The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: RCB, DC, RR, PBKS, SRH Playoff chances and equation before last match

मिल गया RCB के प्लेऑफ खेलने का सिम्पल रास्ता!

बुधवार, 18 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर करते ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम IPL प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. लेकिन बाकी दो टीम्स कौन सी होंगी, ये जानने के लिए अब भी क्रिकेट के जानकारों को सिर पकड़ना पड़ रहा है. क्योंकि अब भी राजस्थान, दिल्ली, बैंगलोर, पंजाब और हैदराबाद इन दो स्थानों की रेस में बने हुए हैं. आइए आपको समझाते हैं कि कौन सी टीम का क्या समीकरण उन्हें IPL 15 के प्लेऑफ्स में खिला सकता है.

Advertisement
pic
18 मई 2022 (अपडेटेड: 18 मई 2022, 03:52 AM IST)
दिल्ली कैपिटल्स, RCB. फोटो: PTI
दिल्ली कैपिटल्स, RCB. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

बुधवार, 18 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर करते ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम IPL प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. लेकिन बाकी दो टीम्स कौन सी होंगी, ये जानने के लिए अब भी क्रिकेट के जानकारों को सिर पकड़ना पड़ रहा है.

क्योंकि अब भी राजस्थान, दिल्ली, बैंगलोर, पंजाब और हैदराबाद इन दो स्थानों की रेस में बने हुए हैं. आइए आपको समझाते हैं कि कौन सी टीम का क्या समीकरण उन्हें IPL 15 के प्लेऑफ्स में खिला सकता है.

#RR Playoff Chances

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाद यही टीम प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 13 मैच खेलकर 16 पॉइंट्स कमा चुकी है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने आखिरी मैच में CSK को हराना होगा.

लेकिन ये टीम चेन्नई से हारकर भी प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है. ऐसी स्थिति में उन्हें RCB या दिल्ली में से किसी एक टीम की हार की दुआ करनी होगी. लेकिन अगर दिल्ली और बैंगलोर नहीं भी हारते, तो भी राजस्थान प्लेऑफ्स खेल सकती है. क्योंकि इन दोनों टीम्स के जीतने पर भी इनके राजस्थान के बराबर 16 पॉइंट्स ही होंगे. राजस्थान, दिल्ली और बैंगलोर तीनों ही 16-16 पॉइंट्स पर रहेंगी. ऐसे में सबसे बेहतर नेट रनरेट वाली टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई करेगी. और अभी तो राजस्थान का नेट रनरेट दिल्ली और RCB से कहीं बेहतर है.

#DC Playoff Chances

दिल्ली की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. अभी ये टीम RCB की तरह ही 13 मैच के बाद 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर दिख रही है. दिल्ली अगर अपने आखिरी मैच में मुंबई को हरा देती है, तो उनके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ RCB अपना आखिरी मैच हार जाए तो दिल्ली और राजस्थान सीधे तौर पर प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई कर जाएंगे.

लेकिन अगर दिल्ली की टीम अपना मुकाबला हारती है, तो उसे RCB की हार की दुआ करनी होगी. साथ ही पंजाब और हैदराबाद में जीतने वाली टीम बहुत मार्जिन से ना जीते. जिससे 14 पॉइंट्स और बेहतर नेट रनरेट लेकर ये टीम प्लेऑफ्स में पहुंच जाए.

#RCB Playoff Chances

IPL के पहले खिताब के इंतज़ार में खड़ी RCB पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. RCB के 13 मुकाबलों में सात जीत के साथ 14 पॉइंट्स हैं. गुरुवार को RCB का मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ है. ऐसे में अगर RCB ये मैच जीत जाती है तो उसके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे. लेकिन 16 पॉइंट्स होने का मतलब ये नहीं है कि RCB प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी.

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने मैच को बहुत बड़े अंतर से जीतना होगा. जिससे उनका माइनस में चल रहा नेट रनरेट बेहतर हो सके. साथ ही दिल्ली की हार की दुआ भी करनी होगी. दिल्ली का एक मैच मुंबई के खिलाफ बाकी है. और अगर उस मैच को दिल्ली हार जाती है, तो RCB अपना मैच जीतकर आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली की टीम अपना मुकाबला हारती है. और RCB अपना मैच जीत लेती है. तो फिर दिल्ली के साथ-साथ हैदराबाद और पंजाब का रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा.

RCB के लिए क्वॉलिफाई करने का एक रास्ता और है. अगर दिल्ली और RCB दोनों अपने मैच जीत जाएं. RCB बहुत बड़े मार्जिन से अपना मैच जीते, और राजस्थान चेन्नई के खिलाफ अपना मैच बड़े मार्जिन से हार जाए. तो फिर दिल्ली और RCB दोनों प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई कर सकती हैं.

#PBKS Playoff Chances

हैदराबाद की तरह पंजाब किंग्स की टीम भी पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे है. लेकिन 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ इस टीम ने भी प्लेऑफ्स की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं. पंजाब की टीम टेबल में हैदराबाद से एक स्थान ऊपर सातवें नंबर पर है. अगर पंजाब अपने आखिरी मैच में हैदराबाद को बड़े अंतर से हरा देती है तो ये टीम प्लेऑफ्स के लिए अपना दावा पेश कर देगी.

हालांकि हैदराबाद को हराने के बाद इन्हें भी दिल्ली और RCB की बड़े अंतर से हार की दुआ करनी होगी. जिससे ये टीम्स 14 पॉइंट्स से आगे ना निकल सकें. और 14 पॉइंट्स पर पहुंचकर पंजाब का नेट रनरेट इन सभी से बेहतर हो सके.

#SRH Playoff Chances

राजस्थान, दिल्ली और बैंगलोर के अलावा हैदराबाद की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. इसके लिए सबसे पहले तो हैदराबाद को पंजाब किंग्स को बड़े अंतर से हराना होगा. क्योंकि उनका ने’ रनरेट माइनस में है. वहीं दूसरी तरफ उन्हें RCB और दिल्ली की बड़े अंतर से हार की दुआ करनी होगी.

क्योंकि अगर RCB और दिल्ली हारते हैं, तो वो भी सिर्फ 14 पॉइंट्स पर रहेंगे. जबकि हैदराबाद भी जीत के साथ 14 पॉइंट्स पर पहुंच जाएगी. ऐसे में अगर ये जीत बड़े अंतर से हुई तो ये वाली टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी.

IPL 2022: केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया तो KKR की सारी उम्मीदें खत्म

Advertisement

Advertisement

()