कौन है कोहली-एबीडी और मैक्सी को निपटाने वाला हरप्रीत बराड़?
कनाडा जाते-जाते रुके और RCB को पस्त कर दिया.
Advertisement

Harpreet Brar ने कमाल ही कर दिया (पीटीआई फोटो)
हरप्रीत बराड़. सोनू सूद के मोगा जिले का गबरू जवान. कई साल से IPL खेल रहे बराड़ ने IPL 2021 के 26वें मैच में कमाल ही कर दिया. उन्होंने बैटिंग और बोलिंग दोनों से RCB को पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पहले तो उन्होंने बैटिंग में 17 गेंदों पर 25 रन बनाए. अपनी इस पारी में बराड़ ने एक चौका और दो छक्के जड़े.
यह उनका IPL का बेस्ट स्कोर हैं. और वो इसके बाद ही नहीं रुके. बोलिंग में तो उन्होंने गज़ब ही कर दिया. बराड़ ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स को आउट कर RCB की चेज को बेपटरी कर दिया. कोहली और मैक्सवेल को तो उन्होंने लगातार गेंदों पर बोल्ड किया. जबकि डी विलियर्स को राहुल के हाथों कैच कराया.
# Harpeet Brar Story
हालांकि बराड़ के लिए क्रिकेट खेलना इतना आसान नहीं था. उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत भी अजीब ही थी. बचपन में एक बार मार्केट जाते वक्त हरप्रीत ने एक क्रिकेट अकैडमी का बैनर देखा. और बस तय कर लिया कि क्रिकेटर ही बनना है. और शुरू कर दी कड़ी मेहनत. लेकिन ये मेहनत भी कुछ खास रिजल्ट देती नहीं दिख रही थी.
सालों तक पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट्स में रोपड़ के लिए खेलते हुए बराड़ ने खूब विकेट लिए. अक्सर वह विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर रहते. लेकिन बात बन नहीं रही थी. बाकी टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था. टीम रेलिगेट हो गई. यहां सीन में आए गुरकीरत सिंह मान. गुरकीरत ने बराड़ को मोहाली आने की सलाह दी. और उनकी सलाह मानकर बराड़ मोहाली आ गए.
मोहाली आने के बाद उनका करियर सही दिशा में बढ़ा. उन्होंने पंजाब के लिए अंडर-23 क्रिकेट खेली. लेकिन पंजाब की सीनियर टीम में अब भी उनका सेलेक्शन नहीं हो पा रहा था. ना ही वह IPL खेल पा रहे थे. उन्होंने चार बार पंजाब की IPL टीम के लिए ट्रायल दिए. लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. ऐसे में फ्रस्ट्रेट होकर उन्होंने कनाडा जाने की तैयारी कर ली. वह कनाडा के लिए निकलने ही वाले थे कि पंजाब की IPL टीम ने उन्हें फोन कर अपने पास बुला लिया.
20 लाख में पंजाब से जुड़े बराड़ ने अंततः साल 2019 में IPL डेब्यू किया. इस साल उन्हें दो मैच खेलने को मिले. पंजाब ने IPL2020 के लिए भी उन्हें रीटेन किया. हालांकि इस बार वह बस एक गेम खेल पाए. लेकिन पंजाब ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा और उन्होंने IPL2021 में पहले मौके पर ही कमाल कर दिया. IPL2021 के 26वें मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए बराड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, बराड़ के साथ इस मैच में एक और लोकल प्लेयर भी खेला था. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह. हालांकि प्रभसिमरन के लिए यह मैच उतना खास नहीं गया. ओपनिंग करते हुए वह सिर्फ सात रन ही बना सके.Mehar aa Babe di 🙏🏽 what a Win @PunjabKingsIPL #sadapunjab pic.twitter.com/Nejfba5otf
— Harpreet Brar (@thisisbrar) April 30, 2021

.webp?width=60)

