विराट कोहली, मोहम्मद सिराज़ और ग्लेन मैक्सवेल. ये वो तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें RCBकी टीम ने IPL 2022 के लिए रिटेन करने का फैसला किया है. लेकिन एक खिलाड़ी है जिसकेरिटेन ना किए जाने पर लोगों ने ढेर सारी चर्चा की. वो नाम है टीम इंडिया के स्टारस्पिनर युजवेन्द्र चहल का. चहल को उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है ऐसे में उनकेमेगा ऑक्शन की जाने की उम्मीद है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ मशहूरकॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि वो ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी कि चहल को ऑक्शन मेंउतरना पड़े. आकाश चोपड़ा को लगता है कि RCB के इस पूर्व लेग स्पिनर को IPL 2022 सेजुड़ रही दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद रिटेंशन नियम के जरिए पहले ही अपनी टीम मेंले लेंगी. ऐसे में RCB की टीम को मुम्बई इंडियंस के स्पिनर राहुल चाहर के साथ जानापड़ सकता है. आकाश चोपड़ा ने इस मामले में क्या कुछ कहा आपको बताते हैं. आकाश नेकहा, 'RCB को राशिद खान तो नहीं मिलेंगे, वो उनके बारे में भूल सकते हैं. इसके बजायवो राहुल चाहर के पीछे जाएंगे. लेग स्पिनर के अलावा कोई और स्पिनर चिन्नास्वामीस्टेडियम में काम नहीं करता. वह हवा में काफी तेज गेंदबाजी भी करते हैं. रविबिश्नोई भी एक विक्लप हैं लेकिन मुझे लगता है कि वो राहुल पर खूब पैसा खर्च करेंगे.चहल शायद मेगा-ऑक्शन तक पहुंचे ही नहीं.' आकाश चोपड़ा की बात में कुछ-कुछ सच्चाई तोहै क्योंकि अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें तीन खिलाड़ियों को मेगा-ऑक्शन से पहले खरीदसकती है. उन्हें अपनी नई टीम तैयार करनी है जिसमें वो ज्यादा से ज्यादा दो भारतीयऔर एक विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं. ऐसे में अगर एक तगड़ा लेग स्पिनर चाहिए तो चहलएक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. 25 दिसंबर तक लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों कोखिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करके भेजनी है. # RCB के लिए चहल का प्रदर्शन युजवेंद्रचहल 2014 से RCB के लिए खेल रहे हैं. IPL की हिस्ट्री में वो RCB टीम के सबसे सफलगेंदबाज़ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए 112 पारियों में 139 विकेट निकाले हैं. बीतेसीज़न की बात करें तो IPL 2021 के सेकेंड लेग में खेले आठ मैच में उन्होंने 14विकेट अपने नाम किए थे. ये विकेट 13.1 की एवरेज और 6.13 की इकॉनमी रेट से आए.