शुभमन गिल की अटैकिंग बल्लेबाज़ी और उसके बाद लॉकी फर्ग्युसन की IPL की बेस्टगेंदबाज़ी के दम पर गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीज़न के पहले दोनों मुकाबले जीतलिए हैं. पुणे के मैदान पर खेले गए गुजरात और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को गुजरातने 14 रन के अंतर से जीता. इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहलेगेंदबाज़ी का फैसला लिया. उनके लिए उनके लिए खलील अहमद और मुस्तफिज़ुर रहमान नेबढ़िया गेंदबाज़ी की. मुस्तफिज़ुर ने तीन विकेट चटकाए. जबकि खलील के खाते में दोविकेट गए. लेकिन गुजरात के लिए शुभमन गिल एक एंड पकड़कर जमे रहे. ओपनिंग करने आएशुभमन 18वें ओवर तक बैटिंग करके 84 रन बनाकर गए. उनकी इस पारी की मदद से ही गुजरातने बोर्ड पर 171 रन लगा दिए. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कोपावरप्ले के अंदर ही तीन झटके लग गए. टिम साइफट, पृथ्वी शॉ और मनदीप सिंहजल्दी-जल्दी पविलियन लौट गए. जिसके बाद ऋषभ पंत, ललित यादव ने कुछ रन बनाने कीकोशिश की. लेकिन ये सब लॉकी के सामने नाकाफी रहे और पूरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में157 रन ही बना सकी. इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. आइये जानते हैं,सोशल मीडिया पर किन खिलाड़ियों की सबसे ज़्यादा बात हुई. #Gill 83 मिनट कीबल्लेबाज़ी. 46 गेंदों में 84 रन. छह चौके और चार छक्के. दिल्ली के खिलाफ शुभमन गिलने अकेले गुजरात की पूरी पारी को संभाले रखा. उनकी बैटिंग को देखने के बाद सोशलमीडिया पर इस युवा बल्लेबाज़ की जमकर तारीफ हो रही है. शुभमन गिल पर एक यूज़र नेलिखा, 'शुभमन सिर्फ 22 साल के हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज़ होते हुए उन्होंनेकुलदीप यादव और अक्षर पटेल के खिलाफ इन बड़ी बाउंड्रीज़ पर क्या कमाल की बल्लेबाज़ीकी.'Don't think many understand how good an innings this is from Gill.The contribution from the rest of top 4 is 45 off 49 He is a RHB and thespinners he was facing were Axar Patel and Kuldeep Yadav These are bigboundaries And he did all these at 22. — Alagappan Vijayakumar (@IndianMourinho)April 2, 2022 #RishabhPant ऋषभ पंत. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान. गुजरात के खिलाफ़बैटिंग में दिल्ली का कोई और बल्लेबाज़ पंत का साथ देता नज़र नहीं आया. 32 के स्कोरपर जब पृथ्वी शॉ आउट हो गए. पंत तब बल्लेबाज़ी के लिए आए और अपनी टीम को आगे लेकरगए. उन्होंने 15वें ओवर तक बल्लेबाज़ी की और 29 गेंदों में 43 रन बनाए. हालांकि वोएक बार फिर पारी फिनिश करने से चूक गए. जिसकी वजह से उनकी टीम को हार देखनी पड़ी.पंत को लेकर एक फैन ने लिखा कि 'पंत को ये सीखना होगा कि कैसे मैच को फिनिश कियाजाता है. इसका क्या ही मतलब बनता है कि आप डगआउट में बैठकर मैच देखो.'#RishabhPant needs to learn how to finish matches. What's the point of sittingin the dugout & watching the match.#DCvsGT— A_Verma (@A_Verma05187) April 2, 2022 #VijayShankar ट्विटर ट्रेंड में टॉप परविजय शंकर रहे. गुजरात टाइटंस के लिए विजय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं.दिल्ली के खिलाफ जब पहले ही ओवर में मैथ्यू वेड आउट हो गए, तो विजय बल्लेबाजी करनेउतरे. उन्होंने बहुत धीमे खेलते हुए 20 गेंदों में 13 रन बनाए. इससे पहले लखनऊ केखिलाफ भी विजय ने कुल चार रन बनाए थे. उनकी इसी परफॉर्मेंस पर एक यूजर ने लिखा, 'सबकुछ अस्थायी हैं लेकिन विजय शंकर का लगातार अच्छा प्रदर्शन ना करना स्थायी है.'Everything is temporary, but @vijayshankar260 Vijay Shankar Inconsistency ispermanent ✊ #DCvsGT pic.twitter.com/sOTJk9ue1W— Saurav kr. Sharma (@saurav_2001) April 2, 2022 अन्य यूजर ने लिखा, 'आज के मैचमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी के समय विजय शंकर– ठीक है भाई, अब मैं चलता हूं.'#Ferguson चार ओवर 28 रन और चार विकेट. ये आंकड़े हैं गुजरात टाइटंस के सबसे बड़ेगेंदबाज़ लॉकी फर्ग्युसन के. गुजरात के खिलाफ़ दिल्ली की जीत की उम्मीदें खत्म करनेवाला गेंदबाज़ अगर कोई है, तो वो फर्ग्युसन ही हैं. पृथ्वी शॉ, मनदीप सिंह, ऋषभ पंतऔर अक्षर पटेल के विकेट फर्ग्युसन ने ही निकाले. उनकी गेंदबाज़ी के आगे ना तोदिल्ली का टॉप ऑर्डर चला और ना ही मिडल ऑर्डर. उनके इस बेमिसाल प्रदर्शन पर एक फैनने लिखा, 'लॉकी ने चौथा विकेट चटकाया. वो पेस से फर्क पैदा कर रहे हैं. गुजरात केलिए एक किवी गेंदबाज़ ये कमाल कर रहा है.'4th wicket for Lockie Ferguson, he is making the difference with pace, the kiwiman doing it for Gujarat.— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2022 दिल्ली की टीम ने सीज़न का पहला मैच जीताथा. लेकिन दूसरे मैच में गुजरात के हाथों हार के बाद दिल्ली को अपनी कमियों को जल्दसे जल्द दूर करना होगा.