The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: RCB vs PBKS Preview, Punjab still fear Virat Kohli 2016 Century vs Kings XI Punjab

आठ छक्के और 12 चौके.. विराट की इस पारी से अब तक खौफ़ खाए बैठा है पंजाब!

Royal Challengers Bangalore और Punjab Kings. IPL 2022 के 60वें मुकाबले में ये दो टीम्स आमने सामने है. ये मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाने वाला है. यहां पर RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं.

Advertisement
pic
12 मई 2022 (अपडेटेड: 13 मई 2022, 04:13 PM IST)
Virat Kohli RCB IPL
शतक का जश्न मनाते विराट (फोटो - BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Royal Challengers Bangalore और Punjab Kings. IPL 2022 के 60वें मुकाबले में ये दो टीम्स आमने सामने है. ये मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाने वाला है. यहां पर RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं. वैसे तो यहां पर PBKS के रिकॉर्ड भी इतने शानदार नहीं है. यहां हुए कुल तीन मुकाबलों में से टीम ने सिर्फ एक मैच जीता है.

इस ग्राउंड के रिकॉर्ड्स से परे, RCB का इस सीजन का प्रदर्शन अच्छा रहा है. बीच में ऐसा जरूर लगा कि RCB पटरी से उतर गई है. टीम ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए. लेकिन उसके बाद लगातार दो मुकाबले जीतकर इन्होंने दमदार वापसी की. अभी RCB 12 मैच में से सात जीतकर 14 पॉइंटस के साथ टॉप चार में शामिल है.

वहीं पंजाब की बात करें तो इस टीम ने शुरुआत बहुत सॉलिड की थी. लेकिन फिर माई वे ऑर हाई वे ने इस टीम को डुबो दिया. टीम इस समय 11 मुकाबलों में से पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर आठ पर है. इनके नाम के आगे कुल 10 पॉइंट्स है. अब अगर इनको प्लेऑफ में जगह बनानी है यहां से सारे मुकाबले जीतने ही होंगे.

 

#RCBvsPBKS

लगातार तीन मैच में मिली हार के बाद RCB ने वापस मोमेंटम हासिल कर लिया है. इन्होंने अपने बीते दो मुकाबलों में पहले चेन्नई और फिर हैदराबाद को मात दी. अब इन मुकाबलों में टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस ये रहा कि विराट को छोड़ सबने जीत में योगदान दिया.

हालांकि इस जीत के बाद भी टीम की बल्लेबाजी में थोड़ी समस्या दिखती है. टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में कप्तान फाफ डु प्लेसी के अलावा RCB का कोई और बल्लेबाज नहीं है. फाफ ने 12 मुकाबलों में 132 के स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए है. उनके अलावा RCB के लिए मैच फिनिश करने वाले दिनेश कार्तिक के नाम कुछ रन हैं. उन्होंने 12 मुकाबलों में 200 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं.

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम का ये डिपॉर्टमेंट काफी स्ट्रांग है. स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की रेस में दूसरे पायदान पर है. युज़वेंद्र चहल के बाद उन्होंने दूसरे सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं. 12 मैच में हसरंगा के नाम 21 विकेट्स हैं. उनके बाद 11 मुकाबलों में हर्षल पटेल ने 14 विकेट्स हासिल किए हैं. और जॉश हेजलवुड ने कुल आठ मुकाबलों में 13 विकेट निकाले हैं.

पंजाब की बात करें तो इस टीम ने RCB को शानदार तरीके से हराकर सीज़न की धमाकेदार शुरूआत की थी. लेकिन इसके बाद से टीम कभी ठंडी कभी गर्म रही है. ये एक मुकाबला जीतते हैं तो अगला गंवाते है. अपना बीता मुकाबला टीम ने राजस्थान के खिलाफ गंवाया था. और अगर अब ये प्लेऑफ के बारे में सोच रहे हैं, तो इनको बचे हुए सारे मुकाबले जीतने होंगे.

और इसके लिए शिखर धवन, लियम लिविंगस्टन, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा के साथ कप्तान मयंक अग्रवाल को भी चलना होगा. मयंक ने इस सीज़न सिर्फ एक पचासा लगाया है. उन्होंने 10 मैच में 19. 56 की एवरेज और 127.53 के स्ट्राइक रेट से कुल 176 रन बनाए है. टीम के लिए शिखर धवन ने 11 मैच में सबसे ज्यादा 381 रन बनाए हैं.

गेंदबाजी में पंजाब के लिए कुछ खिलाड़ियों ने काफी अच्छा किया है. कगिसो रबाडा ने 18 विकेट्स निकाले हैं, तो अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवर्स में रन बचाने का काम किया है. स्पिन में राहुल चाहर भी 12 विकेट के साथ टीम का काम कर रहे हैं. ऋषि धवन, संदीप शर्मा, लियम लिविंगस्टन बाकी ओवर्स निकाल ले जाते हैं.

अब पंजाब किंग्स यही चाहेगी कि इनका गेंदबाजी अटैक फिर चले. लेकिन बल्लेबाजी भी वैसे ही हो जैसी पहले मुकाबले में RCB के खिलाफ हुई थी. जब टीम ने RCB द्वारा दिए गए 205 के स्कोर को चेज़ कर दिया था.

# Virat Kohli 2016

चलिए अब बढ़ते हैं उस पार्ट की तरफ जहां हम आपको सुनाते हैं इन टीम्स और उनके खिलाड़ियों से जुड़ा एक क़िस्सा. आपको लेकर चलते हैं साल 2016 में. वहीं साल, जिसमें विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे. चार शतक लगाए थे. उसमें से एक शतक इसी टीम के खिलाफ आया था.

तारीख थी 18 मई 2016. चिन्नास्वामी के ग्राउंड में पंजाब किंग्स यानी उस वक्त की किंग्स XI पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये मुकाबला 15 ओवर का था. विराट कोहली और क्रिस गेल अपनी टीम के लिए ओपन करने उतरे. शुरुआत के तीन ओवर आराम से निकालने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने पंजाब के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी. हर ओवर में 10 से ज्यादा रन निकाले.

गेल और कोहली का बल्ला चलता रहा. और पंजाब को अपने फैसले पर डाउट होने लगा. होना भी था. क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 67 गेंदों में 147 रन बना दिए. गेल ने 32 गेंदों में 73 और कोहली ने 50 गेंदों में 113 रन की पारी खेली. कोहली ने अपनी इस पारी में आठ छक्के और 12 चौके लगाए.

इस धमाके के बीच तीसरे नंबर पर आए एबी डीविलियर्स तो नहीं चले लेकिन केएल राहुल ने छह गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. बैंगलोर ने पंजाब के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा. चेज़ करते हुए पंजाब की टीम काफी पीछे रह गई. शुरुआती पांच ओवर्स में टीम ने अपना रन रेट तो 10 के करीब रखा. लेकिन इन रन्स के बीच ये विकेट नहीं बचा पाए. पावरप्ले तक टीम ने 59 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद कुछ प्लेयर्स ने साझेदारी करने की कोशिश जरूर की. लेकिन लगातार आए विकेट्स ने पंजाब को 14 ओवर में 120 के टोटल पर रोक दिया.

और बैंगलोर ने यह मुकाबला 82 रन से जीत लिया. शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड विराट कोहली को मिला. अब वापस IPL 2022 पर आएं तो इस सीज़न विराट का बल्ला बिल्कुल नहीं चला है. 12 मैच में उन्होंने कुल 216 रन बनाए है. फ़ैन्स चाहते हैं कि विराट फिर से खूब रन बनाएं.

IPL 2022: केएल राहुल की बैटिंग कमाल है लेकिन पंड्या के इस बॉलर के सामने है दिक्कत

Advertisement

Advertisement

()