किस गेंदबाज़ पर बाउंड्री लगाने के लिए धोनी ने 10 साल किया इंतज़ार?
एक चौका लगते ही ट्रेंड कर गए धोनी.
Advertisement

एमएस धोनी. फोटो: PTI File Photo
फाफ डू प्लेसी, रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के मैदान पर पहले बैटिंग कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की मौज कर दी है. इन दोनों बल्लेबाज़ों की तूफानी शुरूआत की मदद से CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 220 रन बना दिए.
चेन्नई और कोलकाता के बीच इस मैच में धोनी फैंस के लिए भी खुशी का पल आया. जब वो बैटिंग करने ऑर्डर में ऊपर आ गए. टीम के दो विकेट गिरते ही नंबर सात पर बैटिंग कर रहे धोनी बैटिंग के लिए जल्दी आ गए.
इस पोज़ीशन पर आते ही धोनी ने एक ऐसा काम कर दिया जो अब से पहले वो नहीं कर पाए थे. एमएस धोनी इस पारी से पहले कभी भी कोलकाता के स्पिनर सुनील नारायण पर कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए थे. लेकिन आज जैसे ही उन्होंने सुनील नरेन की 65वीं गेंद खेली. वैसे ही उन्होंने चौका लगा दिया.
एमएस धोनी साल 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं. वहीं सुनील नरेन भी 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं. लेकिन कभी भी धोनी उनकी गेंद को बाउंड्री पार नहीं पहुंचा पाए थे. लेकिन केकेआर के खिलाफ सीज़न 14 के मैच में उन्होंने ये कर ही दिया.
हालांकि इस मैच से पहले के रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी, नरेन की गेंदों पर फंसे-फंसे दिखे हैं. इस मैच से पहले नरेन ने धोनी को 63 गेंदें फेंकी थीं. जिस पर धोनी ने सिर्फ 30 रन बनाए.
एमएस धोनी ने CSK की इस बड़ी पारी में एक छोटा केमियो खेला. उन्होंने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्के के साथ 17 रन बनाए. CSK की पारी में सबसे बड़े स्टार फाफ डू प्लेसी ने बनाया. उन्होंने 60 गेंदों में 95 रनों की नॉट-आउट पारी खेली. उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 42 गेंदों में शानदार 64 रन बनाए.Finally MSD hits a boundary off Narine after facing 64 balls in IPL. #KKRvCSK
— Umang Pabari (@UPStatsman) April 21, 2021

.webp?width=60)

