नया IPL, दो नई टीम्स और एक नई राइवलरी. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपनेपहले मैच में ही फ़ैन्स को दिखा दिया कि ये दोनों ही डीप बैटिंग करने की काबिलियतरखती हैं. टॉस जीतकर गुजरात ने बोलिंग की. मो. शमी ने पहली ही बॉल पर लखनऊ को बड़ाझटका दिया. शमी ने केएल राहुल को चलता किया. क्विंटन डि कॉक, मनीष पांडे और एवनलूइस भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिके. दीपक हूडा और आयुष बदोनी ने धीरे-धीरेपारी को संभाला. 12वें ओवर से दोनों ने शॉट्स खेलना शुरू किया और रन रेट बढ़ाया.इनिंग्स खत्म होने तक दोनों बैट्समेन पचासा मारकर लखनऊ को 158 तक पहुंचा चुके थे.गुजरात की शुरुआत भी कुछ-कुछ वैसी ही थी. शुभमन गिल डक पर निकल लिए, और विजय शंकरको चमीरा ने जल्द ही चलता किया. मैथ्यू वेड के साथ कैप्टन हार्दिक पंड्या ने पारीको संभाला और 10 ओवर में टीम को 72 रन तक ले गए. इसके बाद लगातार ओवर्स में वेड औरपंड्या पविलियन लौट गए. इन दोनों के आउट होने के बाद डेविड मिलर और राहुल तेवतियाने लखनऊ के बोलर्स की खूब कुटाई की. पारी के 16वें ओवर में 22 और 17वें ओवर में 17रन बनाकर मिलर-तेवतिया मैच को बदल दिया. मिलर के आउट होने के बाद अभिनव मनोहर नेतेवतिया के साथ मैच को फिनिशिंग टच दिया और गुजरात को IPL की पहली जीत दिलाई. मैचके बाद केएल राहुल ने कहा कि वो जानते थे कि शमी खतरनाक साबित होंगे. राहुल ने कहा,'यह एक अभूतपूर्व मैच था. IPL कैंपेन स्टार्ट करने का क्या बेहतरीन तरीका रहा.बल्ले से इस तरह से शुरुआत करना आदर्श नहीं था, लेकिन जिस तरह से हमने रिकवर कियावह बेहतरीन था. जब मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज अपना काम करते हैं, तब हमेंआत्मविश्वास मिलता है. हम जानते हैं कि वानखेड़े में गेंद शुरुआत में कुछ मूव करसकती है और अगर हम इस फेज़ को पार कर पाते हैं, तो यह अच्छा होगा. हमारे लिए इस मैचसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. हम सभी जानते हैं कि शमी कितने अच्छे हैं. और अगर कोईइस पिच का फायदा उठा सकता है तो वो शमी हैं. उसे इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुएदेखना अच्छा है. ओस के साथ गेंद को पकड़ना वाकई मुश्किल हो जाता है लेकिन मैं इसेबहाना नहीं बनाना चाहता. उनके लिए अच्छी जीत और हमारे लिए अच्छी सीख.' आयुषबदोनी की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा, 'वह (बदोनी) ‘बेबी एबी’ है. वह पहले दिन सेही शानदार रहे हैं. वो 360 डिग्री खेलता है और मैं खुश हूं कि उसने मौके कोभुनाया. चार विकेट जल्दी गिरने के बाद पिच पर आना उनके लिए आदर्श नहीं था. लेकिनउन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि वह ऐसा करना जारी रखेंगे.'इस मैच के जरिए विजयी शुरुआत करने वाले हार्दिक पंड्या अपनी टीम से बेहद खुश दिखे.मैन ऑफ द मैच चुने गए मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'हमने जीतकरबहुत कुछ सीखा. शमी अपनी सीम पोजीशन के लिए जाने जाते हैं. और उन्होंने हमें शानदारशुरुआत दिलाई. हम किसी भी दिन इस विकेट पर 160 रन बना लेते. ज्यादातर मैं चौथे नंबरपर बल्लेबाजी करूंगा, क्योंकि मैं अपने अनुभव से दबाव हटाना चाहता हूं ताकि दूसरेखुलकर खेल सकें. काफी उमस थी, वर्ना मैं शमी का स्पेल वहां खत्म नहीं करता. मनोहरकी प्रतिभा पर नजर रखी जानी चाहिए. उनके बारे में आप भविष्य में सुनते रहेंगे.तेवतिया ने भी शानदार पारी खेली. कृणाल के हाथों आउट होने के बाद अगर हम हार जातेतो मुझे और तकलीफ होती, लेकिन अब सब बैलेंस्ड है. उसने मुझे आउट किया और हम मैच जीतगए.' लखनऊ का अगला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से 31 मार्च को होगा. गुजरात टाइटंस 2अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलती नजर आएगी.