श्रेयस अय्यर. दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान. अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्लीकी टीम को काफी बेहतर किया. उनकी कप्तानी में DC टॉप की टीम्स में से एक बनी. टीमने फाइनल भी खेला. लेकिन फिर उन्हें कंधे में चोट लगी. अय्यर अगले सीजन की शुरुआतमें नहीं खेल पाए. टीम ने उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया.फिर अय्यर वापस भी आए. लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं मिली. और इसके बाद अय्यर को उनकामकसद डेफिनिट हो गया- जो कप्ताना बनाएगा, उसी के लिए खेलूंगा. IPL ऑक्शन से पहले कईटीम्स को कप्तान की जरूरत थी. अय्यर के लिए मार मचनी थी. मची भी. और इस मारकाट केअंत में श्रेयस दिखे कोरबो-लोरबो-जीतबो रे वाले खेमे में.कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस को 12.25 करोड़ देकर अपना कप्तान बनाया. अब अय्यरअपनी कप्तानी में KKR को फिर से चैंपियन बनाने की तैयारी में लगे हैं. और इसआर्टिकल में हम उनकी इन्हीं तैयारियों का जायजा लेंगे. # Kolkata Squad शुरू करतेहैं KKR की स्क्वॉड से. मेगा ऑक्शन में जाने से पहले कोलकाता ने चार खिलाड़ियों कोरिटेन किया था. फ्रैंचाइज ने आंद्रे रसल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, सुनीलनरेन को अपने साथ जोड़े रखा. और इसके चक्कर में टीम को फाइनल तक लेकर जाने वालेकप्तान ऑयन मॉर्गन की विदाई हो गई.और ऐसा होने के बाद ये फ्रैंचाइज मेगा ऑक्शन में एक कप्तान खोजने के इरादे के साथआई. कप्तान के साथ इन्हें और भी कई प्लेयर्स की जरूरत थी. और इन तमाम प्लेयर्स केआने के बाद KKR की स्क्वॉड कुछ इस तरह दिखती है.बल्लेबाजबाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अभिजीत तोमर,एरॉन फिंच, श्रेयस अय्यर, अमन हाकिम खानविकेटकीपरशेल्डन जैक्सन, सैम बिलिंग्सऑलराउंडरआंद्रे रसल, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नीतीश राणा, मोहम्मद नबीगेंदबाजवरुण चक्रवर्ती, चमिका करुणारत्ने, अशोक शर्मा, रसिख सलाम, टिम साउदी, शिवम मावी,उमेश यादव, पैट कमिंसKKR को ट्रॉफी जीता पाएंगे श्रेयस (फोटो - पीटीआई)# पिछला सीजन कैसा रहा? कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2021 का फाइनल खेला था. टीम केलिए कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन सबसे अहम भूमिका ऑलराउंडरवेंकटेश अय्यर ने निभाई थी. अय्यर को दूसरे पॉर्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली.ओपन करते हुए उन्होंने क़रीबन हर टीम के सामने रन बनाए. साथ ही कुछ विकेट्स भीनिकालीं और टीम को फाइनल तक पहुंचाया.इंडिया में खेले गए पहले पार्ट में जब शुभमन गिल के साथ नीतिश राणा ओपनिंग कर रहेथे, तब टीम ने अपने सात मुकाबलों में से पांच गंवाए थे. जबकि वेंकटेश के आने के बादउनका प्रदर्शन काफी सुधरा और टीम फाइनल तक गई. # IPL में KKR KKR के IPL इतिहास कीबात करें तो ये टीम इस टूर्नामेंट की तीसरी सबसे सफल टीम है. गौतम गंभीर की कप्तानीमें कोलकाता ने 2012 और 2014 में IPL ट्रॉफी अपने नाम की है.2008 – लीग स्टेज2009 – लीग स्टेज2010 – लीग स्टेज2011 – प्लेऑफ2012 – चैम्पियन2013 – लीग स्टेज2014 – चैम्पियन2015 – लीग स्टेज2016 – प्लेऑफ2017 – प्लेऑफ2018 – प्लेऑफ2019 – लीग स्टेज2020 – लीग स्टेज2021 – फाइनल #Auction का हाल IPL मेगा से पहले टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेनकिया था. और इन्होंने बची हुई कमी ऑक्शन में पूरी कर ली. टीम ने कई बढ़िया खिलाड़ीखरीदे. इनमें से कुछ खिलाड़ी सस्ते में जबकि कुछ मोटी रकम में आए. इनके साथ ही KKRने अपने पुराने खिलाड़ियों (पैट कमिंस, नीतीश राणा) को भी वापस जोड़ा. # ताकत अब इसस्क्वॉड के साथ कोलकाता की ताकत की बात करें तो फ्रैंचाइज ने हर डिपार्टमेंट को कवरकिया है. इस टीम के पास बल्लेबाजी में खूब रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. और साथही किसी भी स्कोर को डिफेंड करने वाले शानदार गेंदबाज भी हैं. इस टीम के पास अच्छेओपनर्स, सॉलिड मिडल ऑर्डर और फिनिशर्स हैं. इस टीम का स्पिन और पेस अटैक भी शानदारहै.और अगर कप्तान की बात करें तो वो भी प्रूवन है. श्रेयस अय्यर ने अपने पहले सीजन मेंही दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचाया था. इसके साथ वो बल्लेबाजी में भी अच्छे टच मेंहै. श्रीलंका, वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने खूब रन बनाए थे. #कमजोरी कोलकाता फ्रैंचाइज ने बढ़िया स्क्वॉड तैयार की है. लेकिन टीम के अंदर एकअनुभवी विकेटकीपर की कमी है. इसके अलावा फ्रैंचाइज को ये भी होप रखनी होगी कि उनकाकोई खिलाड़ी चोटिल ना हो. आंद्रे रसल की फिटनेस टीम के लिए बड़ी चिंता का विषयहोगी. साथ में उम्मीद ये भी रहेगी कि 20 ओवर के फॉर्मेट में नंबर दो से लेकर चार तकके खिलाड़ी पिच पर सेटल होने में गेंद ना बर्बाद करें. # KKR Playing 11 वेंकटेशअय्यर, एरॉन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसल, सुनीलनरेन, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव. # प्लेऑफ के चांस हम शुरूसे कह रहे हैं कि कोलकाता ने बढ़िया स्क्वॉड तैयार की है. ये एक ऐसी टीम है जो अपनाबेस्ट देकर आराम से प्लेऑफ तक पहुंच सकती है. और शायद टाइटल की रेस में भी रहे. बसइसके लिए टीम के खिलाड़ियों को अपने कद के हिसाब से परफॉर्म करना होगा. और कप्तानश्रेयस अय्यर को भी फील्ड पर एक्टिव रहना पड़ेगा.