IPL 2022 Retention List: IPL की सबसे पहली चैम्पियन टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) नेIPL 2022 Auction के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिए हैं. RR कीटीम ने IPL 2022 के लिए तीन खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. सबसे पहला नाम पिछले सीज़नटीम के कप्तान संजू सैमसन. उनके अलावा बीते सीज़न के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवालऔर विदेशी खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान ने स्टार जोस बटलर को रिटेन किया है.राजस्थान की टीम रिटेन वाली लिस्ट में बाज़ी मारती दिख रही है. उन्होंने ज़्यादाखिलाड़ियों के साथ जाने के बजाए बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना है. रिटेन किए गएखिलाड़ियों को मिली रकम: 1. संजू सैमसन: 14 करोड़ 2. जोस बटलर: 10 करोड़ 3. यशस्वीजायसवाल: 4 करोड़ ऑक्शन के लिए बचा पर्स: सभी टीमों के पास IPL 2022 के मेगा ऑक्शनमें जाने से पहले 90 करोड़ का पर्स था. जिनमें से RR ने सैमसन, बटलर और यशस्वी कोरिटेन कर अपने पर्स का 28 करोड़ खर्च कर दिया. ऐसे में राजस्थान की टीम ऑक्शनमें 62 करोड़ के साथ जाएगी. रिटेन किए खिलाड़ियों का IPL 2021 में प्रदर्शन: # संजूसैमसन: संजू की कप्तानी में भले ही टीम ने सातवें स्थान पर फिनिश किया हो लेकिनसंजू का बल्लेबाज़ी में प्रदर्शन आला रहा था. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले मेंसंजू छठे स्थान पर रहे. उनके नाम 14 मैचों में 484 रन रहे. जो 40 की बेहतरीन औसत और136.72 की स्ट्राइक रेट से आए. #यशस्वी जायसवाल यशस्वी जायसवाल बीते साल से टीम केसाथ जुड़े हुए हैं. यशस्वी थोड़ा संभल कर खेलते है. लेकिन बीते सीज़न टीम के लिएउन्होंने कई अच्छी पारियां खेली थीं. जिनमें से चेन्नई के खिलाफ एक बढ़िया पचासा भीजड़ा. स्टेट्स की बात की जाए, तो बीते सीज़न इन्होंने 10 मुकाबले खेले जिनमें 249रन बनाए. #जोस बटलर IPL 2021 के सेकेंड लेग में जोस बटलर टीम के साथ नहीं जुडे़ थे.लेकिन भारत में खेले गए पहले लेग में उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की थी. सात मैचमें उन्होंने 153.01 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए थे. RR का IPL में प्रदर्शन:2008: चैम्पियन 2009: छठवां 2010: सातवां 2011: छठवां 2012: सातवां 2013 तीसरा2014: पांचवां 2015: चौथा 2016: सस्पेंड 2017: सस्पेंड 2018: चौथा 2019: सातवां2020: आठवां 2021: सातवां