रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जब स्टार स्पिनर युज़वेन्द्र चहल को रिलीज़ किया तो बड़ाहंगामा हुआ. क्रिकेट के जानकारों ने कहा कि RCB चहल को बुरी तरह से मिस करने वालीहै. इसके बाद सीज़न 15 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ. जिसमें RCB ने वानिंदु हसरंगा को10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. तब भी फैंन्स ने खूब सवाल उठाए. कहा गया कि जबइतना पैसा खर्च करना ही था, तो चहल को क्यों नहीं लिया? लेकिन अब वानिंदु उन तमामसवालों के जवाब दे रहे हैं. RCB और KKR के बीच खेले गए IPL 2022 के मैच नंबर छह मेंवानिंदु हसरंगा ने चार ओवर के स्पेल में चार विकेट निकालकर RCB को सीज़न की पहलीजीत दिला दी है. मैच में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ीका फैसला किया. RCB के गेंदबाज़ों ने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया.शुरुआत में ही आकाश दीप ने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा को आउट कर दिया. जबकि दूसरीतरफ मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे का बड़ा विकेट निकालकर KKR को पावरप्ले मेंफंसा दिया. # Wanindu Hasaranga Star Performer इसके बाद कप्तान ने अपने स्टारस्पिनर वानिंदु को KKR की पारी जल्दी समेटने का काम सौंपा. पावरप्ले के बाद पहलेओवर में ही वानिंदु ने कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट निकाल दिया.उन्होंने कप्तान को कप्तान के हाथों कैच आउट करवाकर वापसी का रास्ता दिखाया. लेकिनये तो बस शुरुआत थी.That's a four-wicket haul for Wanindu Hasaranga 👏👏Live - https://t.co/BVieVfFKPu #RCBvKKR #TATAIPL pic.twitter.com/oGFdYY4PNc —IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2022 नौवें ओवर में हसरंगा फिर से अटैक पर आएऔर इस बार अटैकिंग मोड में दिख रहे सुनील नरेन को चलता कर दिया. उन्होंने आकाश दीपके हाथों नरेन को कैच आउट करा कोलकाता का पांचवां विकेट गिराया. और फिर ओवर की अगलीगेंद पर उन्होंने विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन को भी वापस भेज दिया. उन्होंने शेल्डन कोअपनी गुगली पर क्लीन बोल्ड कर KKR को 100 से पहले समेटने का इंतज़ाम कर दिया. देखतेही देखते की KKR की टीम 67 रन पर छह विकेट खो बैठी. हालांकि निचले ऑर्डर के अच्छेप्रदर्शन के चलते KKR 100 रन के पार पहुंचने में कामयाब रही. और इससे पहले वानिंदुहसरंगा ने 15वें ओवर में टिम साउदी को भी कैच आउट कराकर अपने चार विकेट पूरे किए.चार ओवर के स्पेल में हसरंगा ने महज़ 20 रन दिए. इस बेमिसाल प्रदर्शन के बाद वोपर्पल कैप होल्डर भी बन गए हैं. उन्होंने पहले मुकाबले में एक विकेट चटकाया था.हसरंगा के इस स्पेल की वजह से KKR की पूरी टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल-आउट होगई. मैच में हसरंगा की बोलिंग के साथ उनका सेलिब्रेशन भी काफी चर्चा में रहा.हसरंगा ने इस बारे में बाद में बताया, 'मैं बहुत खुश हूं. मैदान पर ओस थी जिसकेकारण गेंदबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण था. विकेट लेने के बाद मैं जिस तरह से जश्न मनाताहूं, वह दरअसल मेरे प्रिय फ़ुटबॉलर नेमार का स्टाइल है, मैं उनको कॉपी करता हूं.'हालांकि हसरंगा की इस बेहतरीन बॉलिंग परफॉर्मेंस के बाद भी RCB के लिए ये मैच जीतनाआसान नहीं रहा. RCB को उमेश यादव और साउदी ने शुरुआती झटके दिए. जिसके बाद नरेन औरवरुण चक्रवर्ती ने भी RCB को परेशान किया. हालांकि बाद में शरफेन रदरफर्ड, शहबाज़अहमद और दिनेश कार्तिक की पारियों से RCB ने इस मैच को तीन विकेट बाकी रहते अपनेनाम कर लिया.