लगातार 3 जीत से चौड़े हुए कोहली ने ABD-मैक्सी से पहले किसकी तारीफ कर डाली?
क्या इस साल ‘हार’सीबी का टैग हटेगा?
Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB फिलहाल 3 मैच खेलकर IPL 2021 पॉइंट टैली में टॉप पर है. (फाइल फोटो- PTI)
IPL में 18 अप्रैल के डबल हेडर में पहला मुकाबला हुआ RCB और KKR के बीच. RCB ने मैच में करीब-करीब एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज की. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने 38 रन से KKR को हराया और अब टीम 3 मैच में 3 जीत के साथ पॉइंट टैली में टॉप पर है. मैच के बाद कप्तान कोहली ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. कहा,
बताते चलें कि सिराज ने KKR की पारी का 19वां ओवर फेंका था. सामने थे द्रे रस. लेकिन सिराज ने उस ओवर में बैक टू बैक यॉर्कर लेंथ की गेंदें फेंकीं और ओवर में सिर्फ एक रन दिया. इसी के साथ KKR की रही-सही उम्मीदें भी ख़त्म हो गई थीं.
कोहली ने एबीडी और मैक्सवेल की तारीफ की, जिन्होंने मैच में तेज-तर्रार अर्धशतक लगाए. कप्तान बोले,
मैच का हाल
मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने 9 रन पर 2 विकेट खो दिए. विराट कोहली 5 रन और रजत पाटीदार एक रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स ने धुंआ-धुंआ कर दिया. मैक्सवेल ने 49 गेंद पर 78 रन बनाए. 9 चौके और 3 छक्के लगाए.
एबीडी ने 34 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए. इन्होंने भी 9 चौके और 3 छक्के लगाए. टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए. इतने बड़े टारगेट के जवाब में KKR की ओर से कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आंद्रे रसल टॉप स्कोरर रहे. RCB की तरफ से काएल जेमिसन ने 3 विकेट लिए. KKR 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बना सकी. एबीडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

.webp?width=60)

