दिनेश कार्तिक. मैन ऑफ द मोमेंट और मैन ऑफ द मैच दोनों. कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्सके खिलाफ कमाल की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कीटीम इस मैच को अपने नाम कर पाई. पहले बैटिंग करते हुए RR ने 20 ओवर्स में 169 रनबनाए. जवाब में RCB की शुरुआत अच्छी हुई. लेकिन उनके मिडल ऑर्डर ने एक बार फिर सेनिराश किया. टीम ने 55 पर पहला विकेट खोया. लेकिन इसके बाद 87 तक आते-आते उनके पांचबल्लेबाज आउट हो चुके थे. इनमें फाफ डु प्लेसी, अनुज रावत, विराट कोहली, डेविड विलीऔर शरफाइन रदरफोर्ड शामिल थे. फिर क्रीज़ पर आए दिनेश कार्तिक. जब कार्तिक बैटिंगकरने आए उस वक्त RCB को जीत के लिए 45 गेंदों पर 83 रन चाहिए थे. और क्रीज़ परशहबाज़ अहमद के रूप में उनका आखिरी बल्लेबाज खेल रहा था. अगर आप शहबाज़ को बल्लेबाजमानें तो. कार्तिक के क्रीज़ पर आने के वक्त ESPN के प्रेडिक्टर ने RCB के जीत केचांसेज सिर्फ 14 परसेंट बताए थे. यानी यहां से मैच जीतना बहुत बड़ा काम था. और डीकेइस सीजन बड़े काम ही तो कर रहे हैं. उन्होंने वही किया. डीके ने शहबाज़ के साथमिलकर सिर्फ 32 गेंदों पर 67 रन जोड़ डाले.The perfect Venn diagram does not exi-#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022#Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #RRvRCB pic.twitter.com/Dy5R5K8pTp— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 5, 2022 इस पार्टनरशिप के दौरानइन दोनों ने RR के हर बोलर को धुना. और इस धुनाई की शुरुआत हुई सीनियर स्पिनररविचंद्रन अश्विन द्वारा फेंके गए पारी के 14वें ओवर से. इस ओवर में कुल 21 रन आए.जिसमें से 19 अकेले कार्तिक ने खींचे. अब मामला बदल चुका था. प्रेडिक्टर अब RCB कीजीत का चांस 36 परसेंट बता रहा था. सैनी के फेंके अगले ओवर में तीन चौके आए. इनमेंदो कार्तिक ने मारे और अब RCB की जीत का चांस 60 परसेंट पहुंच चुका था. 15वें ओवरमें 16 और 16वें ओवर में 13 रन आए. अब RCB को जीत के लिए 24 गेंदों में 32 रन चाहिएथे. यहां विकेट की तलाश में सैमसन ने 17वां ओवर युज़ी चहल को दिया. लेकिन उनकीबोलिंग पर RCB के दोनों बल्लेबाजों ने कोई रिस्क ही नहीं लिया. ओवर में सिर्फ चाररन आए. अब आखिरी तीन ओवर में RCB को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. विन प्रेडिक्टर अबचीख-चीखकर कह रहा था कि RCB के जीत के चांसेज 75 परसेंट हो चुके हैं. और वही हुआ.RCB ने पांच गेंदें बाकी रहते ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. शहबाज़ 26 गेंदों पर45 बनाकर आउट हुए जबकि इस मैच के स्टार परफॉर्मर डीके 23 गेंदों में 44 रन बनाकरनाबाद रहे. मैच जीतने के बाद डीके ने अपनी परफॉर्मेंस पर बात की. उन्होंने कहा,'मैंने खुद से न्याय करने का सचेत प्रयास किया. मुझे लगता है कि मैं पिछले कुछसालों में और बेहतर कर सकता था. मैं अब अलग तरीके से ट्रेनिंग कर रहा हूं. मैं खुदको कह रहा था कि मैं अभी तक खत्म नहीं हुआ हूं. मेरा एक गोल है और मैं कुछ अचीवकरना चाहता हूं. हमें हर ओवर में 12 रन चाहिए थे, इसलिए आपको तय करना होता है किकरना क्या है. शांत रहिए, अपना गेम जानिए और साथ ही ये भी कि अब किस पर हमला करसकते हैं. सफेद गेंद की क्रिकेट खेलने, प्रैक्टिस मैच और तमाम हालात में ढलने कीकोशिश की. यह ऐसे घंटे होते हैं जब आपकी मेहनत कोई नहीं देखता. असली काम सीखते वक्तकिया जाता है, मैं इसी को क्रेडिट दूंगा. आपको T20 में पहले से तय करके चलना होताहै, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपके पास शॉट बदलने की क्षमता होनी चाहिए.' दिनेशकार्तिक इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन RCB के लिए तीन मैच मेंकुल 90 रन बनाए हैं. इनमें उनका हाईएस्ट स्कोर 44 रन है. 204 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से रन बना रहे कार्तिक इस सीजन एक बार भी आउट नहीं हुए हैं. कार्तिक के नाम इससीजन अभी तक 11 चौके और पांच छक्के हैं.