विराट कोहली ने बताया पंजाब के खिलाफ क्यों हारी RCB
रजत के रोल पर भी बोले कोहली.
Advertisement

Punjab Kings से हारकर क्या बोले Virat Kohli ? (पीटीआई फोटो)
लगातार चार मैच जीत IPL2021 की धमाकेदार शुरुआत करने वाली RCB एक बार फिर हार गई. जी हां. विराट कोहली की टीम अपने पिछले तीन मैचों में से दो हार चुकी है. उन्हें सबसे ताजा हार मिली पंजाब किंग्स से. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए. पंजाब के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 91 रन की पारी खेली.
जवाब में RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सिर्फ 19 के टोटल पर देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए. जबकि 69 के टोटल तक टीम ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स के भी विकेट गंवा दिए. अंत में काएल जेमिसन और हर्षल पटेल ने थोड़े हाथ खोले लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं था. RCB की टीम 145 रन ही बना पाई.
# क्या बोले Kohli?
इस हार के बाद RCB के कैप्टन विराट कोहली अपनी बोलिंग से निराश दिखे. उन्होंने कहा,
'उन्हें अच्छी शुरुआत मिली और हमने चीजों को बाद में सही से संभाला. शायद हमने लास्ट में 25 रन ज्यादा दे दिए. हमें आज 160 रन चेज करने चाहिए थे. अपने प्लांस पर चलने के लिए हमने बातचीत की थी, और इसमें हम सफल भी रहे, लेकिन अंत में चीजें गड़बड़ हो गईं. बल्ले के साथ हमें कभी भी मोमेंटम नहीं मिला. ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने अच्छी बोलिंग की. प्रेशर को बरक़रार रखा. लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर शायद हमें शुरुआत में ज्यादा चीजें ट्राई करनी चाहिए थीं.'कोहली ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, कोहली ने मैक्सवेल और डी विलियर्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, इस हार के बाद RCB की टीम IPL Table में तीसरे नंबर पर है. टीम का अगला मैच सोमवार 3 मई को KKR के खिलाफ खेला जाएगा.

.webp?width=60)

