IPL Mega Auction से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने IPL फ्रैंचाइज को एक बड़ाझटका दे दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान टूर को ग्रीन सिग्नल दे दियाहै. और इससे IPL फ्रैंचाइज टेंशन में आ गई हैं. ऑस्ट्रेलिया का ये टूर अप्रैल केपहले हफ्ते तक चलने वाला है. और इसके चलते उनके कुछ खिलाड़ियों के IPL के शुरुआतीफेज में भाग लेने पर सवाल खड़ा हो गया है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने इस टूर परजाने वाली टीम की घोषणा अभी नहीं की है. पिछले महीने BCCI के सेक्रेटरी जय शाह नेकन्फर्म किया था की IPL का 15वां सीजन मार्च के अंतिम वीक से शुरू हो जाएगा. जबकिऑस्ट्रेलिया का ये दौरा 5 अप्रैल को समाप्त होना है. इसके बाद बाहर से आने वालेखिलाड़ियों को भारतीय बोर्ड की गाइडलाइन्स के मुताबिक छह दिन का क्वारंटाइन भी सर्वकरना होगा. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 11 अप्रैल से पहले मैदान पर नहीं उतरपाएंगे. इस बारे में एक फ्रैंचाइज के ऑफिशल ने न्यूज़ 18 से कहा, 'ये काफी देरी सेआया फैसला है. हमें देखना होगा कि टूर के लिए किन खिलाड़ियों का चयन होता है.'Our Aussie men are headed to Pakistan ✈️It will be the first time our Australian men's team have toured Pakistan since1998! #AUSvPAK pic.twitter.com/1LGBCZZEgy — Cricket Australia (@CricketAus)February 4, 2022 बता दें कि कुल 47 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस साल मेगा ऑक्शनके लिए अपंने नाम रजिस्टर करवाए हैं. इनमें डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथऔर पैट कमिंस जैसे बड़े नाम हैं. इसके अलावा कुछ फ्रैंचाइज ऐसी भी हैं, जो पहले हीकुछ ऑस्ट्रेलियन्स को अपनी टीम में रिटेन कर चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर(RCB) ने ग्लेन मैक्सवेल तो लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मार्कस स्टोइनिस को नीलामी से पहलेही अपने साथ जोड़ लिया है. अब फ्रैंचाइजी के सामने ये दुविधा भी है कि BCCI ने अभीतक ये भी नहीं बताया है, कि विदेश से आने वाले खिलाड़ियों की किस तारीख तक रिपोर्टकरना है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-पाक्सितान के इस टूर को शुक्रवार, 4 फरवरी को हुईक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डायरेक्टर्स की मीटिंग के बाद मंजूरी मिली है. उन्होंनेपिछले शेड्यूल में कुछ बदलाव करते हुए तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक T20 मैच को पासकिया है. ये टूर 4 मार्च से शुरू होना है. जबकि मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होनाहै. अब देखने वाली बात होगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान टूर के लिए अपनी टीम कबअनाउंस करता है.