RCB में आते ही हर्षल पटेल को ये बात साफ-साफ समझा दी गई थी!
मैच के बाद हर्षल ने बताया, वो किस तैयारी में लगे हैं?
Advertisement

हर्षल पटेल. फोटो: PTI
IPL सीज़न 2021 के पहले मैच का पहला हीरो कौन? हर्षल पटेल. सालों से आईपीएल खेल रहे हर्षल ने इस साल आरसीबी में आते ही धुंआ उड़ा दिया है. उन्होंने सीज़न के पहले मैच में ही पांच विकेट चटकाकर आरसीबी को जीत दिला दी.
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए. जवाब में 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी ने इस लक्ष्य को दो विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया.
इस मैच में शानदार बोलिंग के लिए हर्षल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया. मैच के बाद हर्षल ने बताया कि आरसीबी के साथ जुड़ते ही उनपर टीम मैनेजमेंट ने विश्वास जताया था. साथ ही उन्हें उनका रोल भी समझा दिया गया था.
हर्षल ने मैच के बाद कहा,
हर्षल आईपीएल में मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ भी बने हैं. उन्होंने इस पर कहा,
उन्होंने आगे कहा,
आरसीबी की टीम पिछले सीज़न डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाज़ी से परेशान रही है. सीज़न 14 के पहले मैच में ही हर्षल ने पारी के 20वें ओवर में सिर्फ एक रन दिया और तीन विकेट निकाले.
विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने हर्षल को जो रोल दिया है. पहले मैच में तो वो उस पर खरे उतरते दिखे हैं.

.webp?width=60)

