राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद. IPL 2022 के पांचवें मैच में संजू सैमसनऔर केन विलियमसन की टीम्स के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच को पुणे के MCA स्टेडियम परखेला गया. IPL में अब तक की टॉस जीतकर बॉलिंग करने की प्रथा जारी रखते हुए विलियमसनने राजस्थान को बैटिंग के लिए बुलाया. RR के लिए यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ओपनिंगकरने आए. पावरप्ले में 58 रन बनने के बात जायसवाल पविलियन लौटे. इसके बाद कैप्टनसंजू सैमसन ने बटलर को जॉइन किया. फिर जल्दी ही पेसर उमरान मलिक ने बटलर को चलताकिया. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और सैमसन ने SRH बोलर्स की खूब कुटाई की. दोनों नेमिलकर सात ओवर में 73 रन जोड़ दिए. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने अलग ही भौकाल मचातेहुए टीम के टोटल को 200 के पार पहुंचाया. जवाब में केन विलियमसन ने अभिषेक शर्मा केसाथ ओपनिंग की. लेकिन राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने आग उगलते हुए विलियमसनऔर राहुल त्रिपाठी दोनों को चलता कर दिया. और फिर युज़ी चहल ने तीन विकेट लेकरसनराइजर्स की कमर ही तोड़ दी. वॉशिंगटन सुंदर और ऐडन मार्करम ने बाद में कोशिश तोकी, पर स्कोर को सिर्फ 149 तक ही ले जा पाए. हर मैच की तरह इस मैच के दौरान भीट्विटर पर खूब सारे ट्रेंड्स दिखे. तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंड्स केबारे में. #NoBall जी हां, आज सबसे पहले #Noball पर ही Twitter पर घमासान मचा. हुआये कि भुवी ने पहले ओवर में बटलर को खूब छकाया. बटलर भुवी की हिलती हुई गेंदों कोसमझ ही नहीं पा रहे थे. पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर बटलर स्लिप में कैच आउट होगए थे, लेकिन अंपायर ने नो-बॉल दे दिया. इसके बाद बटलर ने तीन चौके और तीन छक्केमारकर 35 रन बनाए.Alexa play: Oh no... oh no... oh no no no... BALL 😝— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2022 और इस नो बॉल पर मजे लेतेहुए राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, 'oh no... oh no... oh no no no ball' #UmranMalik IPL फ़ैन्स उमरान मलिक से भी काफी इंप्रेस्ड दिखे. जोस बटलर ने उमरान के पहलेही ओवर में 21 रन निकाले. इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे. लेकिन इसके बादउमरान ने शानदार वापसी की. अपने अगले ही ओवर में उन्होंने बटलर को चटका दिया. इतनाही नहीं, उमरान ने देवदत्त पडिक्कल को भी वापस भेजा. उनकी पेस पर सारे फ़ैन्स कीबारीक़ नज़र थी. उमरान की इस वापसी पर एक फैन ने ट्वीट किया, 'पहले ही ओवर में 21रन खाने के बाद उमरान मलिक ने क्या कमबैक किया. अगले तीन ओवर्स में 18 रन देकरसिर्फ दो विकेट' What a comeback by Umran Malik after conceding 21 in his firstover. Next 3 overs 2/18#IPL2022 pic.twitter.com/I4Ispbjna3 — Nik (@IRONlK) March29, 2022 #Sanju Samson राजस्थान रॉयल्स का मैच हो और संजू सैमसन ट्रेंड न करें,ऐसा कम ही देखने को मिलता है. सैमसन ने सीजन के पहले मैच में ही अपने टैलेंट काभरपूर प्रदर्शन किया. कैप्टन सैमसन ने पांच छक्के लगाते हुए 27 बॉल में ताबड़तोड़55 रन ठोके. ऐसे में एक फैन ने उनके पिछले स्टैट्स ट्वीट कर बताया कि IPL केशुरुआती मैच में सैमसन हमेशा ही रन बनाते हैं.Sanju Samson in IPL2017: 2nd match - 102 2018: 1st match - 49, 3rd match - 92* 2019: 2nd match -102* 2020: 1st match - 74, 2nd match - 85 2021: 1st match: 119 2022: 1st match:55#IPL2022 #SRHvRR — Rohit Sankar (@imRohit_SN) March 29, 2022 सैमसन ने लगातारकई सीजन्स से शुरुआती पारियों में अलग ही आतंक मचाया है. इस साल भी ये स्ट्रीक जारीरही. पहले मैच में उनकी टीम ने 210 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया. #DavidWarner फ़ैन्सथोड़े मजे न लें तो मजा कैसे आएगा? सनराइजर्स की टीम जैसे ही कोलैप्स की, उन परमीम्स बनने लगे. डेविड वार्नर को खूब याद किया गया. वार्नर पिछले सीजन तक सनराइजर्सके कैप्टन और मेन बैट्समैन दोनों ही थे. David Warner while watching SRHperformance @davidwarner31#SRHvRR pic.twitter.com/cctToeXTDO — Hammered Truth(@hammered_truth7) March 29, 2022 वार्नर ने 2015 और 2017 में सनराइजर्स के लिएखूब रन बटोरे थे और ऑरेंज कैप जीती थी. इस टीम ने वॉर्नर की ही कप्तानी में अपनाइकलौता IPL खिताब भी जीता था.--------------------------------------------------------------------------------