The Lallantop
Advertisement
• Home
• Sports
• IPL 2022: CSK's Ravindra Jadeja and DC's Prithvi Shaw are out of IPL, injury, fever

रविंद्र जडेजा और पृथ्वी शॉ पर क्या अपडेट है?

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा IPL 2022 से बाहर हो गए हैं. जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंजरी हुई थी. इसी के चलते उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रेस्ट दिया गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक ख़बर के अनुसार टीम मैनेजमेंट का मानना है कि जडेजा की इंजरी में कोई सुधार नही आया है. इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने इस सीजन जडेजा को खिलाने का रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है.

Advertisement
pic
11 मई 2022 (अपडेटेड: 11 मई 2022, 12:24 AM IST)
Prithvi Shaw and Ravi Jadeja are out of IPL 2022
रिपोर्ट्स: पृथ्वी शॉ और रवि जडेजा IPL 2022 से बाहर (Courtesy: BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा IPL 2022 से बाहर हो गए हैं. जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंजरी हुई थी. इसी के चलते उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रेस्ट दिया गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक ख़बर के अनुसार टीम मैनेजमेंट का मानना है कि जडेजा की इंजरी में कोई सुधार नही आया है. इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने इस सीजन जडेजा को खिलाने का रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है.

सीजन की शुरुआत में एमएस धोनी ने जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कैप्टेंसी का जिम्मा दिया था. जडेजा की कैप्टेंसी में डिफेंडिंग चैंपियंस CSK ने आठ में से सिर्फ दो मैच जीते थे. और फिर उन्होंने कप्तानी का भार धोनी को लौटा दिया. पिछले तीन मैच में CSK की कप्तानी धोनी ने ही की है. इन तीन मैच में से दो में टीम को जीत मिली है. जड्डू के लिए ये सीजन भूलने लायक ही रहा है. जड्डू ने 10 मैच में सिर्फ 116 रन बनाए और मात्र 5 विकेट लिए हैं.

इसके साथ ही एक और टीम को भी बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ भी IPL 2022 से लगभग बाहर हो चुके हैं. शॉ बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. और उन्होंने ये बात सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी. दिल्ली के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कॉमेंटेटर से बात करते हुए बताया कि पृथ्वी IPL 2022 से बाहर हो चुके हैं.

📢 Official Announcement:

Jadeja will be missing the rest of the IPL due to injury. Wishing our Jaadugar a speedy recovery! @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 11, 2022

पॉन्टिंग ने ये भी बताया कि खलील अहमद हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से राजस्थान के खिलाफ नही खेल रहे हैं. दिल्ली पृथ्वी के बिना लगातार स्ट्रगल करती नजर आई है. पिछले पांच मैच में दिल्ली के ओपनिंग पेयर ने सिर्फ 21 रन बनाए हैं, जिसमें तीन डक शामिल है. ऋषभ पंत की टीम ने शॉ की जगह अब तक मनदीप सिंह और श्रीकर भरत को ट्राई किया है. इन दोनों में से कोई भी नही चला है.

दिल्ली इस सीजन लगातार इंजरी और कोविड से जूझती हुई नजर आई है. खलील और पृथ्वी ने इंजरी से कई मैच मिस किए हैं. जबकि मिच मार्श ने कोविड की वजह से कुछ मैच मिस किए थे. राजस्थान के खिलाफ़ मैच में मिली जीत के बाद दिल्ली 12 में से छह मैच जीतकर टेबल में पांचवे स्थान पर है.

IPL 2022: केएल राहुल की बैटिंग कमाल है लेकिन पंड्या के इस बॉलर के सामने है दिक्कत

Advertisement

Advertisement