IPL 2022 Retention List सामने आ गई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम के लिए रिटेनकरने वाले खिलाड़ियों के नाम बता दिए हैं. हैदराबाद की टीम तीन खिलाड़ियों को रिटेनकर रही है. और वो है इस टीम के कप्तान केन विलियमसन, ऑल-राउंडर अब्दुल समद और तेज़गेंदबाज उमरान मलिक. आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद को भी अन्य फ्रेचाइज़ी कीतरह चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया गया था. लेकिन टीम ने सिर्फ तीनखिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. हालांकि, इस टीम में एक और ऐसा खिलाड़ी था, जिसनेहैदराबाद के लिए परफॉर्म किया है. और फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी के साथ जा सकती थी. नामहै डेविड वॉर्नर. हालांकि वॉर्नर अब इस टीम के सदस्य नहीं हैं. #रिटेन किए गएखिलाड़ियों को मिली रकम: 1. केन विलियमसन - 14 करोड़ 2. अब्दुल समद - 4 करोड़ 3.उमरान मलिक - 4 करोड़ #ऑक्शन के लिए बचा पर्स: सभी टीमों के पास IPL 2022 के मेगाऑक्शन में जाने से पहले 90 करोड़ का पर्स था. जिनमें से SRH ने इन तीन खिलाड़ियोंको रिटेन कर अपने पर्स का 22 करोड़ खर्च कर दिया. ऐसे में हैदरबादा की टीम ऑक्शनमें 68 करोड़ के साथ जाएगी. # रिटेन किए खिलाड़ियों का IPL 2021 में प्रदर्शन: #केनविलियमसन – केन विलियमसन हैदराबाद के कप्तान हैं. बीता सीज़न इनके लिए अच्छा नहींगुजरा था. हैदराबाद टीम ने एक तो सीज़न सबसे आखिरी पायदान पर फिनिश किया. और फिर येभी 10 मैच में सिर्फ 266 रन ही बना पाए. जिसमें सिर्फ दो पचासे आए. हालांकि बतौरकप्तान टीम का इनमें भरोसा बरकरार है. #उमरान मलिक हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज. IPL2021 में डेब्यू का मौका मिला और भारतीय कप्तान विराट कोहली से तारीफ भी. इन्होंनेइस सीजन सिर्फ तीन मुकाबले खेले और दो विकेट निकाले. लेकिन इन 150kph से ऊपर कीगेंदों ने इनको अलग पहचान दी. #अब्दुल समद अब्दुल समद ऑल-राउंडर हैं और पॉवर हिटिंगकी क्षमता रखते हैं. कई बार ये कारनामा अपनी टीम के लिए कर के दिखा भी चुके है.2020 में ये हैदराबाद के साथ जुड़े थे. उस साल डेब्यू का भी मौका मिला. पिछले सीज़न12 मैच खेले 111 रन बनाए और एक विकेट भी निकला. #SRH का IPL में प्रदर्शन:सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL 2013 में आई. तब से इस टीम ने कई बढ़िया परफॉर्मेंसदी हैं. बड़ी टीमों को टक्कर दी. और चैम्पियनशिप भी अपने नाम की. 2013: चौथा 2014:छठां 2015: छठां 2016: पहला 2017: चौथा 2018: दूसरा 2019: चौथा 2020: तीसरा 2021:आठवां