धोनी की बात सुनकर भी कैसे चूक गए चेन्नई के बैटर्स?
Mumbai Indians के खिलाफ Chennai Super Kings अपना करो या मरो वाला मैच हार गई. मुंबई ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया. इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

Mumbai Indians के खिलाफ Chennai Super Kings अपना करो या मरो वाला मैच हार गई. मुंबई ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया. इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 97 रन ही बना पाई. टीम के लिए कप्तान धोनी ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली.
जवाब में मुंबई की शुरुआत भी खराब रही. टीम ने पावरप्ले के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद ऋतिक शौकीन और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी हुई. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 47 गेंदों में 48 रन बनाए. ऋतिक के आउट होने के बाद टिम डेविड मैदान पर उतरे. और उन्होंने आते ही दो छक्के लगाकर मैच को फिनिश कर दिया.
The effort & learning will always be on! We shall keep ⏩! #CSKvMI #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/5IjsBiXhQA
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 12, 2022
इस हार के बाद अब CSK IPL 2022 से बाहर हो गई है. लेकिन इसके बावजूद धोनी अपनी टीम से खुश नज़र आए. टीम द्वारा मुंबई को दिए टोटल पर बात करते हुए धोनी बोले,
‘विकेट चाहे कैसा भी हो, 130 से नीचे के किसी भी टोटल का बचाव करना मुश्किल होता है, लेकिन मैंने गेंदबाजों से कैरेक्टर दिखाने और परिणाम को भूल जाने को कहा था. दोनों युवा तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि इस तरह का खेल किसी भी परिस्थति में उन्हें खुद पर विश्वास करने में मदद करेगा.’
डोमेस्टिक सर्किट से IPL को मिले तेज गेंदबाजों का ज़िक्र करते हुए धोनी बोले,
‘हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हमारे पास तेज गेंदबाजों की अच्छी बेंच नहीं थी. साथ ही तेज गेंदबाज परिपक्व होने में अपना समय लेते हैं. यदि आप भाग्यशाली हैं तो आपको कोई ऐसा मिल जाता है जो छह महीने के समय में सभी प्रारूपों में खेल सकता है और यही IPL कर रहा है. और यह उनमें से बहुतों के लिए एक अवसर है.’
CSK के फ्यूचर पर बात करते हुए धोनी ने कहा,
‘वो अब थोड़ी साहसी गेंदबाजी करते हैं जो इस तरह के फॉर्मेट में बहुत महत्वपूर्ण है. और कुछ खिलाड़ी अपने प्लान को सही तरीके से प्रयोग में लाने के लिए समय लेते हैं. उन दोनों (मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह) का होना बहुत बड़ा प्लस है. और साथ ही हमारे पास अगले सीजन में दो और तेज गेंदबाज आने वाले हैं.
इनके अलावा कुछ और भी लोग हमारे साथ हैं. बस उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना चाहते है. तो यहां कुछ पॉजिटिव हैं जिनको हम अगले सीज़न लेकर जाएंगे. लेकिन जरूरी ये है कि जो भी गैप है, हम उनको भरें. ताकि हम किसी भी डिपार्टमेंट में कमजोर ना हो.’
इसके साथ ही धोनी ने CSK के लगातार गिरे विकेट्स पर भी बात की. धोनी ने इस बारे में कहा,
‘जब आप उस तरह के दबाव में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो पहली कुछ गेंदें महत्वपूर्ण होती हैं. मैंने उनसे कहा कि आप जैसा खेलते हैं वैसा ही खेले. अगर वो पहली डिलीवरी हिट करना चाहते हैं, तो इसके लिए जाएं. ये सर्वाइवल का चांस था. अगर वो शुरुआती गेंदें खेल लेते तो वो अपने हिसाब से खेल सकते थे.
हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ. साथ ही विपक्ष ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हमारी तरफ से थोड़ा बेहतर करने की जरूरत थी. हमारे कुछ बल्लेबाज अच्छी गेंद पर आउट हुए. हम वास्तव में इसमें कुछ नहीं कर सकते. लेकिन इसके अलावा ये ऐसे मैच हैं जहां आप बहुत कुछ सीखते हैं. इसलिए उम्मीद है कि वे हर खेल से सीख रहे हैं.’
बताते चलें कि CSK के IPL 2022 में अभी दो मुकाबले बाकी हैं. टीम पहले 15 मई को Gujarat Titans का सामना करेगी. उसके बाद 20 मई को Rajasthan Royals के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी.
IPL 2022: मुंबई इंडियंस की हार देख रोहित शर्मा की सारी बातें एकदम सटीक लग रही हैं

