IPL की सभी फ्रेंचाइजीज ने मंगलवार 30 नवंबर 2021, को रिटेन किए गए खिलाड़ियों कीलिस्ट जारी कर दी. कई बड़े चेहरों को रिटेंशन लिस्ट में जगह नहीं मिली है. वहीं कईऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्हें रिटेन कर फ्रेंचाइजीज ने सभी को चौंका दिया. रिटेंशन केबाद मेगा ऑक्शन होना है. दो नई टीमों के जुड़ने से मेगा ऑक्शन और भी ज्यादा दिलचस्पहोने वाला है. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल जनवरी के महीने में मेगा ऑक्शन होसकता है. देश और विदेश के कई बड़े और अनकैप्ड खिलाड़ी इस ऑक्शन में उतरेंगे. उनपरजमकर बोलियां लगने वाली हैं. हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ी भी ऑक्शन में होंगे, जिन्हेंखरीदने में कोई फ्रेंचाइजी शायद ही दिलचस्पी दिखाए. आइये एक नज़र डालते हैं उन 5भारतीय खिलाड़ियों पर, जो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं. #Kedar Jadhav केदारजाधव. भारत के लिए खेल चुके हैं. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अबशायद ही टीम इंडिया में केदार जाधव की वापसी हो. IPL में भी केदार जाधव का प्रदर्शनकुछ ख़ास नहीं रहा. चेन्नई सुपर किंग्स से निकाले जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद केलिए खेले. हैदराबाद ने केदार जाधव को दो करोड़ में खरीदा था, लेकिन टीम की उम्मीदोंपर खरे नहीं उतर सके. IPL 2021 के छह मुकाबलों की पांच पारियों में बल्लेबाजी कामौका मिला. सिर्फ 55 रन ही बना सके. 19 सर्वाधिक स्कोर रहा. इससे पहले केदार जाधवचेन्नई के लिए खेलते हुए 18 पारियों में सिर्फ 248 रन ही बना सके थे. 36 साल केकेदार जाधव की उम्र और फॉर्म को देखते हुए तो यही लग रहा है कि वह अनसोल्ड रहनेवाले हैं. शायद ही कोई फ्रेंचाइजी केदार जाधव को खरीदने में दिलचस्पी दिखाए. #MohitSharma मोहित शर्मा. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज. एक समय एमएस धोनी के सबसे भरोसेमंदगेंदबाज हुआ करते थे. साल 2014 में मोहित शर्मा चेन्नई फ्रेंचाइजी का अहम हिस्साथे. उन्होंने उस सीजन 23 विकेट झटके थे. पर्पल कैप भी जीती थी. इसके बाद विश्वकप2015 में भी खेले. लेकिन बीते कुछ सालों में मोहित शर्मा का नाम अचानक से गायब होगया. इसकी वजह इंजरी और खराब फॉर्म है. आखिरी बार मोहित शर्मा 2020 IPL सीजन मेंदिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला. चार ओवर केस्पेल में 45 रन खर्च कर एक विकेट झटके थे. मुमकिन है कि मोहित मेगा ऑक्शन में अपनानाम देंगे, पर शायद ही उन पर कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाए. #Cheteshwar Pujaraचेतेश्वर पुजारा को हमेशा टेस्ट क्रिकेटर समझा गया. लेकिन T 20 क्रिकेट मेंउन्होंने शतक लगाने का कारनामा भी किया है. 2018-19 के सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंटमें उन्होंने रेलवे के खिलाफ शतक लगाया था. IPL में पुजारा 2010 से 2014 तक खेले.22 पारियों में 390 रन बनाए. 99 का स्ट्राइक रेट. सिर्फ एक पचासा. पुजारा को 2021की IPL नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था. लेकिन एक भी मैच खेलने का मौकानहीं मिला. इस समय पुजारा खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. हो सकता है कि उन्हें टेस्टटीम से भी बाहर कर दिया जाए. ऐसे में मेगा ऑक्शन में शायद ही पुजारा पर कोईफ्रेंचाइजी बोली लगाए. #Dhawal Kulkarni धवल कुलकर्णी. घरेलू क्रिकेट के बहुत बड़ेगेंदबाज. मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. धवल को रिटेन नहीं किया गया. रिटेन करने कामतलब भी नहीं बनता. पिछले दो सीजन में धवल कुलकर्णी सिर्फ दो ही मैच खेल सके. इन दोमैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. 32 साल के धवल कुलकर्णी मेगा ऑक्शन मेंउतरेंगे और कोई टीम उनपर बोली लगाए, इसकी उम्मीद बहुत कम है. #Karn Sharma कर्णशर्मा. 34 साल के हो चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन 2021 में एकभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 2020 में चेन्नई के लिए पांच मुकाबले खेले थे.पांच विकेट झटके थे. कर्ण शर्मा T20 क्रिकेट में बड़ा नाम नहीं हैं और मेगा ऑक्शनमें ज्यादातर फ्रेंचाइजीज भविष्य को देखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगाने वाली हैं.कहा ये भी जा रहा है कि इसके बाद मेगा ऑक्शन नहीं होना है. ऐसे में 34 साल की जगहफ्रेंचाइजीज किसी 22 साल के युवा स्पिनर को टीम में रखना चाहेंगी जो आगे चलकर टीमके लिए मैच विनर साबित हो. मुमकिन है कि कर्ण शर्मा को कोई खरीददार न मिले.