इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न के सातवें मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स नेचेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. किसी IPL सीज़न में यह पहली बार हुआ हैकि जब CSK सीजन के पहले दो मुकाबले लगातार हारी हो. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियममें हुए इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ीकरने का फ़ैसला किया. चेन्नई की तरफ़ से रॉबिन उथ्थपा और रुतुराज गायकवाड ओपनिंगकरने उतरे. एक बार फिर से CSK की शुरुआत खराब रही और रुतुराज सिर्फ एक रनबनाकर तीसरे ओवर में आउट हो गए. हालांकि दूसरे एंड से रॉबिन उथप्पा ने कमाल कीबैटिंग की. उन्होंने 27 गेंदों में 50 रन बनाए. शिवम दुबे के बल्ले से 30 गेंदोंमें 49 रन निकले. अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पारी सात विकेट के नुकसानपर210 रन बनाकर खत्म की. जवाब में लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डि कॉकने ओपनिंग की. राहुल ने 40 तो डि कॉक ने 61 रन बनाए. आखिरी ओवर्स में आयुष बदोनी औरएवन लूईस ने जानदार पारियां खेलते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को जितवा दिया. आयुष बदोनीने नौ गेंदों में 19 रन ठोंके तो एवन लूईस ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए. CSK केलिए ड्वेन प्रिटोरियस ने दो जबकि तुषार देशपांडे और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेटनिकाले. सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्रजडेजा ने कहा, 'रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने हमको बढ़िया शुरुआत दी. लेकिन हमनेफ़ील्डिंग अच्छी नहीं की. हमने कई कैच छोड़े. मैदान पर ओस बहुत थी जिससे गेंदबाज़ीऔर फ़ील्डिंग करने में समस्या हो रही थी. अगली बार से ऐसी परिस्थितियों मेंगेंदबाज़ी करने के लिए हम और बेहतर तैयारी करेंगे.'Eyes on the target 👀💪#LSG #AbApniBaariHai #LSGvCSK #IPL2022pic.twitter.com/y60AwKSgtT— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 31, 2022 वहीं जीत के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल अपनी टीम के स्पिनर रवि बिश्नोई और बल्लेबाज़ आयुषबदोनी की प्रशंसा की. राहुल ने बदोनी को मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स जैसा बताते हुएकहा, 'रवि बिश्नोई एक फ़ाइटर है. उसने दिखा दिया कि ओस की वजह से गीली हुई गेंद सेभी विकेट निकाले जा सकते हैं. उसमें सीखने की ललक है. आयुष बदोनी एक मज़बूत 360 मेंखेलने वाला बल्लेबाज़ है. वह असल में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन खोज है. और एवनलुईस ने अपनी बल्लेबाज़ी पर कड़ी मेहनत की.' चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला मैच 3अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है. जबकि लखनऊ अपने अगले मैच में 4 अप्रैल कोसनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.