The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2021 SRH Captain David Warner took full blame after his team lost to CSK in Delhi

CSK से परास्त होकर ये क्या बोल गए डेविड वॉर्नर!

बुरी तरह हारी SRH

Advertisement
Img The Lallantop
David Warner की टीम को CSK ने बुरी तरह पीटा (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
28 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021, 08:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर से हार गई. यह IPL 2021 में उनकी लगातार दूसरी और कुल पांचवीं हार है. डेविड वॉर्नर की टीम को CSK ने ने नौ गेंदें बाकी रहते सात विकेट से मात दी. इससे पहले हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. लेकिन उनकी शुरुआत एक बार फिर से धीमी रही. जॉनी बेयरस्टो के सस्ते में आउट होने के बाद मनीष पांडेय और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े. लेकिन यह रन 83 गेंदों पर आए. और इसी के चलते अंत में केन विलियमसन और केदार जाधव की आतिशबाजी भी SRH को नहीं बचा पाई. 20 ओवर्स में उन्होंने 171 रन बनाए. # David Warner ने क्या कहा? जवाब में CSK ने पहले 13 ओवर्स में ही 129 रन जोड़ डाले. रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी ने SRH के हर बोलर को धुना. और खूब धुना. गायकवाड़ ने 44 गेंदों पर 75 जबकि डु प्लेसी ने 38 पर 56 रन बना डाले. बचा हुआ काम मोईन अली, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ने पूरा कर डाला. मैच के बाद SRH के कैप्टन वॉर्नर ने इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा,
Embed
इस मैच में केन विलियमसन ने चौथे नंबर पर बैटिंग की. इस बारे में सवाल करने पर वॉर्नर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
Embed
IPL2021 में अपने छह में से पांच मैच हार चुकी SRH की टीम अभी IPL Table में आखिरी नंबर पर है. टीम का अगला मैच संडे 2 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है.

Advertisement

Advertisement

()