर टीम के टोटल को 100 के पार पहुंचाया. इसके बाद राहुलतेवतिया ने एक ताबड़तोड़ पारी खेली और 23 बॉल पर 40 रन जोड दिए. टीम का टोटल 177/9.वानखेडे पर ये स्कोर कभी काफी नहीं होता. इसके बाद जो हुआ, वो फाफ डु प्लेसी कोचिंता मे डाल देगा. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने RCB के लिए ओपनिंग की. IPLने ऐसी पार्टनरशिप अपने इतिहास में शायद ही देखी होगी. पहले दोनों प्लेयर्स थोड़ासंभल कर खेलें, मगर सेटल होने के बाद दोनों ने मोर्चा ही खोल दिया. पडिक्कल ने 52बॉल खेलकर 101 रन बनाए. इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे. विराट ने भीपडिक्कल का खूब साथ दिया. 47 बॉल में 72 रन, जिसमें छह चौके और तीन छक्के थे. दोनोंने मिलकर 17वें ओवर में ही 181 रन बना डाले. और RCB ने मैच को 10 विकेट से अपने नामकर लिया. ऐसे जहां एक तरफ देवदत्त अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करनाचाहेंगे, वहीं फाफ को डर होगा कि कहीं देवदत्त को रिटेन न करने की गलती RCB पर भारीना पड़ जाए.