The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2021 MS Dhoni Reaction after Chennai Superkings won a thrilling contest vs Kolkata Knight Riders

KKR को हराने के बाद धोनी ने कमाल की बात बोल दी

वाह धोनीजी वाह!

Advertisement
Img The Lallantop
Sam Curran ने MS Dhoni की टीम को सबसे अहम विकेट दिलाया (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
21 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021, 08:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
वानखेडे में हुए कमाल के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 220 रन बनाए. CSK के लिए फाफ डु प्लेसी ने 95 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने 64 रन बनाए. जवाब में दीपक चाहर के आगे कोलकाता का टॉप ऑर्डर ढह गया. ऑयन मॉर्गन की टीम ने सिर्फ 31 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल और पैट कमिंस ने कोहराम मचा दिया. हालांकि उनका ये कोहराम भी कोलकाता को जीत नहीं दिला सका. टीम 202 रन पर ही सिमट गई. चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा चार विकेट निकाले. जबकि तीन विकेट लुंगी एनगीदी के खाते में गए. इस जीत के बाद CSK अब IPL Table के टॉप पर पहुंच गई है. CSK कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी जीत से काफी खुश दिखे. मैच के बाद उन्होंने कहा,
'मैं सोचता हूं कि ऐसे मैच में मेरे लिए आसानी रहती है, क्योंकि 15वें और 16वें ओवर से मामला फास्ट बोलर वर्सेज बल्लेबाज हो जाता है. यह तुम बनाम मैं था. जो टीम मैच जीती शायद उसने चीजें बेहतर तरीके से कीं. अगर 20 ओवर पूरे होते तो मामला और नजदीक का होता. विनम्र बने रहना और विपक्षी टीम को सम्मान देना महत्वपूर्ण है.'
धोनी ने बातचीत के दौरान आंद्रे रसल के सामने रविंद्र जडेजा को बोलिंग देने का कारण भी बताया. उन्होंने कहा,
'हर IPL टीम के पास बिग-हिटर्स हैं. मैंने अपने टीममेट्स से कहा था कि हमने बोर्ड पर अच्छे रन टांग दिए हैं, लेकिन हमें विनम्र रहना होगा. रसल के सामने हमारा एकमात्र ऑप्शन जडेजा ही थे क्योंकि गेंद रुक रही थी और घूम भी रही थी. बैटिंग सच में काफी अच्छी थी. रुतु ने बीते IPL में ही अपनी क्लास दिखाई थी.'
इस मैच के बाद चेन्नई अपने चार में से तीन मैच जीत चुकी है. पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बैठी CSK का नेट रनरेट भी सबसे अच्छा है. टीम का अगला मैच 25 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है.

Advertisement

Advertisement

()