IPL सीज़न 15 का पहला शतक, मुंबई के लिए सबसे युवा बल्लेबाज़ का अर्धशतक, इस सालडिफेंड करते हुए राजस्थान की दोनों मुकाबलों में जीत और मुंबई की पहले दोनोंमुकाबलों में हार. DY पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच नंबर नौ में ये सारीचीज़ें देखने को मिल गईं. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 194 रन के स्कोर कोडिफेंड करते हुए मुंबई इंडियंस को 23 रन से हरा दिया. शनिवार को खेले गए दिन केपहले मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी काफैसला किया. राजस्थान ने पावरप्ले में ही यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के दोबड़े विकेट गंवा गिए. लेकिन इसके बाद स्टार जॉस बटलर और कप्तान संजू सैमसन कीपारियां और बाद में शिमरोन हेटमायर की तूफानी इनिंग की मदद से राजस्थान की टीम नेएक बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस पूरी इनिंग में बटलर ने अपने बल्ले से अपनी पुरानी टीमको परेशान करके रखा. उन्होंने 68 गेंदों में शतक बनाया और अपनी टीम के एक मजबूतस्कोर की नींव रखी. उनकी इस पारी की मदद से राजस्थान 20 ओवर में 193 रन बनाने मेंकामयाब हुई. 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को प्रसिद्ध कृष्णा नेशुरुआत में ही कप्तान रोहित के रूप में बड़ा झटका दे दिया. थोड़ी देर बाद मेंअनमोलप्रीत भी पांच रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन 40 के स्कोर पर इन शुरुआती दो विकेटके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर राजस्थान की नाक में दम कर दिया. इनदोनों युवा बल्लेबाज़ों ने अटैकिंग खेल दिखाते हुए तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए.अभी 11 ओवर पूरे भी नहीं हुए और मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया. इसके बादईशान ने 41 गेंदों में, वहीं तिलक ने महज़ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करलिया. हालांकि दोनों के अर्धशतक के बाद राजस्थान की मैच में वापसी हुई. ट्रेंटबोल्ड ने ईशान को कैच आउट करवाकर इस जोड़ी को तोड़ा. बाद में रविचन्द्रन अश्विन नेतिलक वर्मा को बोल्ड किया, और अगले ही ओवर में युज़ी चहल ने टिम डेविड और डैनियलसैम्स को आउट करके मैच की कहानी ही पलट दी. आखिर में कायरन पोलार्ड अपनी लय मेंनहीं दिखे और राजस्थान ने इस मैच को जीत लिया. इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कईप्लेयर्स को लेकर बज़ बना रहा. आइए अब उन्हीं खिलाड़ियों की बात करते हैं. #Buttlerजॉस बटलर. IPL 15 की पहली सेंचुरी लगाने वाला बल्लेबाज़. मुंबई इंडियंस के खिलाफ़वैसे भी बटलर को बैटिंग करना सबसे ज़्यादा पसंद आता है. शनिवार को खेले मुकाबले मेंउन्होंने 68 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों के साथ 100 रन की पारी खेली. उनकीइस पारी के बाद मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल किया गया. दरअसल पहले बटलर मुंबई केलिए ही IPL खेला करते थे. लेकिन जब से उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ राजस्थान का खेमाज्वॉइन किया है. तब से वो हर बार मुंबई की गेंदबाज़ी पर बरसते हैं. एक फैन ने सोशलमीडिया पर लिखा, 'ये सारी चीज़ें जोस बटलर अपनी जेब में रखते हैं.'That's what Jos buttler carry in his pocket pic.twitter.com/haHY1gvZNo— LiFe Of Arjun 5.0 (@iiiamarjunsingh) April 2, 2022 #Rohit मुंबई के कप्तानरोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ बल्ले से कामयाब नहीं हुए. उन्होंने महज़ 10 रनबनाए. इस सीज़न पहले मैच में वो 41 रन की पारी खेलकर गए थे. लेकिन टीम नहीं जीती.अब जबकि उनकी बैटिंग और कप्तानी दोनों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा, तो सोशलमीडिया ने रोहित की जमकर आलोचना की. कई ट्रोल्स ने रोहित के IPL के आंकड़ों को रखकरउन पर सवाल उठाए. एक फैन ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा, 'जब पोलार्ड परफॉर्म नहींकरते हैं तो रोहित.' Rohit sharma if pollard doesn't perform pic.twitter.com/8Ijb3kw4TE— Div (@div_yumm) April 2, 2022 #TilakVerma जब 194 रन चेज़ करते हुए मुंबई की टीमने 40 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए. तब तिलक वर्मा मैदान पर उतरे औरउन्होंने ईशान किशन के साथ एक ऐसी पार्टनरशिप की, जिसने सबको मुंबई को मैच मेंफेवरेट मानने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने ऐसी कमाल की इनिंग खेली कि उनकी पारीके आगे ईशान किशन की पारी भी धुंधली पड़ गई. महज़ 28 गेंदों में अर्धशतक और 33गेंदों में 61 रन की बेमिसाल पारी. उनकी इस पारी के बाद तिलक को सोशल मीडिया परजमकर सराहा जा रहा है. एक फैन ने लिखा, 'ईशान किशन जैसे बल्लेबाज़ की पारी कोधुंधला कर देना आसान काम नहीं है. तिलक वर्मा का नाम याद रखिए.' #IshanKishan एकबड़े स्कोर का पीछा करते हुए जब मुंबई की टीम पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा चुकीथी. एक युवा बल्लेबाज़ ने आकर मोर्चा संभाला और अटैकिंग खेल दिखाना शुरू किया. ऐसेवक्त में ईशान ने अपने नेचर से हटकर एक संभली हुई पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदोंमें 54 रन बनाए. लेकिन जब तक वो क्रीज़ पर डटे थे तो लग रहा था कि मैच मुंबई केपाले में जाएगा. ईशान ने इस सीज़न लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया है. उनकी इस पारी कीभी तारीफ हो रही है. एक फैन ने लिखा, 'ईशान की शांत, कम्पोज़ और एक ज़िम्मेदारीवाली पारी.' Calm, compose n mature inning by ishan kishan 👏👏— Nazma Khan (@khnazma77) April 2, 2022 #Bumrah जब आपकी टीम के गेंदबाज़ 11, 12या 26 की इकॉनमी से पिटे हों. वहां पर अगर आप चार ओवर के स्पेल में महज़ 17 रन देंऔर तीन विकेट निकालें तो आपकी तारीफ तो होगी ही. जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान कीअटैकिंग बल्लेबाज़ी के सामने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई. क्लास ही नहीं उन्होंनेराजस्थान के सबसे बड़े बल्लेबाज़ रहे जॉस बटलर को लगातार परेशान करके भी रखा. एकस्टैट में सोशल मीडिया पर बताया गया कि बटलर ने लगातार बुमराह की गेंदें डॉट खेलीं.बटलर ने बुमराह की 15 गेंदों का सामना किया. जिसमें उन्होंने 10 डॉट गेंदें खेलीं.Jos Butter vs Jasprit Bumrah - 0,0,4,0,0,0,0,0,1,4,0,1,1,0,W - class of thegreat man Boom.— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2022 इस तरह से राजस्थान और मुंबई के बीच खेलेगए मुकाबले में इन सभी खिलाड़ियों की चर्चा हुई. मुंबई की टीम अब अपने अगले मैच केलिए 6 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी. वहीं राजस्थान 5 अप्रैल को RCB के खिलाफखेलेगी.