मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि IPL मेगा ऑक्शन से पहले कईशानदार खिलाड़ियों को रिलीज करना दिल तोड़ने जैसा था. मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियोंको रिटेन किया है. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह औरसूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है. मुंबई को मजबूरन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट,हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, कृणाल पंड्या को रिलीज करना पड़ा. इसकी वजह से खुदकप्तान रोहित शर्मा निराश हैं. रिटेंशन के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'जैसा कि आप लोगजानते हैं. इस बार मुंबई इंडियंस के लिए रिटेंशन काफी कठिन होने वाला था. हम लोगोंके पास कई शानदार खिलाड़ी थे. और उन्हें टीम से रिलीज करना दिल टूटने जैसा था. उनखिलाड़ियों ने मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए काफी योगदान दिया और साथ यादें बनाईं. इसलिएउन्हें छोड़ना बहुत मुश्किल फैसला था. चार खिलाड़ी रिटेन हुए हैं, जिनमें मैं खुदहूं. उम्मीद करते हैं कि एक बार फिर हम लोग अच्छी टीम बनाने में सफल रहेंगे.'1️⃣4️⃣7️⃣6️⃣ runs at a Strike Rate of 154 4️⃣2️⃣ wickets 4️⃣ TrophiesPaltan, send a if you will miss the iconic Kung-Fu Pandya moments, his matchwinning performances and his energy in the MI Blue & Gold #OneFamily#MumbaiIndians @hardikpandya7 pic.twitter.com/0niTWQamME — Mumbai Indians(@mipaltan) December 1, 2021 बता दें कि जल्दी ही आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शनहोना है. हालांकि, डेट का ऐलान नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि जनवरी में मेगा ऑक्शनहो सकता है. इस बार दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हुई हैं, लखनऊ और अहमदाबाद. यानी आईपीएलमें अब कुल दस टीमें हैं. सभी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में बढ़-चढ़कर बोलियां लगानेवाली हैं. लखनऊ और अहमदाबाद की भी निगाहें रिलीज किए गए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियोंपर होंगी. ऐसे में रोहित का कहना है, 'हमारा लक्ष्य एक मजबूत टीम बनाना है. और मेगाऑक्शन में हम लोग सही पोजीशन के लिए सही खिलाड़ी पर दांव लगाएंगे. इसके लिए हमारेटैलेंट स्काउट बढ़िया काम कर रहे हैं. देश और विदेश के युवा टैलेंटेड खिलाड़ियों परउनकी निगाहें हैं. मुझे अपने टैलेंट स्काउट पर भरोसा है कि वे अच्छे खिलाड़ी लाएंगे.ताकि हम फिर से एक बढ़िया टीम बना सकें.'Mumbai की शान You played खूप छान1️⃣1️⃣3️⃣3️⃣ runs in just 41 innings We'll miss you, our ℙ #OneFamily#MumbaiIndians @ishankishan51 pic.twitter.com/iZoCLUZLBc — Mumbai Indians(@mipaltan) December 1, 2021 बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16करोड़ में रिटेन किया है. वहीं जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़, सूर्यकुमार यादव को आठकरोड़ और कीरोन पोलार्ड को छह करोड़ में रिटेन किया है. रिटेंशन से पहले मुंबईइंडियंस के पर्स में 90 करोड़ थे. रिटेंशन के बाद मुंबई के पास 48 करोड़ बचे हैं. औरइतने ही पैसे लेकर मुंबई फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में उतरेगी.