इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के बाद अब टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने भी IPL2022 खेलने से मना कर दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि स्टोक्स इस सालहोने वाले IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं देंगे. जानकारी मिली है किरूट और स्टोक्स, दोनों ही इस साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज कीतैयारियां करना चाहते हैं. जिसके लिए ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड में रहकर काउंटीचैंपियनशिप खेलना चाहते हैं. पिछले हफ्ते रूट ने कहा था कि वे IPL 2022 के लिए होनेवाले मेगा ऑक्शन में अपना नाम देने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन एशेज के पांचवेंटेस्ट में मिली हार के बाद उन्होंने तय किया कि IPL खेलने से ज्यादा जरूरी अभीनेशनल टीम पर ध्यान देना है. रूट का कहना था कि उनके लिए इंग्लैंड टीम की बेहतरी सेज्यादा जरूरी और कुछ भी नहीं. और वे उसके लिए कितना भी बलिदान देने के लिए तत्परहैं. उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'इस टेस्ट टीम के लिएहमें बहुत कुछ करने की जरूरत है, जो मेरी सारी ऊर्जा की हक़दार है. मुझे अपने देशमें टेस्ट क्रिकेट की बेहद चिंता है, इसलिए टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए मैंउतना बलिदान कर सकता हूं जितना मुझसे हो सकता है.' इसके बाद क्रिकइंफो को मिलीजानकारी के मुताबिक IPL फ्रैंचाइज़ को उम्मीद है कि बेन स्टोक्स भी समय रहते अपनानाम ऑक्शन के लिए नहीं देंगे. स्टोक्स के इस फैसले के बारे में संकेत देते हुएइंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मीडिया से कहा, 'मैं 100% श्योर नहीं हूं किस्टोक्स IPL ऑक्शन में भाग लेंगे या नहीं. मुझे संकेत मिले हैं. लेकिन मैं उनसेकहूंगा कि वे खुद इस बारे में आपको बताएं.'Ben Stokes has joined Joe Root in deciding not to enter the auction for the 2022edition of the IPL— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 18, 2022 ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स कीमानें तो लंदन के ईवनिंग स्टैंडर्ड अख़बार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि स्टोक्सइस बार IPL नहीं खेलेंगे. अखबार ने लिखा, 'स्टोक्स इस साल होने वाले IPL टूर्नामेंटमें भाग नहीं लेंगे. जिसमें दस टीम्स भाग लेंगी और टूर्नामेंट से पहले एक मेगाऑक्शन भी होगा जिसके लिए अभी काफी स्थान खाली पड़े हुए हैं.' बता दें कि इंग्लैंड केसिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले टीम्स ने रिटेन किया है.मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिटेन किया है, जबकि जोस बटलर को राजस्थानरॉयल्स (RR) ने. बताते चलें कि BCCI ने ऑक्शन के लिए नाम दर्ज कराने की लास्ट डेटको बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया है. जबकि मेगा ऑक्शन के 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु मेंहोने की उम्मीद है.