रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सीजन की पहली जीत मिल गई है. डीवाई पाटिल स्टेडियम मेंहुए इस मैच में फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका येफैसला जल्दी ही सही साबित हुआ. कोलकाता के ओपनर वेंकटेश अय्यर चौथे ओवर की पहलीगेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरे ओपनरअजिंक्य रहाणे भी चलते बने. और फिर अगले ओवर में नितीश राणा भी वापस लौट गए. अब तकबोर्ड पर कुल 44 रन टंगे थे. यहां दो रन और बनते-बनते कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउटहो गए. इन चार में से दो विकेट आकाश दीप जबकि सिराज और वानिंदु हसरंगा ने एक-एकविकेट निकाला. 67 के टोटल तक सुनील नरेन और शेल्डन जैक्सन भी आउट हो गए. और 83 परसैम बिलिंग्स, 99 पर आंद्रे रसल और 101 के टोटल तक टिम साउदी के रूप में टीम कानौवां विकेट भी गिर गया. इसके बाद उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी विकेट केलिए 27 रन की पार्टनरशिप कर KKR को 128 तक पहुंचाया. KKR के लिए आंद्रे रसल ने सबसेज्यादा 25 जबकि उमेश ने 18 रन बनाए. RCB के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार जबकि आकाशदीप ने तीन विकेट निकाले. जबकि हर्षल पटेल के नाम दो विकेट रहे. जवाब में RCB कीशुरुआत भी अच्छी नहीं रही. अनुज रावत बिना खाता खोले जबकि फाफ डु प्लेसिस पांच रनबनाकर आउट हो गए. अच्छी लय में दिख रहे विराट कोहली भी 12 रन ही बना पाए. इसके बादडेविड विली और शरफेन रदरफोर्ड ने मिलकर RCB की पारी संभाली. इन दोनों ने मिलकरसिर्फ 17 रन तीन विकेट खोने वाली RCB को 62 रन तक पहुंचाया. और फिर इसी टोटल परविली 18 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से छठे नंबर पर आए शहबाज़ अहमद ने तीन छक्केजड़ते हुए तेजी से 27 रन बनाकर टीम को 101 के टोटल पर पहुंचाया. उनके आउट होने केबाद रदरफोर्ड भी 28 रन बनाकर वापस लौट गए. इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छोरसंभाला. और वानिंदु हसरंगा के चार रन बनाकर आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए हर्षलपटेल के साथ मिलकर RCB को चार गेंदें बाकी रहते ही जीत दिला दी. कार्तिक 14 जबकिहर्षल 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस मैच के दौरान ट्विटर पर कई सारे हैशटैग्स चले.चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ हैशटैग्स के बारे में. #DineshKarthik दिनेशकार्तिक. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर. पिछले सीज़न तक कोलकाता नाइट राइडर्स केलिए खेलते थे. अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हैं. RCB ने जब ऑक्शन में DK कोखरीदा तो बहुत से क्रिकेट जानकारों ने इस फैसले पर सवाल उठाए. लेकिन इन तमाम सवालोंका जवाब देते हुए DK ने 30 मार्च को RCB को सीज़न 15 की पहली जीत दिला दी. उन्होंनेमुश्किल में फंसे मैच को आसानी से निकाल दिया. पारी के आखिरी ओवर में RCB को सात रनचाहिए थे. और कार्तिक ने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया.कार्तिक की इस पारी पर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, 'इस आदमी की प्रशंसा करिए. दफिनिशर दिनेश कार्तिक.'Let's appreciate this man the finisher Dinesh Karthik #RCBvsKKR |pic.twitter.com/XYkEVCfevD— Suprvirat (@Ishantraj51) March 30, 2022 #Russell आंद्रे रसल भी सोशल मीडिया परलगातार ट्रेंड करते रहे. पहले कमाल की बैटिंग के लिए और बाद में अपनी गेंद पर एकयुवा बल्लेबाज़ से दो छक्के खाने के लिए. रसल ने KKR की मुश्किल में फंसीबल्लेबाज़ी के लिए 18 गेंदों पर 25 रन की अहम पारी खेली. जिसमें उन्होंने तीन छक्केभी लगाए. बाद में शहबाज़ अहमद ने रसल से इन छक्कों का बदला लिया. RCB की पारी के13वें ओवर में रसल ने शाहबाज़ को दो बड़े छक्के लगाए. जिनमें से एक छक्का 91 मीटरका रहा. लेकिन फिर गेंदबाज़ी में ये दिन रसल का नहीं रहा. उन्होंने महज़ 2.2 ओवरमें 36 रन खाए. इसके बाद फैंन्स ने सोशल मीडिया पर लगातार इस चीज़ का ज़िक्र किया.एक यूज़र ने लिखा, 'शहबाज़ अहमद ने आंद्र रसेल को 91 मीटर लंबा छक्का मारा.'Shahbaz Ahmed Smashed 91 Meters SIX against Andre Russell.pic.twitter.com/TKbyT1jaFB— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 30, 2022 #UmeshYadav कोलकाता नाइट राइडर्स केपेसर उमेश यादव की टीम भले ही मैच जीतने से चूक गई, लेकिन उमेश ने लगातार दूसरे मैचमें कमाल की गेंदबाज़ी की. पहले मैच में CSK के खिलाफ़ दो विकेट चटकाने के बाद उमेशने RCB के खिलाफ भी दो विकेट चटकाए. उन्होंने RCB के खिलाफ 16 रन देकर अनुज रावत औरविराट कोहली के विकेट लिए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उमेश के इस बेमिसाल प्रदर्शनकी तारीफ हो रही है. उमेश के एक फैन ने लिखा, 'उमेश की बेहतरीन शुरुआत. वो विकेटचटका रहे हैं और किफायती भी हैं.'Umesh Yadav in IPL 2022:2/20 Vs CSK. 2/16 Vs RCB. - A great start for Umesh. He's picking wickets andbeing economical as well. — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 30, 2022#WaninduHasaranga वानिंदु हसरंगा. IPL के पर्पल कैप होल्डर. RCB की जीत के हीरो.कोलकाता के खिलाफ़ मुकाबले में उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर चार विकेटचटकाए. जिसमें श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसल और टिम साउदी शामिल रहे. उनकेइस कमाल के स्पेल के बाद सोशल मीडिया पर वानिंदु की जमकर तारीफ हो रही है. सोशलमीडिया पर एक फैन ने लिखा, 'वानिंदु हसरंगा क्या कमाल के गेंदबाज़ हैं. मौजूदा समयमें सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक. चार विकेट हॉल का एक शानदार स्पेल.'Wanindu Hasaranga What a Bowler One OF the best Spinner in Current times.Fabulous and Wonderful Spell OF four-wicket haul.#RCBvKKRpic.twitter.com/NecYSugEFM— Ayush Ranjan (@AyushRa15743279) March 30, 2022 बता दें कि IPL सीज़न 15 का अगलामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा. 31 मार्च,गुरुवार को होने वाले इस मैच की पूरी कवरेज आपको दी लल्लनटॉप पर मिलेगी.