The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022 I don't look at numbers or goals Said Jasprit Bumrah after Mumbai Indians Lost to KKR

आउट ऑफ फॉर्म दिग्गज जरूर सुनें जसप्रीत बुमराह की ये बात!

जसप्रीत बुमराह. मौजूदा वक्त में दुनिया के बेस्ट बोलर्स में से एक. पूरी दुनिया के बैटर्स को डरा चुके बुमराह के लिए IPL2022 बहुत अच्छा नहीं जा रहा. इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में वह काफी नीचे चल रहे हैं.

Advertisement
pic
9 मई 2022 (अपडेटेड: 9 मई 2022, 01:47 AM IST)
Jasprit Bumrah Mumbai Indians
Jasprit Bumrah के पांच विकेट भी Mumbai Indians को नहीं जिता सके (PTI/BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जसप्रीत बुमराह. मौजूदा वक्त में दुनिया के बेस्ट बोलर्स में से एक. पूरी दुनिया के बैटर्स को डरा चुके बुमराह के लिए IPL2022 बहुत अच्छा नहीं जा रहा. इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में वह काफी नीचे चल रहे हैं. इतना नीचे कि बुमराह के कट्टर आलोचकों को भी यकीन नहीं हो रहा.

यहां तक कि वह खूब सारे रन भी दे रहे हैं. लोगों ने बुमराह की खूब आलोचना की. और इन्हीं सबके बीच बुमराह ने 9 मई, सोमवार को KKR के खिलाफ़ गज़ब कर दिया. इस मैच में बुमराह ने सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट ले डाले. हालांकि उनके इस प्रदर्शन के बाद भी मुंबई हार गई. इस हार के बाद बुमराह ने कहा,

'जब आप विकेट्स लेकर योगदान देते हैं तो यह हमेशा ही अच्छी फीलिंग होती है. लेकिन सबसे जरूरी चीज तो टीम को जीत दिलाना ही है. हम अच्छी पोजिशन में थे लेकिन इनिंग्स के बीच में प्रेशर आया और हमने मैच गंवा दिया. लेकिन यह तो ऐसे ही चलता है. यह अच्छा दिन था. मुझे विकेट्स मिले और हम जो चाहते थे वो करने में सफल भी रहे.'

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बुमराह ने कहा कि वह नंबर्स या गोल्स पर बहुत ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा,

'मैं नंबर्स या गोल्स की ओर नहीं देखता. मेरा मुख्य लक्ष्य प्रोसेस को फॉलो करना और अच्छा माइंडसेट रखना है. और यह टूर्नामेंट की शुरुआत से ही था. अच्छी रिदम के साथ मैं अच्छा कर सकता हूं. मैं अच्छी रिदम में बोलिंग कर रहा था. कई बार आपको विकेट्स नहीं मिलते, लेकिन यही वो वक्त है जब आपको अपनी प्रोसेस में यकीन रखना होता है और मैं यही कर रहा था.'

बुमराह ने इस बातचीत में यह भी बताया कि ऐसे हाल में क्या नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा,

'आप बेकरार होकर चीजें नहीं करना चाहते. इसलिए मैं यही कर रहा था, जैसे भी हो सके टीम की मदद कर रहा था. कई बार यह इकॉनमिकल बोलिंग के जरिए होता है तो कई बार आपका दिन होता है और आपको विकेट्स मिलते हैं. आप इस सीजन की सीखें लेकर जाते हैं और अगले सीजन सुधार करना चाहते हैं. हम यही कर रहे हैं. जहां भी हो सके पॉजिटिव्स खोज रहे और बचे हुए हर मैच में अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे.'

मैच की बात करें तो रोहित ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. KKR के लिए वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 24 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. जबकि दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. नंबर तीन पर आए नीतीश राणा ने भी 26 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली. लेकिन टीम का मिडल ऑर्डर फिर से फेल रहा. यहां रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. अंत में KKR की पारी 165 रन पर खत्म हुई.

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट निकाले. जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, कप्तान रोहित पहले ही ओवर में आउट हो गए. दूसरे ओपनर ईशान किशन ने जरूर 43 गेंदों पर 51 रन बनाए. लेकिन उन्हें दूसरे एंड से कोई सहयोग नहीं मिला. 15 रन के साथ कायरन पोलार्ड मुंबई के दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे. KKR के लिए पैट कमिंस ने तीन और आंद्रे रसल ने दो विकेट निकाले.

IPL 2022: विराट कोहली की बल्लेबाजी के बाद कितने रिकॉर्ड बने?

Advertisement

Advertisement

()