पंजाब के खिलाफ शानदार जीत के साथ IPL 2022 की पॉइंटस टेबल में Kolkata KnightRiders टॉप पर आ गई है. Punjab Kings के खिलाफ़ अपना तीसरा मुकाबला जीतकर कोलकाताने चार अंक अपने नाम कर लिए हैं. पंजाब के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले मेंकोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.पहले गेंदबाजी करते हुए KKR ने पंजाब को 137 रन पर ही रोक दिया. पंजाब के लिए सबसेज्यादा रन भानुका राजपक्षे ने बनाए. उन्होंने नौ गेंद में 31 रन की पारी खेली.वहीं, सबसे ज्यादा चार विकेट उमेश यादव ने निकालें. जवाब में कोलकाता की टीम ने येटार्गेट 14.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. कोलकाता के ऊपरी बल्लेबाज नहीं चले.अजिंक्य रहाणे 12, वेंकटेश अय्यर तीन, श्रेयस अय्यर 15 गेंदों में 26 और नीतीश राणाशून्य रन पर पवेलियन लौट गए. इनके बाद सेम बिलिंग्स और आंद्रे रसल ने टीम के लिएमैच को फिनिश किया. रसल नें 31 गेंदों का सामना करते हुए 70, जबकि बिलिंग्स ने 23गेंदों में 24 रन की पारी खेली. हार जीत के बावजूद इस मैच में दोनों टीम की तरफ सेबढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिली. पंजाब की तरफ से भानुका राजपक्षे और कगिसो रबाडाने बढ़िया बल्लेबाजी की. कोलकाता के लिए रसल ने खूब रन कूटे. अब इसी सिलसिले मेंचलिए आपको बताते हैं कि ट्विटर पर किसने भौकाल काटा. जनता ने किसको ट्रेंड करवाया.#मयंक अग्रवाल ट्विटर पर ट्रेंड में टॉप पर पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल रहे. उनकीटीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. उन्होंने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआतकी. और पहले ओवर की छठीं गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनकी टीम पूरी पारीमें 137 रन ही बना पाई. इसके बाद जब कोलकाता बल्लेबाज़ी करने आई तो पंजाब ने सातओवर के भीतर ही उनके चार मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. फिर आए रसल. यहांमयंक अग्रवाल को अपना इक्का चलाना था. यानि कगिसो रबाडा. जो उन्होंने नहीं चला.इसके बाद ट्विटर पर लोग इनकी कप्तानी के फैसले को कोसने लगे. एक यूजर ने लिखा,‘मयंक अग्रवाल को कगिसो रबाडा को अटैक में लाना चाहिए था, जब रसल पिच पर नए थे. रसलएक गेम चेंजर हैं. और जब आप कम टोटल डिफेंड कर रहे होते हैं तो आपको विकेट लेने परध्यान देना चाहिए.’Mayank Agarwal should have bring Kagiso Rabada in the attack when Andre Russellwas new to the crease.Russell is a game changer & when you are defending lowtotals you need to pick wickets at top.#KKRvPBKS #IPL2022— Abhimanyu (@abhimanyusrt) April 1, 2022 #रसल आंद्रे रसल. KKR के पावर हिटर.थोड़ी सी मुश्किल स्थिति में टीम के लिए बल्लेबाज़ी करने उतरे. 225 के स्ट्राइक रेटसे 31 गेंदों में रसल ने 70 रन बना दिए. इसमें उन्होंने आठ छक्के और दो चौके लगाए.साथ ही मैच को छक्के के साथ फिनिश भी किया. उनकी इसी पारी को देखकर फ़ैन्स खुश होगए. और ट्विटर पर रसल ट्रेंड. उनकी तारीफ में एक यूजर ने लिखा, ‘आंद्रे रसल आज केमैच में.. धोते जाओ.. धोते जाओ’ Andre Russell in today's match: #Russell#KKRvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/b4xIPgVZep — Akash Aman (@imakashaman) April1, 2022 अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई नहीं.. पंजाबी बॉलर्स मानो आंद्रे रसल से कह रहेहों.. ऐ बंद कर, बंद कर’ Nobody , Punjab's bowler to #Russell tonight#KKRvsPBKS pic.twitter.com/axGBxHZZSo — Hawkeye (@monnuuu__) April 1, 2022 #उमेशयादव KKR का ये खिलाड़ी इस सीजन बढ़िया फॉर्म में है. लगातार अपनी टीम के लिएपॉवरप्ले में विकेट निकाल रहे हैं. पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में भी उमेश ने ऐसाही किया. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखादिया. इसके बाद लियम लिविंगस्टन की विकेट निकली. साथ ही उमेश ने एक ओवर ऐसा भीफेंका है जिसमें उन्होंने बिना रन दिए दो विकेट निकाल लिए. उनके इसी परफॉर्मेंस केबाद एक यूजर ने लिखा, ‘कोई भी फ्रैंचाइज़ी उमेश को ऐसे यूज़ नहीं करती जैसे KKRकरती है. उमेश एक्सप्रेस.’Not Every Franchise Use umesh Yadav as KKR use Umesh Express !pic.twitter.com/HL6jYXj1cK— Ashish Shrivastava (@ashishayush1177) April 1, 2022 #रबाडा कगिसो रबाडा.कोलकाता के खिलाफ पंजाब के लिए इन्होंने अपना डेब्यू कर लिया है. टीम के लिए अपनेपहले ही मैच में इनको बल्लेबाजी करने के लिए भी उतरना पड़ा. राहुल चाहर के शून्य परआउट होने के बाद कगिसो टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे. और 16 गेंद में 25 रन बनाकरगए. अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और चार चौके लगाए. उनकी इस पारी को देख फ़ैन्सखुश हो गए. एक यूज़र ने लिखा, ‘रबाडा को बल्लेबाजी करते देख मेरे पापा ने पूछा, येतो गेंदबाज हैं ना बेटा?’ My father after seeing Rabada bat: "Ye toh bowler haina beta?" — Shivani Shukla (@iShivani_Shukla) April 1, 2022 बता दें, रबाडा नेगेंदबाजी में भी टीम के लिए अच्छा किया. उन्होंने तीन ओवर फेंके जिसमें 23 रन देकरएक विकेट हासिल की.