The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: Gujarat Titans beat Royal Challengers Bangalore: Rahul Tewatia best finisher wins another match for Gujarat

'बेस्ट फिनिशर' राहुल तेवतिया ने खोल दिया अपनी फिनिशिंग का राज़!

एक बार फिर गुजरात टाइटन्स ने दिखाया कि क्यों ये टीम IPL टेबल के टॉप पर बैठी है. सीजन की स्टार्ट से ही गुजरात के लिए अलग-अलग प्लेयर्स ने अहम भूमिकाएं निभाते हुए टीम को जिताया है.

Advertisement
pic
7 मई 2022 (अपडेटेड: 9 मई 2022, 06:47 PM IST)
Rahul Tewatia Gujarat Titans
#RCBvsGT मैच के बाद राहुल तेवतिया विराट कोहली से बात करते नजर आएं (Courtesy: Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक बार फिर गुजरात टाइटन्स ने दिखाया कि क्यों ये टीम IPL टेबल के टॉप पर बैठी है. सीजन की स्टार्ट से ही गुजरात के लिए अलग-अलग प्लेयर्स ने अहम भूमिकाएं निभाते हुए टीम को जिताया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी ऐसी ही कहानी देखने को मिली. रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता और फाफ डु प्लेसी ने बैटिंग करने का फैसला लिया.

विराट कोहली और रजत पाटीदार ने एक शानदार पार्टनरशिप बनाई और RCB के टोटल को 100 के पार पहुंचाया. बीच में ग्लेन मैक्सवेल ने एक छोटी-सी पारी खेली और RCB ने गुजरात को 171 का टार्गेट दिया. गुजरात के लिए प्रदीप सांगवान ने दो विकेट लिए.

जवाब में गुजरात के लिए शुभमन गिल के साथ ऋद्धिमान साहा ने ओपनिंग की. साहा-गिल ने मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप के बाद, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मिलकर गुजरात को एक बार फिर मैच जिताया.

इस जोड़ी ने मिलकर अब तक गुजरात के लिए चार मैच निकाले हैं. मिलर ने 24 बॉल पर 39 रन बनाए और तेवतिया ने 25 बॉल पर 43 रन की पारी खेली. दोनों ने मिलकर 79 रन की साझेदारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए. राहुल तेवतिया को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. तेवतिया ने एक बार फिर अपनी टीम को मैच जिताने के बाद कहा,

'मैं यह नहीं कह सकता कि मैं चेज करते वक्त शांत रहता हूं. बहुत सी चीजें चल रही होती हैं- किस गेंदबाज को निशाना बनाया जाए और किन क्षेत्रों में शॉट्स लगाए जाएं. डेथ ओवर्स में आपको कुछ पहले से प्लान किए हुए शॉट्स खेलते होते हैं. मैं फील्ड प्लेसमेंट को देखता हूं और फिर गेंद को हिट करता हूं.

अगर गेंद ऑफ के बाहर है, तो मैं ऑफ-साइड पर मारने की कोशिश करता हूं, और अगर यह स्टंप्स पर होती है, तो मैं लेग-साइड में शॉट्स खेलता हूं. मैंने इस टूर्नामेंट के दौरान अपने ऑफ-साइड खेल में सुधार किया है. टीम्स फील्डर्स को ऑफ-साइड में रख रही हैं. मै गैप में शॉट्स खेल रहा हूं और मैं पिच के दोनों तरफ शॉट्स लगा रहा हूं.

आपको टार्गेट की परवाह किए बगैर मैच खत्म करने होंगे. पिच वास्तव में अच्छी रही है, आप अंतिम पांच ओवर्स में 60 रन का भी पीछा कर सकते हैं. मैंने मिलर के साथ बहुत समय बिताया है, हम एक साल के लिए PBKS में एक साथ थे, RR के साथ कुछ साल, इसलिए हमारी बॉन्डिंग अच्छी है.हम नेट्स में भी गेम खत्म करने की बात करते हैं. मुझे खुद पर विश्वास है कि जब तक मैं क्रीज में रहूंगा, खेल खत्म कर सकता हूं.'

इस मैच के बाद ट्विटर पर तेवतिया की खूब तारिफ हुई. एक यूजर ने लिखा,

'मेरे सहित उन सभी के लिए दो मिनट का मौन, जिन्होंने सोचा था कि राहुल तेवतिया ओवर प्राइस्ड हैं.'

एक दूसरे ने लिखा कि तेवतिया ने गुजरात को चौथा मैच जिताया है. और अब वह कह रहे होंगे,

'शुरू मजबूरी में किया था, पर अब मजा आ रहा है.'

तेवतिया ने इस पारी के बाद इस सीजन नौ मैच खेलकर 161 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाते हुए अपनी टीम को चार मैच जिताए हैं. गुजरात  टाइटन्स के विजय रथ के रास्ते में अगला पड़ाव पंजाब किंग्स का है. दोनों टीम्स का मुकाबला 3 मई को होगा.

 

रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच किस बात पर लड़ाई हो गई?

Advertisement

Advertisement

()