RR को हराकर धोनी ने कह दी अपने हेटर्स के मन की बात!
'मुश्किल है बढ़ती उम्र में फिट रहना'
Advertisement

Ms Dhoni ने RR के खिलाफ शुरू में काफी Slow Batting की (पीटीआई फाइल)
चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL2021 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. वानखेडे में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से मात दी. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर्स में 188 रन बनाए. चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसी ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली. अंबाती रायुडु ने 27 जबकि मोईन अली ने 26 रन बनाए. राजस्थान के लिए चेतन साकरिया ने सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाले.
जवाब में राजस्थान की टीम एक बार फिर से दबाव नहीं सह पाई और 20 ओवर्स में 143 रन ही बना सकी. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. जबकि जयदेव उनादकट ने 24 रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए मोईन अली ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए. रविंद्र जडेजा और सैम करन को एक-एक विकेट मिला.
# MS Dhoni क्या बोले
मैच के बाद कैप्टन धोनी अपनी टीम से बेहद खुश दिखे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिच घूम रही थी. धोनी ने कहा,
'मैं हमेशा ही यही देखता हूं कि किसी भी वक्त करने के लिए बेस्ट चीज क्या है. जब आप लगातार सेम बोलर्स को ही पावरप्ले में इस्तेमाल करते हैं, वे हमेशा ही तैयार रहते हैं. दीपक चाहर की नकल बॉल के साथ थोड़ी सी गड़बड़ हो गई. इसलिए मुझे लगा कि अच्छी स्टार्ट बेहद जरूरी थी. गीली बॉल भी स्पिन कर रही थी. मुझे जोस के रिवर्स स्वीप खेलने से कोई दिक्कत नहीं थी. अगर गीली बॉल घूम रही हो तो सूखी बॉल के घूमने के चांस ज्यादा हो जाते हैं.'मोईन अली की तारीफ करते हुए धोनी ने यह भी माना कि इस मैच में उनकी बैटिंग अच्छी नहीं थी. धोनी ने कहा,
'मोईन का टीम में होना अच्छा था, गेंद घूम रही थी. विकेट थोड़ा चिपक रहा था. खुश हूं कि हमने 180 स्कोर किए, मैं सोच रहा था कि हम और भी ज्यादा स्कोर कर सकते थे. पहली छह गेंदें जो मैंने खेलीं, किसी और गेम में वह हमें मैच हरा सकती थीं. काफी कुछ बदल गया. जिस तरह से हमने तैयारी की, जिस तरह हमने चीजों को बदला.'धोनी ने जाते-जाते अपने चैलेंज्स के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने साफ कहा कि इस उम्र में फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं होता. धोनी ने कहा,
'बोलर्स बीते सीजन भी कुछ ऐसी ही स्थितियों से गुजरे थे, इसलिए उन्हें इसकी आदत है. बूढ़ा होना और फिट रहना- दो मुश्किल चीजें हैं! जब आप खेल रहे होते हैं तो आप नहीं चाहते कि कोई आपको अनफिट बुलाए. मुझे नए लड़कों से कदम मिलाकर चलना होगा, वे काफी दौड़ते हैं, यह हमेशा ही चैलेंजिंग होता है.'तीन मैचों में से दो जीत के बाद CSK अब टेबल में दूसरे नंबर पर है. टीम का अगला मैच 21 अप्रैल को KKR के खिलाफ होगा.

.webp?width=60)
