IPL सीज़न 2022 के मैच नंबर आठ में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स केखिलाफ 211 रन का लक्ष्य चेज़ कर सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. मुंबई केब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नेटॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ोंने राहुल के इस फैसले को गलत साबित कर दिया. पारी की शुरुआत में रॉबिन उथप्पा (50रन), मोईन अली (35 रन) तो बाद में शिवम दूबे (49 रन), अंबाती रायुडू (27 रन) औरएमएस धोनी (16 रन) ने अटैकिंग पारियां खेलकर टीम को 210 रन का स्कोर दे दिया. CSKके इस बड़े स्कोर के जवाब में लखनऊ की टीम को कप्तान केएल राहुल ने क्विंटन डी कॉक(61 रन) के साथ मिलकर एक अच्छी शुरुआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने 10 ओवर्स में 99 रनजोड़े. इसके बाद लखनऊ ने कप्तान राहुल (40 रन) और मनीष पांडे (05 रन) के विकेटगंवाए. लेकिन एवन लूईस ने आखिर में 55 रन की नॉट-आउट पारी खेलकर टीम को जीत दिलादी. इस जीत के साथ अब लखनऊ की टीम ने भी सीज़न 15 में जीत का खाला खोल लिया है.वहीं चेन्नई को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है. पॉइंट्स टेबल की बात करें तोलखनऊ टेबल में छठे स्थान पर है. वहीं चेन्नई की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है. हरमैच की तरह इस मैच में भी फ़ैन्स ट्विटर पर खूब एक्टिव दिखे. आइये जानते हैं, इसमैच के दौरान कौन-कौन से खिलाड़ी ट्विटर पर वायरल हो गए. #Dube पारी के 19वें ओवरमें शिवम दुबे ने 25 रन खाए. उनके ओवर में आयुष बदोनी ने छक्का लगाया. जबकि एवनलूईस ने 16 रन ठोककर मैच को लगभग खत्म कर दिया. पारी के 19वें ओवर में दुबे को पड़ीमार के बाद सोशल मीडिया पर फै़न्स ने दुबे को ट्रोल करना शुरू कर दिया. किसी नेउनकी बैटिंग और बोलिंग के फर्क को समझाया. तो किसी ने कहा कि ये सड़क जैसा विकेटथा. जिस पर किसी भी स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल था. बल्ले से 49 रन की शानदारपारी के बाद भी दुबे को खूब ट्रोल किया गया. एक ट्विटर यूज़र ने शिवम को ट्रोल करतेहुए फोटोशॉप इमेज के साथ लिखा, 'शिवम दुबे गेम चेंजर ऑफ दी मैच.'Shivam Dube the game changer of the match 😂😂#IPL2022 #CSKvLSGpic.twitter.com/E1KbwNJGfL— CRICKET VIDEOS 🏏 (@AbdullahNeaz) March 31, 2022 #AyushBadoni आयुष बदोनी जबमैदान पर उतरे तो लखनऊ को जीतने के लिए 16 गेंदों में 40 रन की ज़रूरत थी. आयुष कोकृणाल पंड्या से पहले मैदान पर भेजने की स्ट्रेटेजी पर कई जानकार सवाल भी उठा रहेथे. लेकिन जैसे ही आयुष ने अटैकिंग गेम दिखाया. सबको समझ आ गया कि आखिर क्यों आयुषको मैदान पर भेजा गया है. आयुष ने पहले 19वें ओवर में शिवम दुबे को छक्का लगाकर मैचको बनाया. फिर आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी को छक्का लगाकर मैच को अपनी टीम के पालेमें डाल दिया. उनकी इस कमाल की बैटिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. एकफैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उसे किसी कारण से Baby AB बुलाया जाता है. हर साल हमIPL में एक राइज़िंग स्टार देखते हैं. इस बार वो स्टार आयुष बदोनी हैं.' They call him ‘Baby AB’ for a reason.Thanks to @IPL!! Every year we witness a rising star, this year it's AyushBadoni🔥pic.twitter.com/E2n7nuqUeR — ꌗꂦꃅꍏꀤ꒒ꪜ (@iamsohail__1) March 31, 2022#Lewis महज़ 23 गेंदों में IPL 2022 का सबसे तेज़ अर्धशतक. 106 के स्कोर पर दोविकेट गिरने के बाद टीम को 211 रन चेज़ करवाना. बल्लेबाज़ का नाम है एवन लूईस.चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लूईस ने 55 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर CSKकी हार लिख दी. लूईस आखिर तक नॉट-आउट रहे और लखनऊ को सीज़न की पहली जीत दिलाई. उनकीइस बेमिसाल परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर लूईस की जमकर तारीफ हो रही है. एक फैनने लिखा, 'ये पहली बार नहीं है जब कोई कैरेबियाई खिलाड़ी CSK से जीत छीनकर ले गयाहै. कमाल की बल्लेबाज़ी एवन लूईस.'This isn't the first time that a Caribbean player is snatching win from CSK 😉Well Played, Evin Lewis 👏#CSKvLSG #IPL2022 pic.twitter.com/Gz6THrUutg— Utsav (@utsav__45) March 31, 2022 #Jadeja IPL सीज़न 15 से ठीक पहले एमएस धोनीने कप्तानी छोड़कर रविन्द्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी थी. सीज़न 15 की शुरुआतमें CSK दो मुकाबले खेल चुकी है. लेकिन अब तक एक भी नहीं जीती. लखनऊ के खिलाफ़ 210रन बनाकर भी चेन्नई की टीम मुकाबला हार गई. इसके बाद रविन्द्र जडेजा की कप्तानी कोसोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. एक फैन ने मिर्ज़ापुर सीरीज़ कामीम शेयर करते हुए लिखा कि CSK फैंस जडेजा को कह रहे होंगे, 'ये करेंगे कप्तानी.' CSK fans to Ravindra Jadeja Be like@imjadeja @ChennaiIPL #LSGvCSK#RavindraJadeja pic.twitter.com/b6Yr1MQQau— _Spoidermon (@ansarisuzain49) March 31, 2022 #Gambhir चेन्नई के खिलाफ लखनऊ कीजीत के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर भी ट्रेंड कर गए. दरअसल गंभीर लखनऊ टीम केमेंटॉर हैं. मैच के दौरान जब लखनऊ की टीम ने चार विकेट गंवा दिए, तो लखनऊ के टीममैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज़ आयुष बदोनी को कृणाल पंड्या से पहले बैटिंग के लिएभेजा. ऐसे में इस प्रदर्शन और मूव का क्रेडिट गौतम गंभीर को दिया जा रहा है.Gautam Gambhir's reaction when Lucknow Supergiants won the match and AyushBadoni hit a SIX. pic.twitter.com/nfVXajgyAQ— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 31, 2022 बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स कीटीम सीज़न के अपने पहले मैच में गुजरात के हाथों हारी थी. जबकि चेन्नई को इस मैच सेपहले KKR के हाथों भी एक हार देखने को मिली है.