IPL2022 का छठा मैच. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीज़न मेंपहली बार भिड़ने उतरे. RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीता और बोलिंग का फैसलाकर लिया. पावरप्ले में ही KKR के तीन विकेट भी गिर गए. श्रेयस अय्यर की टीम इनशुरुआती झटकों से अंत तक नहीं उबर पाई. 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आंद्रे रसल KKRके टॉप स्कोरर रहे. जबकि RCB के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेटनिकाले. जबकि आकाश दीप के खाते में तीन विकेट रहे. कोलकाता मात्र 128 रन बनाकरऑलआउट हुई. यहां से मामला पूरी तरह से RCB के पक्ष में दिख रहा था. लेकिन ऐसा हुआनहीं. श्रेयस की कप्तानी में KKR ने मैच को आख़िरी पलों तक खींचे रखा. पहले ओवर कीतीसरी गेंद पर कोलकाता के तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने RCB के ओपनर अनुज रावत को आउटकर दिया. फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली भी जल्दी ही आउट हो गए. लेकिन फिर आए शहबाज़अहमद. और उन्होंने तीन छक्के मार मैच को RCB की ओर झुका दिया. और फिर दिनेश कार्तिकने बचा हुआ काम निपटा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह मुकाबला तीन विकेट सेअपने नाम किया.Phew. That was tense. 😮💨#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022#RCB #ನಮ್ಮRCB #RCBvKKR— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 30, 2022 प्लेयर ऑफ़ द मैच रहेआरसीबी के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन का राज़ खोलते हुएकहा, 'मैं बहुत खुश हूं. मैदान पर ओस थी जिसके कारण गेंदबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण था.विकेट लेने के बाद मैं जिस तरह से जश्न मनाता हूं, वह दरअसल मेरे प्रिय फ़ुटबॉलरनेमार का स्टाइल है, मैं उनको कॉपी करता हूं.' वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर केकप्तान फ़ाफ डु प्लेसी ने जीत के बाद कहा, 'बहुत खुश हूं. अच्छी जीत थी. जाहिर तौरपर छोटे स्कोर को चेज करते हुए आप पॉजिटिव रहना चाहते हैं और चीजें बाद के लिएछोड़ना नहीं चाहते, लेकिन उनके सीमर्स ने अच्छी बोलिंग की. आज गेंद स्विंग कर रहीथी. पिच में बाउंस और सीम दोनों थी. दो-तीन दिन पहले 200 बनाम 200 थे तो आज 120बनाम 120. एक आइडल वर्ल्ड में हम और बेहतर तरीके से जीतते तो सही रहता, लेकिन जीततो जीत है. हमारी टीम के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनकी टीम से भीअच्छी गेंदबाज़ी देखने को मिली. अंत में दिनेश कार्तिक के अनुभव ने मदद की. एकदमकूल, रन कभी भी बहुत दूर नहीं लगे. वह आखिरी पांच ओवर्स में इतने कूल थे जितने MSधोनी हो सकते हैं.' KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस बार के बाद भी अपनी टीम कीतारीफ की.उन्होंने कहा, 'हमारी बल्लेबाज़ी के बाद मुझे यह खेल बहुत ही रोमांचक लगा.मैंने अपनी टीम को यही कहा कि हम इस मैच को जीत पाएं या नहीं, लेकिन यहां पर हमजैसा खेलेंगे वह हमारे आगे के कैरेक्टर को तय करेगा. हमें अपना बेस्ट देना ही होगा.यही कारण रहा कि मैंने बेहद किफायत से गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया. आख़िर मेंवेंकटेश तक को गेंदबाज़ी करने के लिए उतारा.' बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर काअगला मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स 1अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना करेंगे.