IPL 2022 में डिफेंडिंग चेम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीतपाई. कोलकाता, लखनऊ के बाद टीम अब पंजाब के खिलाफ भी हार गई है. पंजाब किंग्स नेचेन्नई को 54 से हरा दिया है. ब्रेबॉर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले मेंचेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 180 रन बना दिए. लियम लिविंगस्टन ने टीमके लिए सबसे ज्यादा 31 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. उनके अलावा धवन ने 33 औरजितेश ने 26 रन बनाए. चेन्नई के लिए क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रीटोरियस ने दो, मुकेशचौधरी, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किए. जवाब में चेम्पियनचेन्नई 18 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के टॉप पांच बल्लेबाज 36 रन केभीतर पवेलियन रवाना हो गए. रुतुराज एक रन, रॉबिन उथप्पा 13 रन, मोईन अली शून्य,अम्बाती रायुडू 13 और रविंद्र जेडजा शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद शिवम दुबे औरएमएस धोनी के बीच छठें विकेट के लिए एक छोटी साझेदारी हुई. शिवम दुबे टीम के लिएसबसे ज्यादा 30 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, धोनी ने 28 गेंदोंमें 23 रन बनाए. चेन्नई के इसी प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर खूब बातें बनीं. ट्विटरवाली जनता ने कई ट्रेंड्स चलाएं. चलिए, आपको बताते है टॉप चार ट्रेंड्स के बारेमें. #धोनी पहले ट्रेंड तो धोनी से जुड़ा रहना ही था. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्वकप्तान. धोनी ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड हुए. मुश्किल में फंसी चेन्नई के लिए वोसांतवे नंबर पर आए. और 28 गेंदों में 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. उनकी इसीपारी पर फ़ैन्स गुस्सा हो गए और ट्विटर पर उनका हैशटेग चलाने लगे. एक यूज़र नेलिखा, ‘समय आ गया है कि धोनी अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाए. और वो ऐसा करेंगे भी. गेंदबर्बाद करने के बाद स्ट्राइक रेट बढ़ाने वाले महान खिलाड़ियों में से एक.’Time for #Dhoni to up his strike rate And he'll do it for sure One of the greatswhen it comes to upping the strike rate after wasting a lot of balls #CSK#PBKSvCSK— MangoSamatarian (@MSamatarian) April 3, 2022 एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘धोनी कीथियोरी .. आखिर में आओ.. दूसरे बैटर को स्ट्राइक दो.. दो–चार छक्के मारो.’ #Dhoni's theory#CSKvsPBKS #PBKSvsCSK pic.twitter.com/QU5TzrDjRa — The Frustrated Neelu(@ChadarModDunia) April 3, 2022 #जडेजा रविंद्र जडेजा. चेन्नई सुपर किंग्स के नएकप्तान. चेन्नई की कप्तानी करते हुए वो लगातार तीसरा मुकाबला हार गए हैं. पंजाब केखिलाफ ये मुकाबला ब्रेबॉर्न के मैदान पर हुआ. इस मैदान का रिकॉर्ड है कि अगर आप टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी चुनते हैं, तो ड्यू के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करकेआपकी जीत के चांस बढ़ जाते हैं. कप्तान जडेजा ने ऐसा ही किया. पहली पारी में पंजाबने 180 रन बना दिए. स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई 54 रन से हार गई. इस हार के बादजनता ने जडेजा को ट्रेंड करा दिया. उनके बारे में एक यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह से येचल रहा है, जडेजा को गेंदबाजों के पीछे अपनी तलवार लेकर दौड़ना पड़ेगा’The way it's going,#Jadeja might have to run behind bowlers with his sword..— movieman (@movieman777) April 3, 2022 एक अन्य यूज़र ने उनके सपोर्ट में आकरलिखा, ‘जो भी आज जडेजा को उनकी कप्तानी के लिए ट्रोल कर रहे हैं. विश्वास करो, एकदिन आप सभी अपने इस फैसले पर पछताओगे. हम आपसे प्यार करते हैं जडेजा.’ All thoseshits who are trolling #jadeja for captaincy today....!!! Believe me u all willregret this one day ... We love you @imjadeja ❤ pic.twitter.com/Le0ZxvnQYS —Ravi Patil (@RaviPatil8055) April 3, 2022 #शिवम दुबे दुबे जी की टीम लगातारमुकाबले गंवा रही है. लेकिन बीते दो मुकाबलों से वो टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं.लखनऊ के खिलाफ शिवम दुबे ने 30 गेंद में 49 रन बनाए. उसके बाद पंजाब के खिलाफ भीउन्होंने 30 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. उनके इसी प्रदर्शन को देखकर ट्विटरपगला गया. उनके नाम के हैशटेग चलाए गए. एक यूजर ने लिखा, ‘थला धोनी और जडेजा-शिवमदुबे से एक बढ़िया पारी चाहते थे. तो शिवम दुबे ने कहा.. खेलूंगा भी वैसे ही’Thala Dhoni and Jadeja wants a good knock from Shivam Dube #CSK Meanwhile ShivamDube..#CSKvsPBKS #ShivamDube #jadeja pic.twitter.com/2yKpn7IacO— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) April 3, 2022 अन्य यूजर ने GOT के मेनकैरेक्टर जॉन स्नो से तुलना करते हुए एक फोटो लगाई. इस फोटो में जॉन रेमसी से लड़रहे होते हैं. उस पर उन्होंने लिखा, ‘आज के मैच में शिवम दुबे’ Shivam Dube intoday's match #CSKvsPBKS #CSK #ShivamDube pic.twitter.com/xtBUm60quy — AshutoshSrivastava (@kingashu1008) April 3, 2022 #मुकेश मुकेश चौधरी. चेन्नई के गेंदबाज.अपनी टीम के लिए उन्होंने पहला ओवर फेंका. और उसी ओवर में पंजाब के कप्तान मयंकअग्रवाल को चार रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. लेकिन इसके बाद जब वो अपना तीसराओवर लेकर आए तो उस ओवर में लिविंगस्टन ने उनको खूब मारा. अपने ओवर में उन्होंने 26रन दे दिए. उनके इसी प्रदर्शन पर जनता ने उन्हें ट्रेंड करा दिया. एक यूजर ने लिखा,‘चिंता मत करो दोस्तों, मुकेश लिविंगस्टन को सेट अप कर रहे थे’Don't worry guys Mukesh set up karha tha Livingston ko— laddu (@cskitcell) April 3, 2022 अन्य यूजर ने विल स्मिथ की फोटो लगाते हुएलिखा, ‘मुकेश चौधरी को मेरी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखो’ Keep Mukesh Choudharyout of the f#cking Playing XI. pic.twitter.com/tAjp7gqWfD — Vaishnavi(@SubtleShimmer_) April 3, 2022 जबकि चेन्नई का मुकाबला होता है तो फैंस सोशलमीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अब जब CSK इस सीज़न एक भी मैच नहीं जीत रही. तोउनके फैंस का दर्द सोशल मीडिया पर खूब दिख रहा है. आपको बताते चलें, चेन्नई का अबअगला मुकाबला नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.