The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022 RCB vs GT: Virat Kohli, Hardik Pandya and Faf Du Plessis reaction

गुजरात को हराकर विराट ने बोली फ़ैन्स का दिल छूने वाली बात!

‘मैं अब भी खेल सकता हूं.’ ये शब्द हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के. वैसे तो विराट के फै़न्स को पहले से यकीन है कि अब भी विराट के अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है. लेकिन अब खुद विराट कोहली ने अपने बल्ले से विरोधियों को जवाब दिया है.

Advertisement
pic
19 मई 2022 (अपडेटेड: 19 मई 2022, 02:06 AM IST)
विराट कोहली. फोटो: PTI
विराट कोहली. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘मैं अब भी खेल सकता हूं.’

ये शब्द हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के. वैसे तो विराट के फै़न्स को पहले से यकीन है कि अब भी विराट के अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है. लेकिन अब खुद विराट कोहली ने अपने बल्ले से विरोधियों को जवाब दिया है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में RCB की आठ विकेट से जीत हुई है.

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा मैं अब भी खेल सकता हूं. हालांकि मैं इस बात से निराश हूं कि मैं टीम के लिए ज़्यादा कुछ नहीं कर पाया. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा,

‘मैं अब भी खेल सकता हूं. हमारे लिए ये बेहद महत्वपूर्ण मैच था. मैं इससे काफी निराश हूं कि मैं इस सीज़न अपनी टीम के लिए बहुत कुछ नहीं कर पाया. आज वो गेम था जिसमें मैं असर डालकर अपनी टीम को अच्छी पोज़ीशन में पहुंचा सकता था.’

विराट कोहली ने आगे कहा,

‘जब आप अच्छी परफॉर्मेन्स देते हैं तो आपसे बहुत सी उम्मीदें बंध जाती हैं. ऐसे में आपको सिर्फ अपना नजरिया सही रखने की ज़रूरत होती है. ऐसे में उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश में आप प्रक्रिया को भूल सकते हैं. मैंने इस प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत की है. मैं बीते दिन भी 90 मिनट्स तक नेट्स में रहा. लेकिन इस मैच में मैं बिल्कुल शांत और रिलैक्स होकर खेलने उतरा.’

उन्होंने आगे कहा,

‘शमी को लगाए पहले शॉट के साथ ही मैंने ये सोच लिया कि मैं लेंथ बॉल्स को फील्डर्स के सिर के ऊपर से मारूंगा. मैं ये जानता था कि आज वो रात है जहां मैं कमाल कर सकता हूं. ये बेहद शानदार है कि मुझे इस एडिशन में इतना सपोर्ट मिल रहा है. मैं आप सबके प्यार के प्रति आभारी हूं.’

विराट के अलावा RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने भी कहा कि ये दिन उनकी टीम का था. फाफ ने कहा,

‘हम लगातार अपने खिलाड़ियों से बात कर रहे थे. हम पूरे सीजन वैसा नहीं कर सके जो करना चाहते थे. लेकिन ये वह मोमेंट है जिसका हमें इंतजार था.’

डु प्लेसी ने विराट कोहली का भी ज़िक्र किया और कहा,

‘विराट कितने इमोशनल हैं, वो कैसे हैं मैं अच्छे से जानता हूं. मैं बस उसको पंप अप कर रहा ​था. उसकी एनर्जी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.’

डु प्लेसी ने टीम की गेंदबाज़ी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,

‘जहां तक गेंदबाजी की बात है तो हमें समय-समय पर विकेट मिले, हमारे लिए यह अच्छा रहा, हमने अच्छी फील्डिंग की, मैंने रन आउट भी किया और मैक्सवेल का वो रन आउट. मैं बस रन आउट करके यही बताना चाह रहा था कि मेरे कंधे कितने मज़बूत है.’

डु प्लेसी ने ये भी कहा,

‘आज की रात हमारे लिए बहुत अहम थी. आप टूर्नामेंट का अंत इसी तरह से करना चाहते थे. हम बस मेहनत ही कर सकते हैं यही हमारे हाथ में है. लेकिन आज का दिन हमारा था.’

पॉइंट्स टेबल को टॉप करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहा. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि इस मैच में हुई गलतियां सीख टीम प्लेऑफ्स में जाएगी. हार्दिक ने कहा,

‘हम इस मुकाबले में पार स्कोर नहीं बना सके. हम एक के बाद एक विकेट खो रहे थे. गेंदबाज़ी में भी हमारी नहीं चली. हम सोच रहे थे कि धीमी गति की गेंद करेंगे, पेस में बदलाव करेंगे तो ये अच्‍छा रहेगा लेकिन हम इसमें कामयाब नहीं हो सके.’

हार्दिक ने कहा ये चीज़ें प्लेऑफ्स से पहले सीखने वाली हैं. उन्होंने कहा,

‘अब इन्हीं गलतियों को हमें अगले मैच में नहीं दोहराना है. जब हम प्‍लेऑफ में पहुंचेंगे तो जल्‍दी विकेट नहीं खोना चाहेंगे. यह मैच हमारे लिए सीख की तरह से है. और इसको हम इसी तरह से देखते हैं.’

बेंगलुरु की जीत के बाद उनके प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस अभी भी बने हुए हैं. लेकिन इसके चलते अब सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स IPL2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()