IPL 2022 के लिए फ्रेंचाइज़ द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम बाहर आ गए है.दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी टीम के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणाकर दी है. टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें सबसे पहला नाम टीम केकप्तान ऋषभ पंत का है. पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने ऑल-राउंडर अक्षर पटेल,विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ और साउथ अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया को रिटेनकरने का मन बनाया है. # रिटेन किए गए खिलाड़ियों को मिली रकम: 1. ऋषभ पंत: 16 करोड़2. अक्षर पटेल: 9 करोड़ 3. पृथ्वी शॉ: 7.5 करोड़ 3. नरिक नॉर्खिया: 6.5 करोड़#ऑक्शन के लिए बचा पर्स: सभी टीमों के पास IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले90 करोड़ का पर्स था. जिनमें से DC ने इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर अपने पर्सका 39 करोड़ खर्च कर दिया है. ऐसे में दिल्ली की टीम ऑक्शन में 51 करोड़ रुपये केसाथ जाएगी. # रिटेन किए खिलाड़ियों का IPL 2021 में प्रदर्शन: #ऋषभ पंत – टीम केविस्फोटक बल्लेबाज़ और विकेटकीपर ऋषभ पंत. इनको बीते साल श्रेयस अय्यर के चोटिलहोने के बाद कप्तानी सौंपी गई. और ये टीम को प्लेऑफ तक ले गए. बल्ले से इनकेप्रदर्शन की बात की जाए तो इन्होंने 16 मुकाबले खेले हैं. इनमें 128.52 के स्ट्राइकरेट से 419 रन बनाए हैं. #अक्षर पटेल - बल्ले के साथ साथ इनका काम गेंद से भी होताहै. पिछले सीज़न 12 मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया. लेकिन टूर्नामेंट में15 विकेट चटका गए. साथ ही रन रोकने के मामले में भी ये माहिर हैं. इनकी इकॉनमी भी6.65 की रही. अक्षर पटेल दिल्ली के लिए एक फायदे के खिलाड़ी हो सकते हैं. #पृथ्वीशॉ - दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपन करते हुए ये तेज़ी से रन बनाते हैं. 150 से ऊपर कीस्ट्राइक रेट से गेंदबाजों पर रन बरसाते हैं. बीते सीज़न इनके बल्ले से चार अर्धशतकआए. कुल 15 मैच में पृथ्वी ने अपनी टीम के लिए 479 रन बनाए. #एनरिक नॉर्खिया - IPL2020 में क्रिस वोक्स को रिप्लेस करते हुए टीम दिल्ली में आए थे. और अब इन्होंनेअपनी जगह पक्की कर ली है. IPL 2021 में कुल आठ मुकाबले खेले और 6.16 की इकॉनमी केसाथ 12 विकेट निकाले. नॉर्खिया की तेज़ गति की गेंदें बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों कोपरेशान करती हैं. #DC का IPL में प्रदर्शन: 2008: चौथा 2009: तीसरा 2010: पांचवा2011: दसवां 2012: तीसरा 2013: नौवां 2014: आठवां 2015: सातवां 2016: छठां 2017:छठां 2018: आठवां 2019: तीसरा 2020: दूसरा 2021: तीसरा