IPL 2022 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबर मिली है कि PBKS यानी पंजाब किंग्सके लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉइनिस IPL की नईटीम लखनऊ से खेलते दिखाई दे सकते हैं. साथ ही दावा है कि लखनऊ फ्रैंचाइज केएल राहुलको कप्तान बनाना चाहती है. बता दें कि इससे पहले ख़बर आई थी कि मुंबई इंडियंस केऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीजन की दूसरी नई टीम अहमदाबाद की कप्तानी संभालते दिखसकते हैं. बता दें कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की टीम्सतीन-तीन खिलाड़ी अपने दल में शामिल कर सकती हैं. जिनमें एक विदेशी और दो भारतीयखिलाड़ी हो सकते हैं. ये खिलाड़ी उन प्लेयर्स की लिस्ट से होंगे जिन्हें IPL की आठटीम्स ने रिटेन नहीं किया है. इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड(BCCI) ने अहमदाबाद और लखनऊ को 22 जनवरी तक का टाइम दिया है. रिपोर्ट्स हैंकि दोनों ही टीम्स ने इस मामले में काम शुरू कर दिया है. कुछ दिन पहले ख़बर आई थीकि लखनऊ फ्रैंचाइज़ ने केएल राहुल से मीटिंग्स करनी शुरू कर दी थीं, और उन्हें अपनीटीम की कप्तानी करने के लिए मना लिया था. ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पुरानीटीम के लेग स्पिनर बिश्नोई भी अब इस टीम से जुड़ने वाले हैं. इसके अलावा दिल्लीकैपिटल्स के स्टोइनिस भी टीम में शामिल किए जा सकते हैं. क्रिकट्रैकर को मिलीअंदरूनी जानकारी तो ये भी बताती है कि लखनऊ टीम की पहली चॉइस अफ़ग़ानिस्तान के लेगस्पिनर राशिद खान थे. लेकिन कुछ कारणों के चलते फ्रैंचाइज़ उन्हें टीम में शामिलकरने के लिए मना नहीं पाई. दावा है कि राशिद अहमदबाद की टीम में जाने का मन बनाचुके हैं और उम्मीद है कि वे जल्द ही टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन भी कर लेंगे.राशिद के अलावा अहमदबाद की फ्रैंचाइज़ हार्दिक पंड्या को भी अपने साथ जोड़ सकतीहै. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि टीम पंड्या को ना सिर्फ टीममें शामिल करने, बल्कि कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रही है.