जब दीपक हूडा ने अकेले ही दिल्ली को कूट डाला!
रविवार. 1 मई को IPL 2022 का 45वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट मैदान पर होगा. दोनों टीम्स की पॉइंट्स टेबल में स्थिति की बात करें तो लखनऊ की टीम नौ मुकाबलों में छह जीत के साथ 12 पॉइंट्स लेकर टॉप-3 टीम्स में शामिल है. दूसरी तरफ है दिल्ली, जिसने आठ में चार मुकाबले जीते हैं और टीम छठे स्थान पर है.

रविवार. 1 मई को IPL 2022 का 45वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट मैदान पर होगा. दोनों टीम्स की पॉइंट्स टेबल में स्थिति की बात करें तो लखनऊ की टीम नौ मुकाबलों में छह जीत के साथ 12 पॉइंट्स लेकर टॉप-3 टीम्स में शामिल है. दूसरी तरफ है दिल्ली, जिसने आठ में चार मुकाबले जीते हैं और टीम छठे स्थान पर है.
DC vs LSGदोनों टीम्स के कैम्पेन पर नज़र डालें तो दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ जीत से शुरुआत की. फिर गुजरात से हार गए, इसके बाद लखनऊ से टीम को हार मिली लेकिन कोलकाता के खिलाफ़ उन्होंने 44 रन से शानदार जीत दर्ज की. RCB के खिलाफ टीम फिर हारी और पंजाब को नौ विकेट से हराया. इसके बाद राजस्थान से हारने वाली ये टीम अपने पिछले मैच में KKR को हराकर आ रही है.
दूसरी तरफ लखनऊ की टीम है. जिसका कैम्पेन दिल्ली के मुकाबले काफी बेहतर दिखा है. टीम ने पहले मैच में गुजरात से हार के साथ कैम्पेन शुरू किया. लेकिन इसके बाद चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. हालांकि इसके बाद राजस्थान ने उन्हें हरा दिया. इसके बाद लखनऊ ने मुंबई को हराया लेकिन अगले ही मैच में RCB से मात खा गए. हालांकि इसके बाद मुंबई और पंजाब को हराकर टीम फिर से वापसी करती दिख रही है.
DC vs LSG Team news:#SuperGiants chale apna bhaukaal machaane. Tune in 📺 for our battle against the @DelhiCapitals🍿#AbApniBaariHai💪#IPL2022 🏆 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/MA0r5KVBg9
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 30, 2022
अब बात कर लेते हैं दोनों टीम्स के स्टार परफॉर्मर्स की. दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. पृथ्वी शॉ ने इस सीज़न आठ मुकाबलों में 254 रन बनाए हैं. उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी वापसी के बाद बढ़िया बल्लेबाज़ी की है. वॉर्नर दिल्ली के हाईएस्ट स्कोरर हैं. जिनके नाम छह मैच में 261 रन हैं. इन दोनों के अलावा कप्तान ऋषभ पंत के नाम 190 रन्स हैं. लेकिन बाकी कोई नहीं दिख रहा है.
दूसरी तरफ लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल एक बार फिर टॉप स्कोरर्स में हैं. राहुल के नाम कुल 374 रन हैं और वो सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों में नंबर दो पर हैं. उनके अलावा क्विंटन डी कॉक 271 रन बना गए हैं. दीपक हूडा भी लखनऊ के लिए अच्छी बैटिंग कर रहे हैं. हूडा के नाम अभी तक 227 रन हैं.
Deepak Hooda vs Delhiचलिए अब बढ़ते हैं सेगमेंट-ए-क़िस्से की तरफ. बात साल 2015 की है. जब IPL को पेप्सी आईपीएल कहा जाता था. दिल्ली की कप्तानी जेपी डूमिनी करते थे. वहीं राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ थे. ये साल दीपक हूडा का डेब्यू साल था. राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में मौका दिया और स्मिथ ने हूडा को लगातार खिलाया.
उस साल हूडा बल्ले से बहुत ज़्यादा छाप नहीं छोड़ पाए. लेकिन दिल्ली के खिलाफ उन्होंने एक ऐसी पारी खेली, कि अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया. 12 अप्रैल को दिल्ली के मैदान पर दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच खेला गया.
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. लेकिन जेम्स फॉकनर से लेकर धवल कुलकर्णी और टिम साउदी तक सबको बहुत मार पड़ी. फॉकनर ने चार ओवर के स्पेल में 55 रन लुटाए. वहीं साउदी ने 36 रन खा लिए. धवल कुलकर्णी का तो एक ओवर ही 18 रन्स के लिए चला गया.
दिल्ली के लिए इन गेंदबाज़ों पर भारी पड़ने का काम किसी एक बल्लेबाज़ ने नहीं किया. मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों पर 37 रन ठोके, श्रेयस 30 गेंद में 40 बना गए, कप्तान डुमिनी ने भी 44 रन बनाए, जबकि फिनिशिंग टच दिया युवराज सिंह और एंजेलो मैथ्यूज़ ने जिन्होंने 27-27 रन्स बनाए. इन सबकी पारियों की मदद से दिल्ली ने बोर्ड पर 184 रन लगा दिए.
इस टार्गेट का पीछा करने उतरी राजस्थान पावरप्ले में ही संजू सैमसन को खो बैठी. कप्तान स्मिथ भी 10 रन पर लौट गए. उनके बाद करुण नायर और स्टुअर्ट बिन्नी भी 11वां ओवर आते-आते वापसी का रास्ता खोज बैठे. स्कोरबोर्ड पर अभी सिर्फ 78 रन लगे थे. जबकि चार बल्लेबाज़ पविलियन लौट गए. अब ज़िम्मेदारी आई युवा बल्लेबाज़ दीपक हूडा पर. उन्होंने यहां से एक ऐसी पारी खेली जिसने राजस्थान को ये हारी बाज़ी जितवा जी.
दीपक हूडा ने उनादकट, कुल्टर नाइल, एंजेलो मैथ्यूज़ सबको मारा और 25 गेंदों में 54 रन की बेमिसाल पारी खेल डाली. उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए. जिसकी मदद से राजस्थान ने ये मैच तीन विकेट से जीत लिया.
रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच किस बात पर लड़ाई हो गई?

