IPL 2022 Retention List जारी हो गई है. IPL की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने IPL 2022 Auction के लिए रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिएहैं. CSK की टीम IPL 2022 में एक बार फिर से एमएस धोनी की कप्तानी में जाएगी. धोनीने पहले ही ये इशारा दिया था कि वो अपना आखिरी IPL मैच चेन्नई के मैदान पर खेलनाचाहते हैं. धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ओपनर बल्लेबाज़ रुतुराजगायकवाड़ पर भरोसा जताया है. गायकवाड़ के बाद मोईन अली टीम के इकलौते रिटेन किए गएविदेशी खिलाड़ी बने हैं. इन दोनों के अलावा स्टार स्पिनर और सालों CSK कैम्प का अहमहिस्सा रहे रविन्द्र जडेजा भी इस टीम में शामिल हुए हैं. #रिटेन किए गए खिलाड़ियोंको मिली रकम: 1. एमएस धोनी: 12 करोड़ 2. रविन्द्र जडेजा: 16 करोड़ 3. मोईन अली: 8करोड़ 4. रुतुराज गायकवाड़: 6 करोड़ #ऑक्शन के लिए बचा पर्स: सभी टीमों के पास IPL2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले 90 करोड़ का पर्स था. जिनमें से CSK ने इन चारखिलाड़ियों को रिटेन कर अपने पर्स का 42 करोड़ खर्च कर दिया. ऐसे में चेन्नई की टीमऑक्शन में 48 करोड़ के साथ जाएगी. #IPL 2021 में रिटेन किए खिलाड़ियों का प्रदर्शन:# एमएस धोनी: CSK टीम के कप्तान एमएस धोनी ने साल 2021 IPL में बल्ले से खासप्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने खेले कुल 16 मुकाबलों में 114 रन बनाए. हालांकि धोनीकी कप्तानी कितनी शानदार रही. इस बात की गवाही CSK खेमे में 2021 में आई IPL ट्रॉफीदेती है. # मोईन अली: मोईन अली CSK की टीम में बतौर ऑल-राउंडर खेलते हैं. इंग्लैंडसे आने वाले मोईन ने बीते सीज़न गेंदबाज़ी में छह विकेट निकाले और बल्ले से 357 रनबनाए. मोईन को सैम करन और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों से आगे रखते हुए टीम नेरिटेन किया है. # रविन्द्र जडेजा: रविन्द्र जडेजा. 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स कीतरफ से खेल रहे हैं और कमाल का प्रदर्शन किया है. बीते सीज़न जडेजा ने 16 मैचों में227 रन बनाए और 13 विकेट भी निकाले. जडेजा अकसर CSK के लिए निचलेक्रम में शानदारपरफॉर्म करते हैं. उन्हें सबसे मोटी बोली 16 करोड़ के साथ रिटेन किया गया है.#रुतुराज गायकवाड़: रुतुराज गायकवाड़ बीते दो सीज़न से CSK कैम्प का हिस्सा है.2020 के सीज़न में वो सबसे आगे से परफॉर्म करते दिखे थे. जबकि 2021 के सीज़न में तोवो स्टार परफॉर्म भी रहे. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 16 मैचों में शानदार635 रन बनाए. #CSK का IPL में प्रदर्शन: 2008: रनर-अप 2009: चौथा 2010: चैम्पियन2011: चैम्पियन 2012: रनर-अप 2013 रनर-अप 2014: तीसरा 2015: दूसरा 2016: सस्पेंड2017: सस्पेंड 2018: चैम्पियन 2019: रनर-अप 2020: सातवां 2021: चैम्पियन