The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: PBKS vs DC: Punjab Kings take on Delhi Capitals: Preview, head to head, fantasy XI, team updates

प्लेऑफ की सीट के लिए भिड़ेंगी दो दिग्गज टीम्स!

IPL 2022 में प्लेऑफ वाले स्टेज से पहले ग्रुप स्टेज के आखिरी हफ्ते का आगाज़ हो गया है. सोमवार को IPL 15 का मैच नंबर 64 मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें IPL प्लेऑफ की दो बड़ी दावेदार टीम्स आपस में भिड़ती हुई नज़र आएंगी.

Advertisement
pic
15 मई 2022 (अपडेटेड: 15 मई 2022, 01:58 AM IST)
दिल्ली कैपिटल्स. फोटो: PTI
दिल्ली कैपिटल्स. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2022 में प्लेऑफ वाले स्टेज से पहले ग्रुप स्टेज के आखिरी हफ्ते का आगाज़ हो गया है. सोमवार को IPL 15 का मैच नंबर 64 मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें IPL प्लेऑफ की दो बड़ी दावेदार टीम्स आपस में भिड़ती हुई नज़र आएंगी. एक तरफ है दिल्ली कैपिटल्स की टीम. जिसने अपने कैम्प में कोविड आउटब्रेक, खिलाड़ियों की चोट के बाद भी शानदार क्रिकेट खेली है. वहीं दूसरी तरफ है पंजाब किंग्स की टीम. जिसने टूर्नामेंट के सेकेंड हाफ में तमाम टीम्स को सोचने पर मजबूर कर दिया.

दिल्ली और पंजाब दोनों ही टीम्स पॉइंट्स टेबल में एक ही नाव में सवार हैं. दोनों टीम्स ने अब तक 12 मुकाबले खेल लिए हैं. जिनमें छह जीत और छह हार रही हैं. हालांकि दिल्ली की टीम ने अपने नेट रनरेट को शुरुआत से बनाकर रखा है. ऐसे में वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं. जबकि पंजाब की टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है.

#DCvsPBKS

अब अगर दोनों टीम्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो शुरुआत दिल्ली के साथ ही करते हैं. दिल्ली की टीम ने पिछले पांच मुकाबलों में तीन मैच जीते हैं और दो हारे हैं. ये तब हुआ है जब उनकी ओपनिंग जोड़ी में काफी चेंज हुए. पिछले मैच में ही दिल्ली ने प्लेऑफ की बड़ी दावेदार मानी जा रही राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर शानदार खेल दिखाया.

टीम के लिए सबसे अच्छी चीज़ ये है कि विदेशी स्टार मिचल मार्श फॉर्म में दिख रहे हैं. उनके अलावा डेविड वॉर्नर लगातार रन्स बना रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ मैच में भी इन दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक बनाए और दिल्ली का काम आसान कर दिया. मिचल मार्श गेंदबाज़ी में भी अच्छा कर रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए थे. उनके अलावा चेतन साकरिया ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की है.

वॉर्नर इस सीज़न 427 रन के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों में तीसरे नंबर पर हैं. उनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने भी 250 रन बनाए हैं.

वहीं बात अगर पंजाब किंग्स की करें तो ये टीम भी पिछले पांच में से तीन मैच जीत पटरी पर लौटती दिखी है. पिछले मुकाबले में ही पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीम को 54 से बड़ी शिकस्त दी है. जिस तरह से दिल्ली के लिए वॉर्नर और मार्श अच्छी लय में दिखे हैं. वैसे ही पंजाब के लिए लियम लिविंगस्टन ने काम संभाला हुआ है. लेकिन हाल में उनके लिए सबसे बड़ा पॉज़िटिव बनकर आए हैं जॉनी बेयरस्टो. जिन्होंने पिछले मैच में ही 29 गेंद में मैच पलटने वाली 66 रन की पारी खेली.

लिविंगस्टन इस सीज़न अब तक 347 रन बना चुके हैं. जबकि शिखर धवन ने भी 42.88 की शानदार औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाज़ी में कगीसो रबाडा अच्छी फॉर्म में दिखे हैं. पिछले मैच में तीन विकेट हों या फिर इस सीज़न के कुल 21 विकेट. रबाडा टॉप-3 विकेट निकालने वालों में शामिल हैं.

ऐसे में दिल्ली और पंजाब के बीच प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक शानदार मुकाबला देखा जाएगा.

शिखर धवन vs पंजाब किंग्स!

जी जनाब, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. ऊपर लिखा है शिखर धवन vs पंजाब किंग्स. क्योंकि अब लाल जर्सी में दिख रहे गब्बर 2021 तक दिल्ली के कैम्प में नज़र आया करते थे. चलिए बढ़ते हैं इस स्टोरी के अगले हिस्से की तरफ. जहां पर हम आपको दोनों टीम्स के किसी पिछले मैच की झलक याद दिलाते हैं.

2021 में 18 अप्रैल की तारीख पर वानखेडे के क्रिकेट मैदान पर एक मुकाबला खेला गया. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बैटिंग के लिए बुला लिया. पंजाब के बल्लेबाज़ जैसे ही मैदान पर उतरे. देखकर लगा कि वो तो इसी फिराक में थे कि दिल्ली वाले बस उन्हें बैटिंग के लिए कह दें.

पंजाब ने मैच में ताबड़तोड़ शुरुआत की. मौजूदा पंजाब टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 191 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 36 गेंदों में 69 रन ठोक दिए. उन्होंने सात चौके और चार छक्कों के साथ एक यादगार पारी खेली. उस पारी मे उनका साथ दिया था तब के पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने. राहुल ने भी उस मैच में 61 रन ठोके थे. इन बल्लेबाज़ों के कमाल से पंजाब ने बोर्ड पर 195 रन लगा दिए.

अब बारी थी दिल्ली की. दिल्ली को ये पहाड़ जैसा लक्ष्य चेज़ करना था. पारी शुरू करने के लिए उतरे पृथ्वी शॉ और उनका साथ दिया शिखर धवन ने. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए पावरप्ले के अंदर ही 59 रन जोड़ दिए. पृथ्वी यहां 32 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन धवन ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने पहले स्मिथ और फिर ऋषभ पंत के साथ साझेदारी की और 15 ओवर में ही टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया. धवन ने 92 रन बनाए. उन्होंने 49 गेंदों में 187.75 की स्ट्राइक रेट से 13 चौके और दो छक्के लगाए.

आखिर में स्टोइनिस और ललित यादव ने दिल्ली के लिए इस मैच को फिनिश किया. सोमवार को होने वाले मुकाबले में धवन और मयंक एक साथ पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे. ऐसे में दिल्ली वाले चाहेंगे कि कप्तान पंत के साथ डेविड वॉर्नर बढ़िया काम करके जाएं.

IPL 2022: डैनियल सैम्स की गेंदबाजी ने चेन्नई की बैटिंग को तार-तार कर दिया

Advertisement

Advertisement

()