IPL 2022 की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. खबरों में हर रोज़ IPL कीटीमों को लेकर रिलीज़ और रिटेन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.इसी बीच क्रिकइंफो ने खबर दी है कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन कोरिटेन कर लिया है. संजू सैमसन ने IPL 2021 में टीम की कप्तानी संभाली थी. उनकीकप्तानी में टीम ने सातवें नंबर पर फिनिश किया था. अब क्रिकइंफो का दावा है कि संजूसैमसन पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनको राजस्थान रॉयल्स रिटेन कर रही है. संजू को फिरसे टीम में रखने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये की बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है. #राजस्थान के लिए संजू सैमसन बताते चलें, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ीहैं. IPL में उन्होंने 121 मैचों में 3068 रन बनाए हैं. पिछले दो सालों की बात करेंतो 2020 और 2021 के सीज़न में उन्होंने राजस्थान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएहैं. IPL 2021 के 14 मैच में तो उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ 484 रनअपने नाम किए. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 136.72 का रहा. उनकी कप्तानी पर एक नज़रडाली जाए तो पिछले साल ही उनको राजस्थान की कप्तानी सौंपी गई थी. 14 मैच में उनकीटीम कुल पांच मुकाबले ही जीत पाई. जिसके चलते वो प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके. #किन-किन खिलाड़ियों पर है राजस्थान की नज़र? राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम है. जिसमेंस्टार पावर की भरमार है. खासतौर पर इंग्लिश स्टार पावर. फिर चाहे बात इंग्लैंड केविकेट-कीपर बैट्समैन जॉस बटलर की हो या फिर इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर की.जोफ्रा तो राजस्थान के लिए खेलते हुए 2020 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे.बेन स्टोक्स भी इसी टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं ऑल राउंडर लियम लिविंग्स्टन भी इसटीम में मौजूद हैं. अब देखना होगा कि इनमें से किन दो खिलाड़ियों पर राजस्थान काखेमा भरोसा दिखाता है. इनके अलावा भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल भी एक ऐसा नाम हैं.जिन पर टीम भरोसा दिखा सकती है. यशस्वी का प्रदर्शन बेमिसाल है और वो उन चुनिंदाअनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक हैं. जिनपर टीमों का भरोसा काफी बड़ा है. # रिटेंशनपॉलिसी क्या है? बताते चलें, IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले IPL फ्रेंचाइजी अपनी टीमके कुल चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीयखिलाड़ी या फिर दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. रिटेन किए गए खिलाड़ियों के ऐलान कीअंतिम तारीख 30 नवंबर बताई जा रही है. जिसके बाद अगले ऑक्श की तारीख का ऐलान कियाजाएगा.