IPL 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी फ्रेंचाइज़ के पास अपने चार बेहतरीनखिलाड़ियों को रिटेन करने का समय सिर्फ 30 नवंबर तक का है. ऐसे में सभी टीमें इनखिलाड़ियों का चुनाव करने में लगी हुई हैं. इन टीमों में सबसे बड़ा नाम है चैम्पियनटीम चेन्नई सुपर किंग्स का. चेन्नई के पास इतने सारे स्टार प्लेयर्स हैं कि चारखिलाड़ियों को चुनने में कुछ परेशानी तो होगी ही. इस स्टोरी में हम आपको उन चारखिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें खबरों में सबसे ज़्यादा चर्चा की जा रहीहै. खबरों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स आने वाले साल के लिए अपने कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को रिटेन करने वाली है. ये संभव भी है क्योंकि धोनी की कप्तानी में हीटीम ने चार बार ट्रॉफी जीती है. धोनी का बल्ला भले ही नहीं चल रहा लेकिन उनकीरणनीति का जवाब अब भी टीमों के पास नहीं है. धोनी खुद से मना करें वो बात अलग हैनहीं तो धोनी के अलावा किसी और कप्तान की तरफ़ CSK की टीम बिल्कुल नहीं देखेगी.#किन खिलाड़ियों को लेगी चेन्नई? धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ऑलराउंडररवींद्र जडेजा को टीम में वापस रखने का मन बना रही है. रविंद्र जडेजा हमेशा से टीमके अहम प्लेयर रहे हैं. और इनके बीते साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जड्डू ने 16मैच में 145.51 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए. वहीं 7.06 की इकॉनमी से 13 विकेटभी निकाले. धोनी के बाद रविन्द्र जडेजा CSK टीम के फिक्स खिलाड़ी रहेंगे. चेन्नईअपनी टीम के युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन करने का प्लान कर रही है.रुतुराज का IPL 2021 शानदार गुज़रा है. 16 मैच में उन्होंने 635 रन बनाए. जो किपूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे. साथ ही इसमें एक शतक भी शामिल रहा. रुतुराजचेन्नई टीम के उन युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं. जिन्हें CSK और टीम इंडिया काफ्यूचर कहा जा रहा है. बातें तो यहां तक चल रही हैं कि वो धोनी के बाद टीम केकप्तान भी हो सकते हैं. इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के साथ चेन्नई चौथे खिलाड़ी केरुप में मोईन अली या सैम करन के नाम पर विचार कर रही है. दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंडसे आते हैं और दोनों ही ऑल-राउंडर हैं. फर्क बस इतना है कि मोईन अली बैटिंग लाइनमें ऊपर खेलते हैं और स्पिन गेंदबाज़ी करते हैं. वहीं सैम करन का रोल निचले क्रमेंआकर पावर हिटिंग करने का है. जबकि वो तेज़ गेंदबाज़ी करते हैं. मोईन अली का बीतासीजन बढ़िया रहा था. उन्होंने 15 मैच में 137.30 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाएथे. साथ ही 6.35 की इकॉनमी से छह विकेट भी निकाले थे. वहीं, सैम करन का सीजन इतनाअच्छा नहीं गुजरा था. उन्होंने नौ मैच खेले थे, जिसमें कुल 56 रन बनाए और नौ विकेटनिकाले थे. लेकिन उससे पहले के CSK के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम मेंचुना जा सकता है. इसके अलावा उम्र भी सैम करन के साथ है और वो CSK के साथ लंबी पारीखेल सकते हैं. #रिटेन पॉलिसी क्या है? चेन्नई सुपर किंग्स भी बाकी सभी टीमों की तरहसिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय याफिर दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. अगर चेन्नई तीन भारतीयों के साथ जाती है तो फिरसिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी की जगह बन पाएगी.