The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2021: Shikhar Dhawan become Player of the Match in last 4 successful chase of Delhi

शिखर धवन का ये RECORD देख दिल्ली वाले वारे जाएंगे!

सारी टीमें देख लें, धवन को आउट नहीं किया तो ऐसा होता रहेगा.

Advertisement
Img The Lallantop
शिखर धवन. फोटो: PTI (File Photo)
pic
विपिन
18 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2021, 07:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
T20 क्रिकेट में स्कोरबोर्ड पर बड़े से बड़ा स्कोर टंगा हो तो बिना प्रेशर गेम जिताने के लिए शिखर धवन को भेज दीजिए. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच नंबर 11 में शिखर की कमाल की पारी से दिल्ली ने 195 रनों स्कोर को 19वें ओवर में ही छह विकेट बाकी रहते चेज़ कर लिया. 20 ओवर में इतने बड़े स्कोर को चेज़ करने गई दिल्ली की टीम को देख किसी भी मोमेंट पर ऐसा नहीं लगा कि ये टीम फंसने वाली है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह शिखर धवन की पारी ही रही. धवन ने क्रीज़ पर 49 गेंदों का सामना किया और 187.75 के स्ट्राइक रेट से 92 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए. 15वें ओवर में आउट होने से पहले वो अपना काम पूरा करके ही लौटे. इतना ही नहीं, धवन दिल्ली के लिए अकसर चेज़ के वक्त खास हो जाते हैं. दिल्ली के पिछले चार सफल चेज़ की बात करें तो शिखर धवन ने हर बार पचास से ज़्यादा रन बनाए हैं. पिछली दो चेज़ तो इसी सीज़न में आई हैं. सबसे पहले उन्होंने CSK के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली तो टीम जीत गई और अब पंजाब के खिलाफ 92 रन बनाकर वो फिर से टीम को पार लगा गए. इससे पहले चेज़ करते हुए दिल्ली की टीम जब जीती थी तो वो सीज़न 2020 का था. उस सीज़न में उन्होंने RCB के खिलाफ 54 रन मारे तो टीम को जीत मिली और उससे पहले CSK के खिलाफ धवन ने शतक बनाया तब भी टीम ने टार्गेट चेज़ कर लिया था. दिल्ली की इन चार चेज़ में से तीन बार तो प्लेयर ऑफ दी मैच भी शिखर धवन ही बने. इन रिकॉर्ड्स को देख ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि शिखर धवन दिल्ली कैपिट्लस के चेज़ किंग हैं.

Advertisement

Advertisement

()