The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022 Lucknow Super giants Captain KL Rahul praised his bowlers but unhappy with batters

राहुल ने ये किस पर फोड़ दिया गुजरात से मिली हार का ठीकरा?

लखनऊ सुपरजाएंट्स को सीजन की चौथी हार मिली. गुजरात जाएंट्स ने महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर उन्हें 62 रन से मात दी. इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपने बोलर्स की तारीफ की.

Advertisement
pic
10 मई 2022 (अपडेटेड: 10 मई 2022, 02:35 AM IST)
Kl Rahul Lucknow Super Giants
Kl Rahul की टीम को बल्लेबाजों ने किया निराश (PTI/BCCI/Screengrab)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लखनऊ सुपरजाएंट्स को सीजन की चौथी हार मिली. गुजरात जाएंट्स ने महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर उन्हें 62 रन से मात दी. इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपने बोलर्स की तारीफ करते हुए कहा,

'हम सभी को पता था कि यह एक ट्रिकी विकेट था. पिछले दो-तीन गेम्स से यहां ऐसा ही हो रहा है. हमें पता था कि यह ट्रिकी और चैलेंज करने वाली पिच थी. लेकिन मेरे हिसाब से हमने अच्छी बोलिंग की. किसी भी पिच पर किसी टीम को 150 के अंदर रोकना तारीफ की बात है और बोलर्स ने अपना काम किया.' 

बोलर्स की तारीफ करते हुए राहुल ने यह भी कहा कि उनके बल्लेबाजों को और बेहतर करना चाहिए था. राहुल ने कहा,

'हमें इसे काफी अच्छी बैटिंग करनी चाहिए थी. कुछ खराब शॉट सेलेक्शन और एक रनआउट ने मामला खराब किया. उम्मीद है कि इससे हमें कुछ अच्छी चीजें सीखने को मिली होंगी. कोई भी टीम ऐसी हार नहीं चाहती है लेकिन कई बार आपको हर गेम में बेहतर करने और अपना बेस्ट देते रहने के लिए थोड़े रिमाइंडर की जरूरत होती है.'

लखनऊ के लिए इस मैच का पावरप्ले बहुत खराब गया. टीम ने इसमें सिर्फ 37 रन बनाते हुए तीन अहम विकेट गंवा दिए. इस बारे में राहुल ने कहा,

'ऐसे लो टोटल में आप पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसलिए मुझे और क्विंटन को मिलकर टीम को अच्छी स्टार्ट देनी थी, जाहिर तौर पर 60 रन का पावरप्ले नहीं चाहिए था, लेकिन कम से कम विकेट खोते हुए कम से कम 35 या 45 तो बनाने ही थे. यही आइडल होता. क्योंकि हमें पता था कि पिच थोड़ी फंसेगी और पावरप्ले के बाद रन स्कोर करना और बाउंड्रीज मारना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए हमने थोड़ा रिस्क लिया लेकिन इससे काम नहीं बना.'

राहुल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी टीम को ऐसे हालात से निपटने का रास्ता खोजना होगा. राहुल ने कहा,

'हमें पता था कि उनके स्पिनर्स के खिलाफ़ रन बनाना मुश्किल होगा, लेकिन हमें ट्रिकी पिच पर अच्छी टीम्स के खिलाफ़ रन बनाने के तरीके खोजने ही होंगे. ये ऐसी चीज है जो हमें सीखनी होगी. जाहिर है कि हम अब हाथ पर हाथ धरे इस गेम के बारे में बहुत ज्यादा सोचने नहीं जा रहे. हमें फील्ड में एनर्जी और इंटेंसिटी चाहिए और फील्डिंग के वक्त यह थी भी.

बैटिंग में आपको बस एक मौका मिलता है और आप गलती कर सकते हैं. इसलिए आप ऐसे किसी गेम के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते. आप इससे सीखना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि अगर ऐसे हालात में दोबारा फंसे तो कैसे बेहतर कर सकते हैं.'

मैच की बात करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. गुजरात ने 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 144 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली. जबकि लखनऊ के लिए आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट निकाले. जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 82 रन पर सिमट गई. टीम के लिए दीपक हूडा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. जबकि गुजरात के लिए राशिद खान ने चार और यश दयाल तथा आर साई किशोर ने दो-दो विकेट निकाले.

शाहिद अफरीदी ने दानिश कनेरिया को जवाब देते हुए भारत के खिलाफ़ क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()