एक और हार के बाद धोनी ने तो खुद पर ही सवाल उठा दिया!
चेन्नई सुपर किंग्स. IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम. लेकिन साल 2022 की बात करें तो सफलता इस टीम से मीलों दूर चल रही है. इस सीज़न टीम ने कप्तान बदला, खिलाड़ी बदले लेकिन जीत बमुश्किल ही देखने को मिली. सुपर संडे के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर सीज़न की नौवीं हार दिखाई.

चेन्नई सुपर किंग्स. IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम. लेकिन साल 2022 की बात करें तो सफलता इस टीम से मीलों दूर चल रही है. इस सीज़न टीम ने कप्तान बदला, खिलाड़ी बदले लेकिन जीत बमुश्किल ही देखने को मिली. सुपर संडे के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर सीज़न की नौवीं हार दिखाई.
वानखेडे में खेले गए दिन के इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. लेकिन उनका ये दांव उलटा पड़ गया. चेन्नई के बल्लेबाज़ बेहद मुश्किल से बोर्ड पर 133 रन ही लगा पाए. चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में 53 रन, जबकि एन जगदीशन ने 33 गेंदों में 39 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज़ शमी और जोसेफ की गेंदों के आगे नहीं टिक सके.
इस स्कोर को चेज़ करने में गुजरात को बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई. उन्होंने ऋद्धिमान साहा के नॉट-आउट 67 और वेड-गिल की छोटी-छोटी पारियों की मदद से ये टार्गेट चेज़ कर लिया.
मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने अपने फैसले पर ही सवाल उठा दिए. धोनी ने मैच के बाद कहा,
‘पहले बल्लेबाज़ी करना बिल्कुल भी अच्छा आइडिया नहीं था. पहले हाफ में तेज़ गेंदबाज़ों को मारना बहुत मुश्किल हो रहा था, स्पिनर्स के मामले में भी ये समान ही था. साईं ने अच्छी गेंदबाज़ी की.’
एन. जगदीशन को शिवम दुबे से पहले बैटिंग के लिए भेजने पर धोनी ने कहा,
‘हम शिवम दुबे को ऊपर बैटिंग के लिए भेज सकते थे. लेकिन फिर उससे जग्गी को प्लेइंग इलेवन में रखने का कोई मतलब नहीं रहता.’
धोनी टीम के नए तेज़ गेंदबाज़ पतिराना पर भी बात की. उन्होंने कहा,
‘पतिराना के साथ गलती की गुंजाइश बेहद कम है. उनकी धीमी गेंदें कमाल की हैं, और अगर वो अपनी पेस के साथ लगातार गेंदबाज़ी करें तो उन्हें मारना आसान नहीं है. हम अब लोगों को मौका देने के बारे में सोच रहे हैं. हम एक अच्छी प्लेइंग इलेवन उतारना चाह रहे हैं. आने वाले मैच में भी हम ऐसा ही करेंगे.’
पतिराना ने इस मैच में सिर्फ 24 रन देकर दो विकेट चटकाए. धोनी के बाद गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी अपनी टीम की रणनीति पर बात की. गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार IPL में खेल रही है. लेकिन उनकी क्रिकेट ने सभी को उनका दीवाना बना रखा है. हार्दिक ने मैच के बाद कहा,
‘अगर हम मैच जल्दी भी ख़त्म करते तो उसके लिए ज़्यादा पॉइंट्स नहीं मिलते, इसलिए बस जीतना ज़रूरी है.’
पंड्या ने अपनी कप्तानी पर भी बात की. उन्होंने कहा,
‘मैंने अब तक ठीक-ठाक योजना के साथ काम किया है. पिछली फ्रेंचाइज़ी में मुझे काफ़ी जिम्मेदारी दी गई थी. मैंने उस जिम्मेदारी का हमेशा आनंद लिया है और इससे मुझे मदद मिली है. अतीत में मैंने जो किया है उससे मुझे कप्तानी करने में मदद मिल रही है.’
पंड्या ने आगे कहा,
‘आशु पा (आशीष नेहरा) और मेरी मानसिकता बहुत मिलती है. हम बिना ज्यादा कुछ कहे जुड़ जाते हैं. हम देख रहे हैं कि किसी खिलाड़ी को रेस्ट की ज़रूरत है या नहीं. नहीं तो हम अपने मोमेंटम को बरकरार रखना चाहते हैं. अगर हमारे तेज़ गेंदबाज़ों को आराम की ज़रूरत महसूस होती है तो हम बदलाव करेंगे. वरना प्लेइंग इलेवन ऐसा ही रहेगा.’
गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में 13 मुकाबलों में 10 जीत के साथ टॉप पर काबिज़ है. इस सीज़न वो अकेली ऐसी टीम है जिसने 20 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं.
IPL 2022: डैनियल सैम्स की गेंदबाजी ने चेन्नई की बैटिंग को तार-तार कर दिया

